Life May Itself Be A Koan


Image of the Weekजीवन स्वयं एक कोआन है
- रेचल नाओमी रेमन

कोआन, जो कि ज़ेन मास्टर द्वारा एक दूसरे को या छात्रों को स्वामी द्वारा प्रस्तावित प्रश्न या समस्या है, के ज़ेन अभ्यास पर विचार करें। कोआन एक दुविधा है, एक रहस्य, जिसे तर्कसंगत दिमाग हल नहीं कर सकता है। कोआन के समाधान की कुंजी उस छात्र के अस्तित्व में एक बदलाव है जो स्वयं प्रश्न की नई समझ के लिए अनुमति देता है।

एक कोआन प्रस्तुत करने में, शिक्षक छात्र को अत्यधिक व्यक्तिगत तरीके से रहस्य के साथ संलग्न करता है। आदतन मन को एक प्रकार की जकड़न में डालकर, एक प्रकार का फलदायी अंधकार, हम अनजाने में, ज़ेन के "शुरुआती दिमाग" कहे जाने वाले उस उपजाऊ और अर्थगर्भित जगह में वापस आ सकते हैं। [...]

कोआन के समाधान को रहस्य के एक निश्चित विश्वास की आवश्यकता है, एक विश्वास कि एक जवाब है जो निर्धारित समय में आएगा। जब उत्तर और साधक एक दूसरे की ओर बढ़ते हैं तो उत्तर स्वयं ही उभरने लगता है। कोआन का समाधान आमतौर पर स्पष्ट होता है; यह हमारे एकदम सामने होता है, लेकिन हमने इसे पहले कभी नहीं देखा है। एक बार झलक मिलने के बाद, यह विश्वास करना मुश्किल है कि हमने कभी चीजों को दूसरे तरीके से देखा है, और वास्तव में हम चीजों को फिर से पुराने तरीके से नहीं देखेंगे। जिस तरह से हम अज्ञात से मिले हैं, उससे हमारी नज़र बदल गई हैं।

अच्छे विज्ञान की तरह, कोआन के समाधान को, बड़े स्वरुप में एक विश्वास की आवश्यकता होती है, जो इस बात को रेखांकित करता है कि मन सब कुछ नहीं समझ सकता है, और जो समझ प्राप्त होती है वह अक्सर उस स्वरुप की लालित्य की गहरी प्रशंसा के साथ होती है, चीजों की प्रकृति की बुद्धिमता की ओर। आश्चर्य का भाव। उसी रहस्य की प्रशंसा जिसने हमें हताश किया है। उससे संबंधित होने का भाव।

जीवन की कई समस्याएं हमें समाधान के बिना प्रतीत होती हैं, बहुत कुछ उस कोआन की तरह जिसे ज़ेन मास्टर छात्र को प्रस्तुत करता है। फिर भी जीवन की कहानियों में से अर्थ और ज्ञान बहुत कुछ इस तरह उभर कर आता है जैसे कि एक कोआन का समाधान उभरता है। इस अर्थ की प्रतीक्षा लगभग एक जन्म की प्रतीक्षा की तरह है। एक कहानी जीने या एक कहानी सुनने के बाद हम उसके साथ अर्थगर्भित हो जाते हैं। कभी-कभी इस अवस्था में सप्ताह या साल भी लग सकते हैं। अक्सर समय के साथ, एक कहानी के साथ अर्थगर्भित, हम कई अर्थों को जन्म दे सकते हैं, हर एक पहले की तुलना में गहरा। मेरी अब तक की सबसे अच्छी कहानियां, जिन्हें मैंने जिया है या सुना है, इस तरह की हैं।

निश्चित रूप से पीड़ा और बीमारी कोआन हैं। जीवन अपने आप में एक कोआन हो सकता है। वे लोग जो उस तरह जीवन के साथ मिलने में सक्षम होते हैं, जिस तरह ज़ेन के छात्र कोआन से मिलते हैं, वह उन घटनाओं द्वारा आध्यात्मिक प्रक्षेपवक्र में चले जाते हैं, जो दूसरों को कड़वाहट और हार कि ओर ले जाते हैं। न केवल उनके भौतिक शरीर, बल्कि उनकी आत्मा की गुणवत्ता को भी, इस मुलाकात में बदला जा सकता है।

मनन के लिए मूल प्रश्न: आप एक कहानी के साथ अर्थगर्भित होने और कई अर्थों को जन्म देने की धारणा से कैसे सम्बद्ध हैं? क्या आप उस समय की एक व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं जब आप जीवन से उस तरह मिलें हो जैसे एक ज़ेन छात्र कोआन के साथ मिलता है? चीजों की प्रकृति की बुद्धिमता के लिए एक गहरी प्रशंसा विकसित करने में आपको क्या मदद करता है?
 

Rachel Naomi Remen is a pioneer of Relationship Centered Care and Integrative Medicine. Her groundbreaking curriculumn, the Healer’s Art is now taught yearly in more than half of American medical schools and in medical schools in seven countries abroad.  Excerpt above from 'Kitchen Table Wisdom'.


Add Your Reflection

26 Past Reflections