We Were Made For These Times


Image of the Weekहम ऐसे ही समय के लिए बने थे
द्वारा अज्ञात

ये दुनिया कहानियों से बनी है| एक गुप्त समझौते का जाल कि क्या गलत है और क्या सही है, क्या सामान्य है और क्या विचित्र है, क्या संभव है और क्या असंभव है| यह कहानियां तय करती हैं हम कैसे बर्ताव करते हैं, वैयक्तिक एवं संप्रदाय में | पर ये कहानियां हड़प ली जा सकती हैं|

हर एक नाइंसाफ़ी और हिंसात्मक कार्य के पीछे ( अनकाहित) रूप से एक मान्यता और धारणा छुपी होती है कि दुनिया किस तरह चलती है| और हर चमत्कार के पीछे एक व्यक्ति होता है जिसने साहस से यह विश्वास किया होता है एक बेहतर विश्व मुमकिन है | हमारी दुनिया इस बात से सिकुड़ती है या विस्तारित होती है, कि हम अपने को कौन सी कहानियां सुना रहे हैं, और हम चुन सकते हैं कि हम कौन सी दुनिया अपनाना चाहते हैं, और हम कैसे जागरूक हो कर कौन सी कहानी , प्रत्येक दिन, साझा कर रहे हैं, बढ़ा रहे हैं और साकार कर रहे हैं|

आज के दिन, बहुत सी पुरानी कहानियें , जो जीवन के मायने के लिए इस्तेमाल होती थीं, वो छिन भिन्न हो रही हैं| वैश्विक महामरी के कारण भय, भ्रम, और दुःख, चारों तरफ़ नज़र आता है|

हमारे हाथ में यह नहीं है कि हम अपने हालात चुन सकें, पर यह हमारे हाथ मैं है कि हम उन हालात मैं कौन सी अपनी प्रतिक्रिया का चयन करते हैं| और कहानी निर्माता एवं सांस्कृतिक घुसपैठियों के रूप में हमारे शब्दों में असीम शक्ति है| ये उम्मीद की शक्ति हैं | हम ऐसे ही समय के लिए बने थे|

मनन के लिए प्रश्न : आप इस बात से कैसे नाता रखते हैं कि हमारे हाथ में यह नहीं है कि हम अपने हालात चुन सकें, पर हमारे हाथ में यह है कि हम उन हालात मैं कौन सी अपनी प्रतिक्रिया का चयन करते हैं ? क्या आप ऐसे समय का अनुभव साझा कर सकते हैं, जब आपने जागरूकता से किसी कहानी को विस्तृत किया हो , ऐसे विश्व के लिए, जिसमे आप रहना चाहते हों | वो क्या है जो आपको “एक बेहतर विश्व मुमकिन है” मानने के लिए उकसाता है|
 

Excerpt above is from the site We Were Made For These Times.


Add Your Reflection

18 Past Reflections