A Heart Of Warmth Is Not Something Impossible

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
एक प्यार भरा दिल होना असंभव नहीं है
- तेनज़िन पाल्मो (२९ जनवरी २०२०)


प्यार का क्या मतलब है? पश्चिम में, हम प्रेम का गलत अर्थ समझते हैं; हम "आई लव आइस क्रीम" से "आई लव गॉड" तक हर समय इस शब्द को फेंकते रहते हैं। लेकिन हम प्यार को गलती से, इच्छा, लोभ, वासना और मोह समझते हैं। हमें लगता है कि किसी चीज़ या किसी व्यक्ति से प्यार करने का मतलब है उसे बहुत कसकर पकड़ कर रखना और उसे "मेरा" समझना है। और इस लोभी मन के कारण, हम बहुत दुखी रहते हैं। हम इस डर से पीड़ित रहते हैं कि हम जो चाहते हैं उसे खो देंगे, और जब हम उसे खो देते हैं तो हम दुःख से पीड़ित होते हैं। उसके बारे में सोचिये। हम आमतौर पर लगाव को गलती से प्यार समझते हैं। लेकिन आसक्ति प्रेम नहीं है। आसक्ति पकड़ना है, आसक्ति चिपकना है। और यही हमारे दुख की स्थिति में होने का मूल कारण है।

बुद्ध ने कहा कि दुख की एक सच्चाई है और दुख का एक कारण है। दुख का कारण चीज़ों को कस के पकड़ कर रखना है। हम चीजों को इतनी मजबूती से पकड़ते हैं क्योंकि हम नहीं जानते कि चीजों को कैसे हल्के में पकड़ा जाए। लेकिन सब कुछ असंगत है। सब कुछ बह रहा है - यह स्थिर या ठोस नहीं है। हम कुछ भी पकड़ कर नहीं रख सकते। जब तक हम नदी के प्रवाह को पकड़ कर रखने की कोशिश करते हैं, तब तक हम या तो कुछ भी नहीं पाते - क्योंकि हम तंग मुट्ठी में पानी नहीं पकड़ सकते । या फिर, हम प्रवाह को नुकसान पहुंचाते हैं और कुछ रुका हुआ, बदबूदार और बासी ही पाते हैं। वास्तविकता चल है। यदि हम कसकर पकड़ने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे मार देते हैं। और उससे इतना दर्द होता है; यह हमारे जीवन में इतना डर पैदा करता है। यह प्यार नहीं है। प्यार दिल को जबरदस्त खोलता है। यह एक वो दिल है जो सोचता है कि "मेरी प्रार्थना है कि आप ठीक और खुश रहें " और न कि "मेरी प्रार्थना है कि आप मुझे ठीक और खुश रखें"। उस प्रकार का दिल बनाने के लिए जो दूसरों के सुख के लिए कामना करता है, हम पहले अपने परिवार के साथ खुलने से शुरुआत कर सकते हैं। इसका मतलब है उन्हें खुश करने की कोशिश करना और उनके प्रति खुला होना। लेकिन उनसे चिपटने या जकड़ने से नहीं - बल्कि केवल उनके लिए उपलब्ध रहने से है। उन्हें प्यार दिखाना, उन्हें स्नेह दिखाना, क्योंकि वे पहले लोग हैं जिन्हें हमारे प्यार और स्नेह की ज़रूरत है। लेकिन यह एक जकड़ने वाला लोभी स्नेह नहीं है। जब मैं 19 साल का था, मैंने एक लामा को खोजने का फैसला किया, और मैंने अपनी माँ से कहा “मैं भारत जा रहा हूँ” और उन्होंने कहा, “अच्छा, तुम कब जा रहे हो?” उन्होंने ये नहीं कहा “तुम्हारा क्या मतलब है कि तुम भारत जा रहे हैं? तुम अपनी गरीब बूढ़ी माँ को कैसे छोड़ कर जा सकते हो ?” उन्होंने कहा,“ अरे हाँ, तुम कब जा रहे हो?” इसलिए नहीं क्योंकि वो मुझसे प्यार नहीं करती थीं, बल्कि इसलिए कि उन्हें मुझसे प्यार था।वह मुझसे प्यार करती थी और वह चाहती थी कि मैं अपनी क्षमता पूरी करूं और खुश रहूं। वह यह नहीं सोच रही थी "ओह, लेकिन तुम मुझे छोड़ कर जा रहे हो,, तो मैं अकेली हो जाउंगी। मैं दुखी हो जाउंगी। तुम मुझे कैसे छोड़ कर जा सकते हैं?” इसलिए, उसके गैर-लगाव के कारण, वह मेरी खुशी में आनन्दित हुईं। यहां तक कि जब मैं दूर था, तब भी मुझे यकीन है कि वह मुझे बहुत याद करती थी, लेकिन वो मेरे द्वारा किए गए सभी कामों, उन स्थानों पर, जो मैं गया था और लोगों से मिला था, उससे वो आनंदित हुईं । [...]

यह प्यार है। और एक प्यार भरा दिल होना असंभव नहीं है। यह कुछ ऐसा दिल है जिसे हम सब विकसित कर सकते हैं। दूसरों को खुश करने में खुशी है , यह सोचने में कि हम कैसे एक छोटी सी खुशी औरों को दे सकते हैं, छोटी से ख़ुशी दूसरों को देकर जिन्हें हम मिलते हैं, एक विनम्र शब्द के माध्यम से, एक मुस्कान के माध्यम से, एक उपहार के माध्यम से या जो भी हो। हमेशा यह नहीं सोचते रहें कि "ओह, लेकिन उन्होंने मुझे कभी कुछ नहीं दिया, इसलिए मैं उन्हें कुछ भी क्यों दूं?", या "वे मुझ देखकर कभी मुस्कुराते नहीं हैं, इसलिए मैं उन्हें देखकर क्यों मुस्कुराऊं।" ऐसा एक छोटा, मामूली दिमाग है।एक ऐसे समाज के बारे में सोचें, जिसमें हर कोई कम से कम एक दूसरे से अच्छा व्यवहार करता हो। यह स्वर्ग होगा, नहीं? और फिर भी यह उन लोगों के साथ हंसमुख होने में हमारा कुछ नहीं जाता, जो बदले में सुखद नहीं हैं। अगर हम हर किसी के साथ मीठा बोलें, तो कुल मिलाकर, लोग प्रतिक्रिया में अनुरूप होंगे।

क्योंकि यह वास्तव में सच है कि हम जीवन से वही पाते हैं जो हम इसमें डालते हैं। और यदि हम हमेशा नकारात्मक विचारों और भावनाओं - क्रोध, आक्रोश या सिर्फ आत्म-अवशोषण को विकीर्ण कर रहे हैं, तो हमें वही वापस मिलेगा। [...]

तो यह हमारे ऊपर है। हम इस दुनिया को ऐसे बनाते हैं जैसा हम इसे अपने दिमाग से बनाते हैं। हम इस दुनिया को कुछ सार्थक बना सकते हैं। हम अपने पर्यावरण में कुछ वास्तविक योगदान दे सकते हैं। यहां तक कि सिर्फ हमारे अपने दायरे में, दूसरों को बेहतर महसूस कराने में मदद करके, हम एक ऐसा जीवन जी सकते हैं जिसका कोई उद्देश्य हो। ताकि हमारे जीवन के अंत में, हम पीछे मुड़कर देख सकें और कह सकें कि, "ठीक है, कम से कम मैंने वह किया जो मैं कर सकता था।" या हम इसे बर्बाद कर सकते हैं- हम जीवन को बड़बड़ाते हुए गुजार सकते हैं, और विलाप करते और शिकायत करते हुए और परिवार में अन्य लोगों, एक दुखी बचपन और माता-पिता या सरकार और समाज को दोष देते हुए। चाहे हम ऊपर जाएँ या चाहे हम नीचे जाएँ या चाहे हम खड़े रहें, यह हमारे ऊपर है। और अगर हम दुखी होना चाहते हैं, तो हम बिलकुल दुखी हो सकते हैं। हमें पूरी अनुमति है। लेकिन अगर हम दुखी नहीं होना चाहते, तो वह भी हमारे ऊपर है। चीजें बदल सकती हैं। पल-पल चीज़ें बदल रही हैं। हम बदल सकते हैं। और अगर हम खुद को बदलते हैं, तो सब कुछ बदल जाता है। सब कुछ बदलता है।

विचार के लिए मूल प्रश्न: एक प्यार भरे दिल का विकास करने से आप क्या समझते है? क्या आप उस समय की एक व्यक्तिगत कहानी बाँट सकते हैं जब आपने प्यार को दिल के जबरदस्त खुलाव के रूप में अनुभव किया हो? आपको प्यार भरे दिल को विकसित करने में किस चीज़ से मदद मिलती है?

यह लेख यहाँ से लिया गया है: http://tenzinpalmo.com/gatsal/Gatsal22-Teaching.pdf

यह हिंदी अनुवाद रेखा गर्ग द्वारा Awakin - ServiceSpace के लिए सप्रेम भेंट है।
Seed Questions for Reflection

What does developing a heart of warmth mean to you? Can you share a personal story of a time you experienced love as a tremendous opening of the heart? What helps you develop a heart of warmth?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

11 Past Reflections
SU
Mar 8, 2020
Yes. Love is a state of being not an emotion. You cannot love someone or sometimes because this is our true nature and frequency. Step into love and all life flows. This week at work i will be putting up a picture x 4 of a dolphin and it's baby. Beneath the image the words Joy laughter happiness and fun. I did this to raise the energy. The Dolphin is a symbol of Jesus and holds the frequency of unconditional love.
PN
Feb 16, 2020
BEAUTIFUL
I used to be very angry because of one of my brothers. He didn ́t take care of mom, even when he lived so close. He didn ́t have time to spend with her, and she was suffering for that. Two years ago, she passedaway, and I decided to forgive him. Now it´s a lot easier for me to talk about him and to have a nice relationship with him. I decided not to take events so deep and try to understand that everyone is different.
DR
David. Reddy Feb 4, 2020
I agree with you Maria,I am having a similar experience currently and came to the conclusion that we all are different and react differently to each situation.I may have a gift of listening,caring and generally empathising with the sick and needy but my sibling can also use his particular gift which can also benefit the same needy person but in a different way.

Our religion teaches us not to be judgemental but be understanding and accept for what others are.Forgiving others easily frees us to experience life fully and in contentment.
NN
Jan 28, 2020
"As long as we try to hold on to the flow of the river, we either end up with nothing-- because we can’t grasp water in a tight fist....." This sentence speaks to my heart.
HT
Jan 28, 2020
just reading this filled my heart. I too was ridiculed for having an open heart, for caring about others too much apparently. I love hearing from all of you because it helps me to know we all belong to the same tribe. I am always trying I guess to welcome new members but some resist and become angry and letting go is important.... it gets tiring to keep hearing "you're just too sensitive"
AM
Jan 28, 2020
I am not able to intellectualizethis for this is ME from as a child. I was ridiculed for this 'EXPANDED HEART. Now that I read Tenzin Palmo-a wise one I in all practicality admit that ' A Heart of warmth is possible'
It is not a 'heard work' but a being of the 'Heart State'.
PK
Jan 27, 2020
When I read the passage, I thought of this photo. It is a wonderful sunset that I experienced last month in Costa Rica. I love sunsets but also know that there is nothing to hold onto. I don’t have any control and choice about holding onto them. So we develop a detached engagement attitude that still has a lot of love connected to it but no attachment. If I can look at my family, my children as sunset that we can only watch and celebrate but not 'cling to’ then their life and mine would be lot more fun and there will be more love and less resentment or upsets! thanks for the wonderful passage. Now I have to see how to practice treating the loved ones as sunrises and sunsets!



Click on the image for higher-res photo.
DD
Jan 24, 2020
Tenzin Palmo equates heart of warmth with love, so I'll go with that. To me, developing a heart of warmth includes recognizing that the other is a person just like me, being genuinely caring about the other, being respectful, wanting the other to develop his or her own unique self and be happy and healthy, and wanting the other to be a capable independent adult. It is a relationship in which there is not dependence such as clinging, or manipulation such as guilt-giving. I can't make the other happy, and no one can make me happy -- I can be caring, kind, independent, respectful, and honest, which usually contributes to my being happy and also to the other being happy. I've experienced love as a tremendous opening of the heart in loving relationships, including and especially with my wife. What helps me develop a heart of warmth is experiencing it either in myself or in an other, realizing how satisfying it is, and wanting more. None of us do what we could, as we could always... View full comment
JP
Jan 24, 2020
Love is born in heart. It flourishes in heart.It flows from heart. Love liberates us from the grasping of selfish desire, from the craving of getting something from someone even at the cost of the other person's well being. When I offer mylove to someone as a gift from my heart with no expectationof getting something in return I feel a tremendous amountof ofjoyfulness,tenderness, warmth and fulfillment. It is my conviction the we are born with the potential to love everyone.What we need to do is to open out heart to relate to nature and other human beings lovingly, kindly and compassionately. The seeds of love need to be nourishedby ourunconditionallove. This is my way of cultivating love. I have been blessed to have loving people in my life who have extended handtheircaring hands to hold me in theirwarm and loving hearts. Such experienceshave helped me to nourish and cultivate warmth, tenderness and compassion in my heart. I will never forget how my mother raised me and took care... View full comment
DR
David Reddy Jan 28, 2020
I think it is really hard to beat the definition of real love as given by Jesus,in treating others as ourselves and even doing good to those who are your enemies and hate you.Treat every other human being as a child of the same God as yours.Put the interest of others before yours.
To summarise,our love for others need to unconditional and sacrificial,even to the point of dying for ones fellow men.