The New And Ancient Story Of Interbeing


Image of the Week
इंटरबीइंग (हर चीज़ के एक-दूसरे के साथ होने वाले सम्बन्ध) की नई और प्राचीन कहानी
- चार्ल्स आइंस्टाइन (५ दिसंबर, २०१८)

सूरज क्यों चमकता है? जुड़ने वाली गैसों का आकस्मिक परिणाम परमाणु संलयन शुरू करता है? या यह जीवन को अपनी रोशनी और गर्मी देने के लिए होता है? बारिश क्यों गिरती है? क्या यह वाष्पीकरण और संघनन की अंधाधुंध रासायनिक प्रक्रियाओं का बेमतलब उत्पाद है? या यह जीवन को पानी देना है? आप अपना गीत क्यों बहाना चाहते हैं? क्या यह एक साथी को आकर्षित करने के लिए आपकी आनुवंशिक योग्यता को बघारने का तरीका है, या यह एक ज़्यादा सुंदर दुनिया बनाने के लिए एक योगदान है? हम पहले जवाबों से शायद डरें लेकिन ये दूसरे जवाब हैं जो सच की भनक देते हैं।

जहां तक ​​मुझे पता है, हर संस्कृति में कुछ ऐसा है जिसे मैं दुनिया की कहानी कहता हूं। यह कहानी पौराणिक कथाओं, अर्थों, वर्णनों, शब्दों, प्रतीकों, अनुष्ठानों और समझौतों की एक बुनाई है जो एक साथ मिलकर दुनिया को परिभाषित करती है। वह कहानी हमें बताती है कि हम कौन हैं, हम पुरुष या महिला कैसे बनें, क्या महत्वपूर्ण और मूल्यवान है, असली क्या है, पवित्र क्या है, पृथ्वी पर मानवता की क्या भूमिका और उद्देश्य है।

दुनिया की प्रमुख संस्कृति, जिसे आधुनिक कहा जाता है, उसमें भी दुनिया की कहानी है। मैं इसे अलगाव की कहानी कहता हूं। यह वो कहानी है जो हमें अलग-अलग लोगों के रूप में रखती है और मानवता को प्रकृति से अलग रखती है। यहां, देना स्वाभाविक रूप से नहीं आता। असल में, यह कहानी कहती है कि हमारी असल प्रकृति स्वार्थता है, आनुवांशिक स्तर तक। यदि मैं आपसे अलग हूं, तो जो मेरे लिए ज़्यादा है, वो आपके लिए कम है।

इस कहानी में कृतज्ञता के लिए जगह कहां है? उपहार के लिए जगह कहां है? अलगाव की कहानी में आपको मूल रूप से मानव प्रकृति से ऊपर उठना होगा, दुनिया के तरीकों से ऊपर उठना होगा, निःस्वार्थ, उदार, या परोपकारी होने के लिए। एक अच्छे व्यक्ति बनने में, फिर, एक तरह की विजय, स्वयं की विजय शामिल है। यह प्रकृति पर वही प्रभुत्व है, इस बार भीतर की ओर मुड़ गया।

अब मैं कहना चाहता हूँ, यह कहानी जल्द अप्रचलित हो रही है। यहाँ तक कि इसके आनुवंशिकी, भौतिकी, और जीवविज्ञान में होने वाले वैज्ञानिक विस्त्तार भी टूट रहे हैं। जटिलता सिद्धांत में, हम समझते हैं कि किसी बाह्य आयोजन शक्ति के बिना, अराजकता में से सहज रूप से व्यवस्था उभर सकती है। इकोलॉजी में, हम समझते हैं कि एक की भलाई सभी की भलाई से अविभाज्य है। तो मैं एक दूसरी कहानी के परिपेक्ष्य से उपहार, उदारता और कृतज्ञता के बारे में बात करता हूँ, एक नई और प्राचीन कहानी जिसे मैं इंटरबीइंग कहता हूं।

इंटरबिंग की कहानी में, जीवन एक उपहार है। दुनिया और इसमें सब कुछ एक उपहार है। हमने अपना जीवन कमाया नहीं है। हमने सूरज अर्जित नहीं किया; ऐसा नहीं है कि यह हमारी किसी म्हणत की वजह से चमकता है। हमने पौधों को विकसित करने की क्षमता नहीं पायी। हमने पानी नहीं कमाया। हमने अपनी पैदाइश या हमारी सांस नहीं कमाई। हमारे दिल धड़कते हैं और हमारे जिगर अपने आप पाचन का काम करते हैं। जीवन एक उपहार है।

प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: आप इंटरबीइंग की धारणा से क्या समझते हैं? क्या आप कोई व्यक्तिगत कहानी बाँट सकते हैं जहाँ आपने महसूस किया हो कि दुनिया और इसमें सब कुछ एक उपहार है? आपको जीवन के लिए कृतज्ञता रखने में किस चीज़ से मदद मिलती है?

चार्ल्स एइसेनस्टीन एक लेखक है जो उपहार संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं । यह अंश उनके ब्लॉग पोस्ट से था।
 

Charles Eisenstein is an author who encourages a gift culture. This excerpt was from a blog post.


Add Your Reflection

9 Past Reflections