Deep Ecological Awareness Is Spiritual Awareness


Image of the Weekगहरी पर्यावरणीय सजगता, आध्यात्मिक सजगता है
- फ्रिटजॉफ काप्रा और पिएर लुइगी लुइसी

जिस अर्थ में हम "पर्यावरणीय" शब्द का उपयोग करते हैं, वह एक दार्शनिक विचार से जुड़ा हुआ है, जिसकी नीव १९७० के पूर्वार्ध में नॉर्वे के दार्शनिक अरने नाइस (१९१२-२००९) ने पर्यावरण के प्रति "सतही" और "गहरी" समझ में भेद करते हुए रक्खी थी। तब से, समकालीन पर्यावरण सम्बन्धी विचार में मुख्या अंतर को को समझाने के लिए इन संज्ञाओं का उपयोग व्यापक रूप से किया गया है।

सतही पर्यावरण ज्ञान मनुष्य-केंद्रित है। इस विचार में मनुष्य को प्रकृति के बहार या उससे ऊपर देखा जाता है, और हर प्रकार के मूल्यवान संसाधन का स्रोत माना जाता है, और प्रकृति को केवल उपयोग का साधन समझा जाता है। पर्यावरण का गहरा ज्ञान मनुष्य - या और किसी को भी - अपने प्राकृतिक वातावरण से अलग नहीं देखता। वह इस दुनिया को अलग-अलग वस्तुओं के समूह की तरह देखने के बजाये, एक दूसरे से सम्बंधित और एक दूसरे पर निर्भर घटनाओ की एक सुनियोजित कड़ी के रूप में देखता है। गहरी पर्यावरणीय समझ हर प्रकार के जीवन के मूल्य को समझती है और मनुष्य को जीवन के जाल में बस एक और तंतु की तरह देखती है।

आख़िरकार, गहरी पर्यावरणीय सजगता आध्यात्मिक सजगता है। जब मनुष्य चेतना को एक सजग माध्यम के रूप में समझा जाता है जिसमें व्यक्ति अपने आप को समस्त ब्रह्माण्ड से जुड़ा पता है, तब यह स्पष्ट हो जाता है के पर्यावरणीय सजगता का सबसे गहरा सार आध्यात्मिक है। और इसीलिए, वास्तविकता की उभरती हुई नयी दृष्टी, जो की गहरी पर्यावरणीय सजगता पर आधारित है, ध्यात्मिक परम्पराओं के "शाश्वत दार्शनिकता" के विचार से सुसंगत हैं।

अरने नाइस ने गहरी पर्यवरणीयता को एक अलग तरह से समझाया है। " गहरी प्रयावरणीयता का सार है, " उन्होंने ने लिखा " गहरे प्रश्न पूछना। " यह एक प्रतिमान ( paradigm ) बदलाव का भी सार है। हमें पुराने प्रतिमान के हर पहलु पर प्रश्न करने को तैयार रहना चाहिए। अंततः हमें हमारे हर पुराने विचार को नहीं छोड़ना पड़ेगा, पर ये जानने से पहले हमें हर चीज़ पर प्रश्न करने को तत्पर रहना चाहिए। इसलिए, गहरी प्रयावरणीयता हमारे आधुनिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, विकास-उन्मुख और भौतिक जीवन दर्शन के बारे में बुनियादी प्रश्न करती है। वह इस समस्त प्रतिमान पर पर्यावरण की दृष्टी से प्रश्न उठाती है: हमारे एक दूसरे के प्रति सम्बन्ध की दृष्टी से, आने वाली पीढ़ियों से हमारे सम्बन्ध की दृष्टी से, और जीवन के उस जाल की दृष्टी से जिसका हम हिस्सा हैं।

मनन के लिए प्रश्न :
गहरी पर्यावरणीय सजगता का आप के लिए क्या अर्थ है?
जब आपने इस प्रकार की सजगता का अनुभव किया हो, ऐसा निजी अनुभव क्या आप हमारे साथ बाँट सकते हैं?
गहरी पर्यावरणीय सजगता प्राप्त करने में आप को क्या मदद करता है ?


यह लेख फ्रिटजॉफ काप्रा और पिएर लुइगी लुइसी दवारा लिखी गई " The Systems View of Life: A Unifying Vision " नमक किताब से लिया गया है।

 

From the book "The Systems View of Life: A Unifying Vision" by Fritjof Capra and Pier Luigi Luisi.


Add Your Reflection

6 Past Reflections