*तीर्थयात्रा क्या है?*
विमला ठाकर के द्वारा
तीर्थयात्रा क्या है? और तीर्थयात्री कौन है?
जीवन स्वयं एक तीर्थयात्रा है।
पूरा जीवनकाल ही इस यात्रा को करने का समय है।
इसके लिए केवल एक तत्परता चाहिए —जीने की तत्परता,और जीवन को उसी रूप में देखने की तत्परता
जैसा वह हमारे सामने प्रकट होता है —अनगिनत रूपों, रंगों और अनुभवों में।कभी वह आनंद बनकर आता है,कभी पीड़ा बनकर;कभी वह सम्मान के रूप में झलकता है,तो कभी अपमान के रूप में;कभी वह मिलन बनकर आता है,और कभी ऐसी जुदाई देता है,जो बस स्वीकार की जा सकती है, बदली नहीं जा सकती।
जीवन के प्रकट रूप असंख्य रहे हैं और शायद सदा असंख्य रहेंगे, जिन्हें मानव मस्तिष्क समझ भी नहीं सकता। यही तो जीवन की सुंदरता है। यही जीवन की अनंतता या शाश्वतता का सार है। क्या हम अपने पूरे जीवन को एक तीर्थयात्रा के रूप में देखने को तैयार हैं? क्या यह उस स्थान की ओर गति या यात्रा नहीं है जिसे हम पवित्र या श्रद्धेय मानते हैं?
तीर्थयात्री वह व्यक्ति है जो यात्रा स्वेच्छा से करता है, किसी दबाव में नहीं। दबाव में की गई यात्रा तीर्थयात्रा नहीं हो सकती। यदि जीने में अनिच्छा है, यदि जीवन के विभिन्न रूपों और अनुभवों के प्रति प्रतिरोध है, तो वह तीर्थयात्रा नहीं होगी। उसमें पवित्रता या पावनता की वह सुगंध नहीं होगी।
जीवन स्वयं दिव्यता और पूर्णता है। जीवन की एकरूपता ही उसकी पवित्रता है। शायद हमारी यात्रा इस दिशा में है कि हम अपने बिखरे हुए जीवन से एकरूपता की ओर बढ़ें — अधूरेपन से पूर्णता की ओर, केवल जानने से सच्ची समझ की ओर, ज्ञान और अनुभव की नींद से जागरूकता की अवस्था की ओर — यही शायद हमारी तीर्थयात्रा का अर्थ है।
जब आप किसी यात्रा के लिए जाते हैं — जैसे हिमालय, मक्का-मदीना या यरूशलम की — तो आप अपने भीतर से खुल जाते हैं। आप ग्रहणशील हो जाते हैं, स्वयं देखने और सीखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। उस यात्रा में उठाया गया हर कदम आपके लिए उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि यात्रा की तय की हुई मंजिल।
मनन के लिए मूल प्रश्न:
1. आप जीवन को स्वयं एक तीर्थयात्रा मानने की धारणा के बारे में क्या सोचते हैं, जिसमें सुख और दुख दोनों को पवित्र अभिव्यक्तियों के रूप में स्वीकार करने की तत्परता आवश्यक है?
2. क्या आप अपने जीवन की कोई ऐसी व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं जो प्रतिरोध और खंडन से ग्रहणशीलता और संपूर्णता की यात्रा को दर्शाती हो?
3.क्या चीज़ आपको प्रत्येक कदम को पवित्र मानते हुए उसे खोजने की आदत विकसित करने में मदद करती है, बजाय केवल मंजिल (destination) पर ध्यान केंद्रित करने के?
Seed Questions for Reflection
What do you make of the notion that life itself is a pilgrimage, requiring a willingness to embrace both pleasure and pain as sacred manifestations? Can you share a personal story that reflects a journey from resistance and fragmentation to a place of receptivity and wholeness in your life? What helps you cultivate a habit of openness and eagerness to discover each step of your journey as sacred, rather than merely focusing on the destination?