यह क्या है जो सब कुछ एक साथ संजोए है?
- नोरा बेटसन द्वारालिखित( २७ मार्च २०१९)
आपके लिए, अप्राप्य की एक राहत। शब्दों के लिए सुरक्षित पृष्ठ, उनका स्वाद लेने के लिए जैसे-जैसे वे अपनी उपयुक्तता ढूढ़ते हैं। उन्हें अपने सपनों के रेशमी बिस्तरों में आराम करने दें। उन्हें नदियों की तरह पहाड़ की ढलान से नीचे की ओर बहने दें, जहां पर बनावटें बदलती हैं वहां पर घुमाव और मोड़ों को व्यवस्थित करते हुए। विचार जो अभी आपसे मिले नहीं हैं वो भाषा के लबादे में आते हैं, आपको वहां ले जाने के लिए भाट बन जाते हैं जहां आप देख सकते हैं कि आप एकदम अंदर हैं।
शब्द बढ़िया हैं, लेकिन ज्यादा नहीं कह सकते। वितरित होने से पहले वे अक्सर अर्थ का पानी खो देते हैं। लेकिन उन्हें दो जीवों के बीच सांस, झलक, इशारों और धड़कनों के विवरण बनाने के लिए झकझोरा जा सकता है। शायद लिखने को जानने की त्वचा में एक खुरदरापन मिल रहा है, जहां दिनभर के डंक और गंदगी और खून बहा दिया जाता है, और संगीत को अंदर जाने दिया जाता है।
एकता के लेंस के माध्यम से खंडित क्रम को देखने के लिए एक उल्टा बहुरूपदर्शक-एक एकीकृत करने का उपकरण, उपयोगी हो सकता है। एक कॉमिक बुक में एक सुपरहीरो के पास अपने बेल्ट में ऐसा उपकरण हो सकता है। जिस तरह से हम देखते हैं, हम जो करते हैं उसे प्रभावित करता है, वैश्विक अध्ययन के व्यापक प्रहार और एक दिन के विवरण दोनों को। अपनी धारणा की सीमाओं के साथ खेलना, हमारी जानकारी, और सांस्कृतिक स्क्रिप्ट को तोडना-मरोड़ना एक अदृश्य स्याही को प्रकट करने के लिए नींबू के रस का उपयोग करने और एक अनकही मचान जैसा है जिसपर हम निवास करते हैं।
व्यावसायिकता, अकादमिक अनुसंधान और दैनिक जीवन की साधारणता के बीच अंतर्संबंध की स्याही सीमाओं के पार फ़ैल जाती है। सिद्धांत और दर्शन नीरसता के साथ सना हुआ है और दोनों आमने सामने हैं। इन दृश्यों के संग्रह को क्या एक साथ जोड़े रखता है? किसी भी चीज़ को क्या जोड़े रखता है? गोंद सतही है, इसलिए वो नहीं। संभवतः, धागा बेहतर है, धारणा की फटी परतों को सिलने, जोड़ने के लिए । यह सही सवाल है - इस सब को क्या जोड़े है? - और सवाल खुद ही जांच का स्रोत हो सकता है। निश्चित रूप से भारित क्षतिपूर्ति की गड़बड़ी में लालित्य की खोज, और जीवन के संदर्भ में नदी से धोया आकार, रीढ़ की हड्डी के तौर पर पर्याप्त है। शायद?
प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: जब आप इस जांच की ओर झुकते हैं, 'इस सब को एक साथ क्या जोड़े हुए है?' तो आपकी समझ में क्या आता है? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब आपने एकता के लेंस के माध्यम से खंडित क्रम को देखा हो? स्पष्टीकरण में बांधे बिना जीवन की नाजुक जाली को देखने में आपको क्या मदद करता है?
नोरा बेटसन की अपनी पुस्तक, स्मॉल आर्क्स ऑफ लार्ज सर्किल्स के शुरुआती अध्याय से कुछ अंश।
Nora Bateson's excerpt from the opening chapter of her book,
Small Arcs of Larger Circles.
Seed Questions for Reflection
What comes up for you when you lean into the inquiry, 'What is holding it together?' Can you share a personal experience of a time you looked at fractured order through a lens of unity? What helps you see the delicate filigree of life without needing to lock it in explanation?