Uniform Corn-Rows In High-Tech Isolation

Image of the Week
Image of the Week

उच्च तकनीक अलगाव में एकसार मक्का की पंक्तियां
- रॉबिन वॉल किमेरेर (१४ नवंबर, २०१८)

मैं उत्तरी न्यूयॉर्क के एक सुन्दर हरे भरे खेतों के नगर में रहता हूं, उस नगर में जहाँ शायद लोगों से ज़्यादा गाय हैं। ज्यादातर जिन लोगों को मैं जानता हूँ वो कुछ न कुछ उगाते है: सेब, हॉप, अंगूर, आलू, बैरी, और बहुत सी मकई।

जैसे ही मैं अपने बीज बगीचे में ले जाता हूं, [मुझे याद आता है कि वो] परम्परागत बीज बचाने वाले, ओनॉन्डागा नेशन फार्म वाले हमारे दोस्तों से एक उपहार थे। यह किस्म इतनी पुरानी है कि यह हमारे पोटावाटोमी लोगों के साथ तब आई जब वो पूर्वी तट से महान झीलों की और प्रवासित हुए। उन बीजों को अपने हाथ की हथेली में पकड़े हुए, अगर हम बीज की देख-रेख करते हैं तो, मैं उस बीज में भी लोगों की देख-रेख करने के विश्वास की स्मृति को अनुभव करता हूँ। ये दाने इतिहास और पहचान और सांस्कृतिक निरंतरता से जोड़ने वाली एक ठोस कड़ी हैं, उन सभी शक्तियों के बावजूद जो उन्हें मिटाने की मांग करती हैं। मैं उन्हें मिट्टी में डालने से पहले उनके लिए गाता हूं और प्रार्थना करता हूं। जिन महिलाओं ने मुझे ये बीज दिए हैं, वे यह परम्परा रखती हैं कि उनकी देखभाल में हर एक बीज मानव हाथों से छूआ जाए। कटाई, छीलन, छंटाई, में हर बीज अपने साथी, मानव, के संवेदनशील ध्यान को महसूस करता है।

मेरे पड़ोसी ने एक वितरक से अपने बीज खरीदे। वे एक नई जी एम ओ किस्म के हैं जिन्हें वो आगे के लिए संभाल और फिर से उगा नहीं जा सकता लेकिन जिन्हें उसे हर साल खरीदना होगा। मेरे कई रंगों के बीजों की बजाए, उसके बीज सभी एक रंग, सुनहरी हैं। वे डीजल की महक और गियर के रगड़ने के गीत के साथ बोए जाएंगे।मुझे संदेह है कि उन बीजों को कभी किसी इंसान ने नहीं छुआ, उन्हें केवल मशीनों ने ही छुआ है। फिर भी, जब बीज जमीन में होते हैं और जब हल्की वसंत की बारिश गिरनी शुरू होती है, तो मुझे लगता है कि वह आकाश की ओर देखता है और प्रार्थना करता है। हम दोनो पीछे खड़े हो जाते हैं, और चमत्कार को प्रकट होते देखते हैं।

जैसे ही वसंत आगे बढ़ती है, मेरे पड़ोसी की बढ़ती मकई काली मिट्टी पर चमकती हरी रेखाएं खींचती हैं, जो भूमि के ढांचे को एकत्रित करती हुए, जैसे जीवित स्थलाकृति मानचित्र पर आइसोक्लाइन्स (isoclines) हों। इसकी कृत्रिम निद्रावस्था जैसी एकसारता की वजह से लगता है कि उन्हें मशीन द्वारा लगाया गया है। जहां रेखाएं कुछ गज की दूरी पर कहीं कहीं टेढ़ी हो गयी हैं, मैं उन्हें देखकर मैं मुस्कुराता हूं। हो सकता है कि ड्राईवर का ध्यान किसी आने वाले टेक्स्ट से बंट गया हो, या किसी ग्राउंडहॉग को बचाने के लिए वो कुछ घूम गया हो। उसके ध्यान का यूँ बंटना पूरी गर्मी के मौसम में भूमि पर लिखा जाएगा, खाद्य कारखाने के परिदृश्य पर एक सुखद तत्व।

मेरा बगीचा अलग दिखता है। "समरूपता" शब्द का यहाँ कोई उपयोग नहीं है, जहां मिटटी के ढेर यहाँ वहां इकट्ठे कर दिए गए हैं। में वैसे बो रहा हूँ जैसे मुझे सिखाया गया था, स्वदेशी विज्ञान द्वारा उत्पन्न एक शानदार नवाचार का उपयोग करके: मैं तीन बहनों के पॉलीकल्चर का उपयोग कर रहा हूं। मैं हर ढेर पर तीन प्रजातियों, मकई, सेम, और कद्दू को बोता हूँ - बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि सही समय पर सही किस्में। कृषि इंजीनियरिंग का यह चमत्कार उतनी ही ज़मीन से कम मेहनत से मोनोक्रॉपिंग से अधिक पोषण और अधिक भोजन पैदा करता है, तीन बहनों वाला ये रोपण अपने पूरक स्वरूपों का लाभ उठाता है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा नहीं करते बल्कि एक दूसरे का सहयोग करते हैं। मक्का, सेम की बेल को चढ़ने के लिए अपनी पत्तियों की सीढ़ी प्रदान करती है, ताकि वह बेल और अधिक प्रकाश और परागणकों तक पहुंच पाती है। बदले में, सेम का पौधा ज़मीन में नाइट्रोजन को ठीक करता है, जो अतृप्त मकई को पोषण देता है। अपनी बड़ी पत्तियों के साथ कद्दू मिट्टी को छाँव देता है, उसे ठंडा और नम रखता है, साथ ही खरपतवारों को भी दबाता है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो बेहतर उपज और पोषण पैदा करती है और इसके लिए किसी तृणनाशक, किसी उर्वरक, और किसी कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती - और फिर भी इसे आदिम तकनीक कहा जाता है। मुझे इससे कोई दिक्क्त नहीं।

घाटी के पार, उनके उच्च तकनीक अलगाव में एक समान लगीं मकई की पंक्तियां मुझे अकेली दिखती हैं।

प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: ऐसी खेती जिसमें मानव और बीज के बीच व्यक्तिगत संबंध है, जिसका लेखक ने विवरण दिया है, आप उससे से क्या समझते हैं? क्या आप किसी ऐसे समय का विवरण दे सकते हैं जब आपने एक ही संसाधन के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले जीवन रूपों के बीच गहरा तालमेल देखा हो? आपको अपने काम में 'तीन बहनों वाले रोपण' जैसी तकनीक को खोजने में किस चीज़ से मदद मिलती है?

“कॉर्न टेस्टस बैटर ऑन द ऑनर सिस्टम ऑनर्स” ( विशवास पर चलने वाली प्रणाली में मक्का का स्वाद बेहतर होता है), निबंध से उद्धृत।
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the type of agriculture described by the author where there is a personal relationship between the human and the seed? Can you describe a time you could see a deep synergy between life forms competing for the same resources? What helps you discover technology like 'Three Sisters planting' in your own work?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

7 Past Reflections
DK
Dinesh Kotecha
Nov 13, 2018

 "when you touch a seed with love and afftection with a silent prayer in your heart to the lord to take its care before sowing, it gives in abundance" Ancient truth as revealed by our great grandfatthers.
Masterly thought in the article revives all the old memories passed by through generations. Thanks for such sharing and caring.
Even today what we grow any vegi or fruit in our garden , the fruit or vegi has a certain earthy odour so soothing so original and so full of taste. 


JG
John Grahm
Nov 12, 2018
 I love the notion about how important it is that each seed be touched, handled, cradled, acknowledged before planting it.  
 
AD
Nov 12, 2018

 Amazing to see people growing up and moving away from the evils of GMO and other varitties which have profit motive which is the route cause for all the devastation caused globally.

JP
Nov 11, 2018
 The foundation of any relationship is caring and tust. According to my experience of my personal relationship between human beings in my life and between me and nature, I feel deep connection which I call LOVE.IN such relationships there is deep caring , compassion, tenderness and connectedness. As a child, my first personal expereince of such relationship was between me,other members of my family and our family cow. My mother was  taking care of our cow in many ways. My mother named our cow, Yamuna, the sacred river of India. I would never forget watching my mom milking Yamuna with tendeness and love, like a mother tending her child. This expereince has planted a seed of compassion in my heart which has been growing naturally as I am growing in age. Applying  the technology of indigenous culture in many cotexts of my life has been a complementary and enriching experience.. We have a team of five people where I work. called Learning Support Team. Our task  is to h... View full comment
MT
me too Nov 18, 2018

Thank you for providing this service!  What a ministry!  I have special learning needs!  When I was young, we did not have support offered, as you speak of!  I felt lost and alone!  Not OK for a young person to feel "what is the matter with me!"!  Why can't I learn like the others???  Amen to your team!!!  Amen.

DD
Nov 9, 2018
 I love Kimmerer's account, even though I feel sad in reading it and thinking about the loss of humanity in our high tech ways.  There is a personal relationship between the human and the seed that is evident in the primitive ways and is lost and perhaps destroyed in high tech.  The human and the seed can see each other in the primitive way, where the identification between them is more obvious.  I see a deep synergy in the way people used to sit physically present to one another and talk in their personal lives and in business much more often years ago than in today's high tech society.  What helps me continue 'Three Sisters planting' is my continuing to value and engage in face to face personal non technologigized non computerized interaction -- I'm an anachronism and enjoying it, proud of it, and I see people appreciating it.  Holding onto humanity in high tech ways is a challenge that I pretty much ignore but younger people will face more and more.&nb... View full comment
ME
me Nov 18, 2018

 Amen!  I, like you, old fashioned!