The Sacred Art of Pausing

Image of the Week
Image of the Week
ठहरने की पावन कला
- तारा ब्रैक द्वारा लिखित ( ३ मई, २०१७)

अपने जीवन में हम अक्सर खुद को ऐसी स्थितियों में पाते हैं, जिन पर हम नियंत्रण नहीं कर सकते, ऐसी परिस्थितियां जिनमें हमारी कोई भी तरकीब काम नहीं करती। असहाय और परेशान, हम हताशापूर्वक जो हो रहा होता है, उसे निपटाने की कोशिश करते हैं। हमारा बच्चा पढ़ाई में नीचे जाने लगता है और हम उसे ठीक रास्ते में लाने के लिए एक धमकी के बाद दूसरी धमकी देते हैं। कोई हमारा मन दुखाने के लिए कुछ कहता है और हम तुरंत वापिस हमला करते हैं या पीछे हट जाते हैं। हम काम पर एक गलती करते हैं और हम उसे छुपाने या उसे सुधारने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। हम भावना के आवेग से भरी तकरारों में रिहरसल करते या तरकीब बनाते हुए पहुंचते हैं।

जितना अधिक हम विफलता से डरते हैं उतनी ही अधिक उत्तेजना से हमारे शरीर और मन काम करते हैं। हम अपने दिनों को निरंतर गतिविधियों से भर लेते हैं: मानसिक योजनाएँ बनाना और चिंता करना, आदतन बात-चीत करना, कुछ बनाना, खरोंचना, सुलझाना, फोन करना, चाय-नाश्ता करना, फेंकना, खरीदना, आईने में देखना।

क्या हो अगर इस व्यस्तता के बीचों-बीच में, हम सोच-समझकर नियंत्रण से अपने हाथ हटा लें? क्या हो यदि हम जानबूझकर हमारी मानसिक गणनाओं को और हमारे चारों ओर भागते रहने को रोक लें, और एक या दो मिनट के लिए, बस ठहर जाएं और अपने आंतरिक अनुभव पर ध्यान दें?

ठहरना सीखना मूल स्वीकृति (Radical Acceptance)के अभ्यास में पहला कदम है। एक विराम गतिविधि में रुकावट है, एक अस्थायी छुट्टी का समय जब हम अब अपने किसी लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ रहे। वह विराम लगभग किसी भी गतिविधि के बीच आ सकता है और एक क्षण के लिए, कुछ घंटों के लिए या हमारे जीवन की कुछ ऋतुओं के लिए रह सकता है।

हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियों से, ध्यान के लिए बैठने से, एक विराम ले सकते हैं। हम ध्यान के बीच में विचारों को छोड़ कर और सांस पर पुनः अपना ध्यान खींच कर, कुछ ठहर सकते हैं। हम अपने रोज़-मर्रा के जीवन से निकल कर किसी साधना शिविर में जाने के लिए या प्रकृति में समय व्यतीत करने के लिए या काम से अध्ययन के लिए छुट्टी ले कर, कुछ ठहर सकते हैं। हम एक वार्तालाप में विराम ले सकते हैं, जो हम कहने जा रहे थे, उसे छोड़कर, ताकि हम वास्तव में दूसरे व्यक्ति की बात को सुन सकें और उस के साथ उपस्थित हो सकें। हम तब ठहर सकते हैं , जब हम अचानक द्रवित, या खुशी या दुख महसूस करते हैं, ताकि हम उन भावनाओं को अपने दिल में पूरी तरह से महसूस होने दे सकें। एक विराम में हम जो कुछ भी कर रहे हैं - सोचना, बोलना, चलना, लिखना, योजना बनाना, चिंता करना, खाना-पीना - सब रोक देते हैं और पूरे मन से से उपस्थित हो जाते हैं, ध्यान देते हैं और अक्सर, शारीरिक रूप से स्थिर हो जाते हैं।

एक विराम, प्राकृतिक रूप से, समयबद्ध होता है। हम अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर लेते हैं, लेकिन हम ऐसा ज़्यादा उपस्थिति के साथ और अच्छे चुनाव करने की अधिक क्षमता के साथ करते हैं। अपने दांतों से एक चॉकलेट बार को चबाने से पहले के विराम में, उदाहरण के लिए, हम प्रत्याशा की उत्साहपूर्ण झुनझुनाहट को पहचान सकते हैं, और शायद पृष्ठभूमि में उठते अपराध बोध और आत्म-निर्णय के बादल को भी। फिर हम चॉकलेट खाने का चयन कर सकते हैं, स्वाद की संवेदनाओं का पूरी तरह से मज़ा ले सकते हैं या हम चॉकलेट खाने का विचार छोड़ सकते हैं और इसके बजाय बाहर दौड़ लगाने के लिए जाने का फैसला कर सकते हैं। जब हम ठहरते हैं, हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा। लेकिन अपने अभ्यस्त व्यवहार में बाधा डाल कर , हम अपनी इच्छाओं और डर की ओर नए और रचनात्मक तरीकों से प्रतिक्रिया दिखाने की संभावना के लिए तैयार हो जाते हैं।

बेशक ऐसे समय भी होते हैं जब यह विराम लेना उपयुक्त नहीं है। यदि हमारा बच्चा एक व्यस्त सड़क की तरफ भाग रहा है, तो हम रुकते नहीं। अगर कोई हमें मारने के लिए बढ़ रहा है, तो हम सिर्फ वहां खड़े नहीं रहते, बल्कि हम जल्दी से खुद को बचाने का कोई रास्ता खोजते हैं। यदि हमारा जहाज़ उड़ने वाला है, तो हम गेट की ओर दौड़ते हैं। लेकिन हमारी ज़्यादातर उत्तेजित गति और रोजमर्रा की जिंदगी में अभ्यस्त नियंत्रण हमें जीवित रहने में, और निश्चित रूप से हमारी संपन्नता में मदद नहीं करते। यह किसी चीज़ के गलत होने या पर्याप्त नहीं होने के बारे में एक बेमतलब की चिंता से उत्पन्न होती है। यहां तक ​​कि जब हमारे डर वास्तविक असफ़लता, हानि या भले ही मृत्यु की वजह से उठते हैं, फिर भी हमारी सहज खिचावट और कोशिश अक्सर अप्रभावी और मूर्खतापूर्ण होती हैं।

नियंत्रणों से अपने हाथ हटाना और ठहरना उन ज़रूरतों और डरों को स्पष्ट रूप से देखने का एक अवसर है, जो हम पर असर डाल रहे हैं। विराम के क्षणों के दौरान, हम इस बात के लिए जागरूक हो जाते हैं कि कैसे यह भावना कि कुछ खोया हुआ है या कुछ गलत है, हमें भविष्य की ओर झुकाता है, हमें किसी और राह पर ले जाता हुआ। यह हमें एक मौलिक विकल्प देता है कि हम क्या प्रतिक्रिया दें : हम अपने अनुभव को प्रबंधित करने के बेकार प्रयासों को जारी रख सकते हैं, या फिर हम अपनी अतिसंवेदनशीलता को मूल स्वीकृति (Radical Acceptance) के ज्ञान से देख सकते हैं।

अक्सर जब हम को ठहरने की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है, तभी ऐसा होता है िक ऐसा करना सबसे अधिक असहनीय लगता है। क्रोध की स्थिति में ठहरना, या जब हम दुःख से अभिभूत हों या इच्छाओं से भरे हों, उस समय ठहरना वह आखिरी काम है जो हम करना चाहते हैं। ठहरना ऐसा महसूस हो सकता है जैसे अंतरिक्ष से असहाय रूप से हम गिर रहे हों - हमें पता नहीं कि अब क्या होगा। हम डरते हैं कि हम शायद अपने गुस्से या दुःख या इच्छा की ताकत से घिर जाएंगे। फिर भी उस क्षण के वास्तविक अनुभव की और अपने आप को खोले बिना, मूल स्वीकृति (Radical Acceptance )संभव नहीं है।

ठहरने की पावन कला के माध्यम से, हम छुपने से रुकने और अपने अनुभव से भागने को रोकने की क्षमता का विकास करते हैं। हम अपनी प्राकृतिक बुद्धि, अपने स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान हृदय, जो कुछ भी पैदा होता है उसकी ओर अपने मन को खोलने की क्षमता पर विश्वास करना शुरू करते हैं। जैसे एक सपने से जागने की तरह, ठहरने के क्षण में हमारी बेहोशी समाप्त हो जाती है और मूल स्वीकृति (Radical Acceptance) संभव हो जाती है।

विचार के लिए कुछ मूल प्रश्न: आप नियंत्रण से अपने हाथों को जानबूझ कर हटाकर और अपने आंतरिक अनुभव पर ध्यान देने से क्या समझते हैं? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब आपने ऐसा किया हो? एक पावन ठहराव लेने के बारे में याद रखने में आपको किस चीज़ से मदद मिलती है?

यह “हियर”(here) से अवतरित है। तारा ब्रैक की शिक्षाएं पश्चिमी मनोविज्ञान और पूर्वीय आध्यात्मिक साधनाओं को, अपने आंतरिक जीवन पर सचेत ध्यान देने, और अपने संसार के साथ सम्पूर्ण, संवेदनशील व्यवहार रखने को जोड़ती हैं।
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the suggestion to consciously take our hands off the controls and notice our inner experience? Can you share a personal story of a time you did this? What helps you remember to take a sacred pause?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

14 Past Reflections
JA
Janaina
Jan 24, 2024
What a wonderful reflection. Such a simple yet immensely powerful art of pausing, even for a few seconds. Looking back at 2023, that so neglected. I accept with kindness and compassion that absence, forgiving myself for not allowing these precious moments when I needed them the most.
RE
Reena
Jan 21, 2024
My ma passed last month. I am saying little and taking time away from trying to fix this. There is no short term solution. Rather sitting with my feelings and flowing. Thinking of her as more than a physical body and developing a new way of communicating that will only come from pausing.
SH
Shubhangi
Nov 28, 2023
Lovely article articulated in a beautiful manner
AL
andrew littleford
Jul 16, 2017

   Very true, but modern society makes this difficult, be persistant, its worth it! xx

KO
May 4, 2017
I was forced to hit the "Pause" button this week! Two days ago, I was hit with vertigo and nausea completely out of nowhere. I first experienced it at night when lying down and it was especially bad when having to turn. It's frightening when something like this happens as one doesn't know what's going on.  Thanks to some excellent info provided by doctors and individuals on the internet, I had enough reason to think it's what's termed Benign Paroxysmal Positional Vertigo (or BPPV), caused by crystal(s) moving through the fluid in one of the inner ear canals.  I did the prescribed maneuvers to move the offending culprits out of the inner ear and today I am feeling leagues better.  Today I am feeling incredibly grateful simply to feel like myself again.  I am keenly aware that I had no options but to release my usual attempts to control, to get lots of stuff done, to criticize or gossip because there wasn't any energy to do so!  So why waste my time with these t... View full comment
AH
aheins17@gmail.com
May 2, 2017

 I put my beloved dog to sleep on Saturday.  I miss her terribly and long for a sign that she is near me.  Yesterday, as I was crying in the shower, a voice told me to calm down and be still, because with all my despair, saying over and over how much I love her, she could not get through to me.  I got quiet and felt better. It takes a quiet pause to communicate with your animal friend.  

JO
Joan
May 2, 2017
When I am in need of a sacred pause I send time with my horses. Not riding, just being with them. Over the years it has become clear to me that they are intentionally able to shift my vibration from sped up to calm. This happens as soon as I truly connect with them. 
 
KP
May 1, 2017

 Thank you. I needed this reminder. I have experienced a challenging week with memories of past childhood sexual molestation surfacing. This weekend I went on a retreat with someone dear to me. We were lucky to have no internet access for an entire 3 days and it was so refreshing to tune into the nature around us in the Canadian wilderness. We hiked in solitude, often in quiet even together. We paused, sat on benches and breathed in fresh mountain air. We gazed at mountains, we felt snow on our faces. It was a respite from any type of control and it felt so freeing. My mind felt much more settled after disconnected and recalibrating. I am grateful. 

JP
Apr 29, 2017
 We go where our mind goes. Our mind takes a ride in the past or a flight in the future, hardly staying in the present. Wandering mind becomes our default mode of functioning. Such a wandering mind is compared to monkey mind taking control of ourselves. Such a wandering mind deprives us from being free and deeply connected with us, others in our life and the beauty of nature. Our mind can be our enemy and it also can be our friend.We need to learn  how to make our mind our friend. Mindfulness  is one of the ways for making our mind friendly. I have  been regularly practicing mindfulness. It has been very helpful to me for making me peaceful, joyful, compassionate and creative. Mindfulness is a non-judgmental and compassionate existential awareness. of what is happening in me and around me. It has helped me to remain present to what is rather than what was or what will be. It keeps me stay in the being zone rather than the default mode of going away from the pr... View full comment
DD
Apr 29, 2017

 In fact, we have so little control.  I very much value letting go of trying to control and taking hold of trusting my inner experience.  In general, we do far too much trying to control self, others, and situations and too little noticing, trusting, and expressing our inner experience.  There have been times in relationships when I don't try to control direction or outcome and trust my inner experience, being present, open, and true to my inner experience, and it invariably is a positive experience.  A good mantra would be inner experience, not control.  I like the author's phrase "sacred pause." To me, what makes it sacred is when in it my inner experience and outer expression are in harmony and I am integrated rather than fragmented or duplicitous.

XI
Apr 28, 2017

 
An intentional pause is the first step to get us out of almost any dreadful situation, to see the bigger picture, to realize what actually is happening, and more importantly, to communicate with our body and inner self. Because we do not naturally just pause, it often is helpful to set up some sort of reminder, such as setting up a recurring alarm or ask a good friend to check in with you from time to time.

SS
Apr 28, 2017

Yesterday, I was telling someone of a great gift given me.  Many years ago, a "pause button" popped in my head.  When someone says or does something ridiculous, abusive, crazy and self serving, instead of reacting, the phrase "Humans, don't ya just love 'em." rises.  It immediately gives me distance to allow tolerance and compassion to take the place of a knee-jerk, selfish reaction. This phrase originally surfaced without any conscious effort, and has served as a tremendous gift of the pause I need to see how much more we are alike than different.

MU
mukesh Aug 27, 2017

 good

MA
Marie Altman Jan 5, 2021
The phrase made me smile, even chuckle, and that is a great reset. Thanks!