True Humility: Selfless Respect for Reality

Image of the Week
Image of the Week

सच्ची विनम्रता: वास्तविकता के लिए निस्वार्थ सम्मान
- कॉस्टिका ब्रेडैटन द्वारा (१० मई, २०१७)

संभावित अनूठे स्थान से - तबाही का वो स्थान जो हम शायद बन जाएं - हम समझ लेते हैं कि हम बाकी दुनिया की तुलना में बहुत बड़े नहीं हैं। दरअसल, हम ज्यादातर चीज़ों से कम हैं। नदी के किनारों से बेतरतीब ढंग से उठाया गया सबसे छोटा पत्थर भी हमसे बहुत पहले से मौज़ूद था और हमसे कहीं ज़्यादा समय तक रहेगा। मनुष्य मुश्किल से जीती हुई हस्ती हैं: हम विशेषाधिकारों पर दावा कैसे कर सकते हैं? मूल रूप से, हम कमज़ोर, नाजुक प्राणी हैं। और यदि बाकी के अस्तित्व के विपरीत, मनुष्यों को विचार-शक्ति की देन मिली है, तो इसी शक्ति के उपहार से हमें इस समझ तक पहुंचने में मदद मिलनी चाहिए कि इस ब्रह्माण्ड में वास्तव में हमारा स्थान कितना मामूली है।

असफलता के अनुभव को, फिर, हममें विनम्रता पैदा करनी चाहिए। संकीर्ण अर्थों में एक सद्गुण के बजाय, विनम्रता को, अधिक विस्तृत तरीके से, विश्व में एक निश्चित प्रकार के सम्मिलन के रूप में, जीने के एक तरीके के रूप में, देखा जाना चाहिए। भलाई की संप्रभुता (The Sovereignty of Good ) (1970) में, आईरिस मर्डोक ने सबसे अच्छी, विनम्रता की सबसे किफ़ायती परिभाषाओं में से एक दी, जो सिर्फ़ 'वास्तविकता के लिए निःस्वार्थ सम्मान' है। वह सोचती हैं कि आम तौर पर, लोगों को हकीकत से समझौता करने में परेशानी होती है ('हमारी बनाई खुद की तस्वीर बहुत ही बड़ी हो गई है', हम “अपने आप से अलग एक वास्तविकता की दृष्टि” को खो चुके हैं), और यही है जो हमें सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाता है। इस प्रक्रिया को उलटने के लिए, खुद को स्वस्थ बनाने के लिए, विनम्रता सीखने से मदद मिलती है, 'जो सभी गुणों में सबसे कठिन और केंद्रीय सद्गुण है।'

मुझे यहां तीन प्रमुख चरण दिख रहे हैं। पहले चलन में, विनम्रता पहले से हमारी ब्रह्मांडीय तुच्छता की स्वीकृति को मानती है। यह उतना ही पुराना है जितना चिंतन करना; यह वही है जो यहोवा ने अय्यूब में पैदा करना चाहता था, जब उन्होंने उससे पूछा: 'जब मैंने पृथ्वी की नींव रखी, तब तुम कहां थे?' और जो स्टोइकों का मतलब था जब उन्होंने सलाह दी ‘ऊपर से दृश्य’; जो लेडी फिलॉसफी ने बुरी तरह डरे हुए अपने जेल की कोठरी में बंद बोथियस को सिखाने की कोशिश की थी; या हाल ही में, जिसे कार्ल सगन ने इतनी अच्छी तरह लोकप्रिय किया है। हमारी ब्रह्मांडीय तुच्छता को स्वीकार करना मानव अस्तित्व की शून्य डिग्री है - इससे नीचे हम नहीं जा सकते। इस अवस्था में, असफलता से टूटे हुए और अपनी मौलिक अनिश्चितता के अहसास से पराजित, हम खुद को 'कुचले', 'चपटे', 'धूल में मिले' महसूस करना उचित समझते हैं। विनम्रता, इस प्रकार, हमें उस स्थान पर पहुंचा देती है जहां हमें होना चाहिए; हम वापस अपनी नग्नावस्था में पहुंच जाते हैं। लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है: क्योंकि हमारे खुद के महत्व की भावना के साथ-साथ, हम खुद को धोखा देने वाली आदतों और आत्म-चापलूसी के मिश्रण से छुटकारा पाते हैं, जो आम तौर पर हमें अपने आप से छुपाते रहते हैं।

दूसरे चलन में, हम महसूस करते हैं कि शुक्र है कि हमें 'धरती पर वापस' ले आया गया है, कि हम वास्तव में एक बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि हम अंततः पक्की ज़मीन पर हैं। अब हम अपने खुद के पैरों पर खड़े हो सकते हैं - एक किस्म से हमारा पुनर्जन्म हुआ है। महत्वपूर्ण रूप से, हम यह भी महसूस करते हैं कि इस चरण पर कोई गिरावट नहीं है क्योंकि, अपनी ब्रह्मांडीय तुच्छता को स्वीकार करके, हम जो ठीक है वो करने को तैयार हो गए हैं। हम भले ही गरीब हों, लेकिन हम भयंकर रूप से ईमानदार हैं - खासकर अपने आप के साथ। और यह हमेशा शुरूआत करने के लिए सबसे अच्छी जगह है; यहां से हम जहां भी जाएंगे, वह प्रगति और एक सार्थक यात्रा होगी। ऐसा नहीं है कि कभी-कभार धरती पर वापिस खिंच जाने से अधिक स्वास्थ्यवर्धक और ताज़गी देने वाला और कुछ नहीं है, खासकर उन दिमागों के लिए जो अक्सर अपनी खुद की कल्पनाओं के बल से हवा में ऊपर खिंच जाते हैं। पक्के सपने देखने वाले जो मिट्टी के लेप का इलाज लेने चले हैं, उन्हें बहुत मज़ा आने वाला है।

तीसरा चलन विशाल है: दुनिया में एक लंगर (anchor) छोड़ देने और एक अस्तित्वगत संतुलन को फिर से प्राप्त करने के लिए धन्यवाद, कि हम दूसरी, बड़ी चीजों की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। सपनों को अब ठीक से देखने के लिए हमारे पास ज़रूरी स्थिरक भार (ballast) है। इस स्तर पर, विनम्रता अब एक बाधा नहीं है, बल्कि हमारे काम में प्रगति है; कभी-कभी, विनम्र के काम से ज्यादा साहसी और कुछ नहीं होता। एक महत्वपूर्ण अर्थ में, फिर, विनम्रता अपमान के विपरीत है: इसके बारे में कुछ भी शर्मनाक या अपमानपूर्ण नहीं है; इसके विपरीत, विनम्रता कायाकल्प करने, समृद्ध करने, साहस देने वाली है। यदि अपमान हमें स्तंभित और शक्तिहीन बनाता है, तो विनम्रता हमें बहुत अधिक शक्ति प्रदान करती है। सच्ची विनम्रत, रब्बी जोनैथन बेक्स ने लिखा था, 'सभी सद्गुणों में से सबसे विशाल और जीवन को सुधारने वाले गुणों में से एक है।’ यह 'खुद की कम कीमत आंकने” की ओर नहीं बल्कि 'जीवन की भव्यता की ओर खुलने' को मान कर चलता है।

तो फिर अपने असफलता के अनुभव के जवाब में विनम्रता, मुख्य रूप से स्वास्थ्यप्रद है, रोग हरने की एक प्रक्रिया की शुरुआत। उचित रूप से पचाये जाने पर, विफलता दिखावे, अहंकार, और अक्खड़पन के खिलाफ एक दवा हो सकती है। यह हमें स्वस्थ बना सकती है, अगर हम इसका इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

विचार के लिए कुछ मूल प्रश्न: सच्ची विनम्रता से आप क्या समझते हैं? क्या आप कोई व्यक्तिगत कहानी बाँट सकते हैं जब आपने विनम्रता को एक रोगोपचार के रूप में अनुभव किया हो? असली विनम्रता का अभ्यास करने में आपको किस चीज़ से मदद मिलती है?

टेक्सस टेक विश्वविद्यालय में मानविकी के प्रोफेसर कोस्टिका ब्रैडैटन द्वारा लिखित।
Seed Questions for Reflection

What does true humility mean to you? Can you share a personal story of a time you experienced humility as a form of therapy? What helps you practice true humility?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

9 Past Reflections
AM
May 14, 2017

 AMEN!   On earth, no one greater ... No one less than  ... Love this writing!  Thank you (so much) for sharing!

MM
May 9, 2017

 Wonderful reflection on humility and reality. It is apt to say that the humbleness keeps the society ticking and thinking. The attitude of gratitude makes one realize that man is just one of the the multitude of Gods creation, endowed with the special features of a sound mind in a sound body which is to be used to nurture and care for all of the other creations of God. But the ignorance of the reality is the cause for the arrogance prevailing in society, which is the cause of destruction, distrust and distress.

RK
May 9, 2017
 NAMASTE - is the Indian gesture of the Host welcoming a Guest. He unites the palms and gently bows and Receives/Includes the Guest without invasion/intrusion. The Sanskrit word NAMASTE can be explained as the union of NA(not) MAMAHA(me) TE(you). The Host is Humble enough to elevate the Guest. Humility is the BASIS of Service and Hospitality. The Guest is defined as A-TITHEE i.e Un - Appointed.Anything/ANYBODY can visit us ANY MOMENTwithout an Appointment. So, Everything and Everybody IS A GUEST. They also say ' The GUEST is GOD.( Atithee Devo Bhava ). So, ALL is part of Creation- with all the Opposites. The practice of NAMASTE - even by yourself -whenever and wherever begins to help us ' ACCEPT' the Existence AS IT IS-HERE AND NOW ! One can experience it by sitting with our eyes closed and the hands in a NAMASTE  and watch the Breath.Every Exhalation is GIVING and every Inhalation is ACCEPTANCE. In your mind, say         &nb... View full comment
VD
Vandana Dillon May 9, 2017

 I love this! I will use it in my yoga class today for Relaxation/ Meditation. Thank you! Namaste 

RK
Ramanand Kowta Sep 28, 2018

 Namaste Vandanaji, If you ever are in Mumbai, please give me a call on 9892910023 and you can ' experience ' the Elephanta Caves in my company as a Guide. The Symbolic stories of Shiva will further enlighten you about the Depth of Namaste . 

XI
May 8, 2017

 It is a true struggle for me to practice humility. On one hand, it is similar to what Vipassana meditation teaches me "see reality as it is", which pull to down to the ground and snap me out of illusions created by self. On the other hand, I realize that how I see reality has true impact on the reality (i.e., how it would manifest ). When I am successful in doing that, it leads to self confidence, and subsequently (and unfortunately) pride and illusion... until a failure takes place. Maybe, I "think" I understand humility, but in fact I do not... that is the struggle.    

JP
May 7, 2017
 This writing has deepened and enriched my understanding of humility as "selfless respect for reality." When my sense of my self is engulfed by my arrogance and  my sense of  superiority, I get disconnected with my being, with other beings and life at large. The essence of my being is the same as the essence of all beings. The drop is the ocean. I am an integral part of the whole. Such realization makes me aware of my illusion of separateness, dispels the darkness of my ignorance, heals my self- inflicted wounds.Such an awakening makes me whole. This is real humility. It expands my awareness. It emboldens me and makes me virtuous. Humility is not humiliating oneself or putting oneself down. It is not self degradation or self condemnation. It is an acknowledgment of our cosmic insignificance, ridding ourselves of  our false sense of self-glorification and arrogance. This is the first movement. In the second movement we embrace our cosmic insignificance. We... View full comment
DD
May 7, 2017

The word humility is derived from humous, suggesting that we are part of this earth and not apart from it.  I am truly humble when I am being myself simply because I am and not for any ego driven agenda.  As the author said, humility is selfless respect for reality.  Being someone who tends to downplay myself, which is a form of false humility, I have experienced true humility when I am honestly owning up to who and what I am. The sun shines for no purpose -- it shines because that is its nature, it's being humble in human terms, and in so doing all sorts of benefits occur.  When I accept and be myself because that is my nature, I am humble like the sun, and in the process I am more integrated and whole, which is healing or therapeutic, and do the most good for others.  As has been said, humility isn't thinking less of oneself but thinking of one's self less.  Being humble isn't a form of therapy, but it is always therapeutic.

KD
kul dip May 9, 2017

 If you want to be decent humility is indispensable