Nothing Else Matters

Author
Scott Morrison
54 words, 87K views, 38 comments

Image of the Weekऔर कुछ मायने नहीं रखता

रुक जाओ

आपने क्या किया और क्या नहीं किया वह मायने नहीं रखता |

आप कितने भव्य, आत्मकेंद्रित या अभिमानी रहे हो ये मायने नहीं रखता |

आप कितने बुद्धिशाली या मुर्ख रहे हो यह मायने नहीं रखता |

आपने क्या अनुभव किया है या क्या नहीं किया यह मायने नहीं रखता |

आपने ज़िन्दगी में कितनी अच्छाई या बुराई की है यह मायने नहीं रखता |

आपके साथ क्या हुआ है उससे कुछ फरक नहीं पड़ता |

आप कितनी बार प्रबुद्ध (enlightened) हुए या नहीं हुए, या वह अनुभव कितने शक्तिशाली, गहरे या तीव्र हो उससे कोई फरक नहीं पड़ता |

वास्तवमे जो चीज़ मायने रखती है - सही में मायने रखती है वह यह की क्या तुम इस पल में पुरी तरह से ज़िंदा, जागृत और मुक्त होने के लिए तैयार हो या नहीं |

सिर्फ एक चीज़ जिससे फर्क पड़ता है वह यह है की क्या आप अपने आप से और अपने जीवन से सभी भावनात्मक, मानसिक, एतहासिक और भविष्य के संस्करणों को मुक्त करने के लिए और इस क्षण में आप जो है उसे पुरी तरह से बने रहने के लिए तैयार है या नहीं |

हम केवल एक जागरूकता है - शुद्ध, अनंत और खुली |

हमारी प्रकृति इस क्षण में बिना किसी शर्त के दयालु, प्रामाणिक, बुद्धिमान एवं स्नेही, संवेदनशील और विनम्र रहने की है|

यही दुनिया में सबसे ज्यादा सहज है| इससे और सहज कुछ भी नहीं है |

हर जगह आपका घर है |

हर कोई आपका प्रेमी, बच्चा, माता, पिता, बहन, भाई और खास दोस्त है|

हर कोई आपका ही प्रतिबिम्ब है|

आपका दिल इस सांस में आप जो है वह सबकुछ बनने के लिए तड़प रहा है|

इसे फिर एक बार बंध मत करे |

-स्कॉट मोर्रिसन

आत्म निरिक्षण के लिए प्रश्न:
हमारी प्रकृति इस क्षण में बिना किसी शर्त के दयालु, प्रामाणिक, बुद्धिमान एवं स्नेही, संवेदनशील और विनम्र रहने की है| - इससे आप क्या समझते हो? क्या आप ऐसा कोई व्यक्तिगत अनुभव बता सकते है जब अपने सभी भावनात्मक, मानसिक, एतहासिक और भविष्य के संस्करणों को मुक्त किया हो? इसे किस तरह से विकसित किया जा सकता है?


Add Your Reflection

38 Past Reflections