जिन्न अपनी बोतल में वापस नहीं जा सकता " टेड गुत्फेल्ड
जिन्न अपनी बोतल में वापस नहीं जा सकता,
क्योंकि जो अब भीतर है वह ही बाहर भी है।
अंदर रहना इतना सुरक्षित और आरामदेह लगता था,
शुरुआत से ही जाना-पहचाना,
और ढक्कन मज़बूती से बंद होने पर,
बाहर भी वह बहरी जिन्न से सुरक्षित था।
फिर भी वह परछाईं हमेशा मौजूद थी,
काँच के उस पार से चिढ़ाती हुई।
वह बोतल स्वपन की तरह गिरती है और चकनाचूर हो जाती है,
लेकिन उसकी आवाज़ जो हमेशा यही से यहीं है उसे जगा देती है ।
महान विनाश और मृत्यु के लिए कोई शब्द नहीं,
वहाँ से निकले कोलाहल को समझ पाना असंभव है।
राजा के सारे घोड़े, और राजा के सारे आदमी व्यर्थ ही वापस से
उसे फिर से जोड़ने के लिए बुलाए जाते हैं!
पर यहाँ सभी अलग-अलग पात्रों और टुकड़ों के बीच |
हम अंदर और बाहर से एक ही हैं।
मैं अपने चारों ओर बिखरे हुए बोतल के टुकड़ों
से खुद को ढक लेता हूँ,
रोशनी से छिपने की कोशिश करता हूँ,
पर कुछ भी आपस में नहीं जुड़ता, और
अब समझ आता है कि हमारे भीतर और बाहर को
अलग रखने का दर्द क्या है।
खाली आकाश में सूर्य से स्वर्ग को ताकते हुए,
और कुछ दिखाई नहीं देता उसी एक में छुपे हुए के अलावा|
इसलिए मैं टूटे हुए बीजों के रूप में लौटता हूँ,
इसी मिट्टी में बोया हुआ और इसी प्रकाश से पोषित।
जब अब कोई अलगाव दिखाई ही नहीं देता,
तो क्या पलायन का वह प्रिय सपना याद रखा जाएगा?
दृढ़ और सुव्यवस्थित कर्म का वादा,
हर पात्र अपने स्थान पर और साफ़-साफ़ चिन्हित किया हुआ?
सबसे छोटा टुकड़ा भी न भुलाया गया है, न खोया है,
और यहाँ मृत्यु भी यहाँ केवल एक भ्रम है।
यह हमेशा से ऐसा ही रहा है,
पर सपने के भीतर को समझना भी उसी का ही विस्तार भर है।
टेड गटफेल्ड अवाकिन समुदाय के प्रिय सदस्य थे और अद्वैत के आजीवन विद्यार्थी थे। उनका निधन 9 दिसंबर 2025 को शांति से हुआ।
मनन के लिए बीज प्रश्न: आप इस विचार को कैसे समझते हैं कि अपने भीतर और बाहर की सीमाएँ केवल भ्रम हैं, जो किसी भी क्षण भंग हो सकती हैं ?क्या आप अपने जीवन की कोई व्यक्तिगत घटना साझा कर सकते हैं, जब कोई जाना – पहचाना और आरामदायक दायरा अचानक टूट गया हो और उस टूटने से आपमें गहरी समझ या परिवर्तन आया हो? टूटे हुए भ्रम और उसके बाद उपजी हुई अव्यवस्था के बीच भी, सत्य और आपसी जुड़ाव के प्रकाश को अपनाने में आपको क्या सहायता करता है?
Ted Gutfeld was a beloved member of the Awakin Community, and life long student of non-duality. He passed away peacefully on Dec 9, 2025.
Seed Questions for Reflection
What do you make of the notion that the boundaries between inside and outside are merely illusions that can shatter at any moment? Can you share a personal story that reflects a time when a familiar and comfortable boundary in your life was unexpectedly broken, leading to a deeper understanding or change? What helps you embrace the light of truth and interconnectedness, even when facing the discomfort of shattered illusions and the chaos that follows?