फूलों के गुलदस्ते या तीखी आलोचना , गुरप्रीत के द्वारा
गुरु नानक, सिखों के पहले गुरु, ने अपने समय में एक ऐसा संदेश दिया जो बेहद क्रांतिकारी था। उन्होंने खोखले कर्मकांडों पर सवाल उठाए, शक्तिशाली लोगों की कपटता को उजागर किया, और आम लोगों को यह प्रेरणा दी कि वे भौतिक इच्छाओं की अंतहीन दौड़ से ऊपर उठें।
उन्होंने जंगलों, नदियों और रेगिस्तानों की यात्राएँ कीं, कठिन मौसम और विरोध का सामना किया। उनके साथ भाई मरदाना रहते, जो अपने रेबेक (एक तार वाद्य यन्त्र को लेकर चलते थे। गुरु नानक ने अपनी शिक्षाओं को दिव्य प्रेरणा से उपजी वाणी में व्यक्त किया। भाई मरदाना के संगीत के साथ, यह वाणी गीतों में बहने लगी।
एक दिन भाई मरदाना असामान्य रूप से चुप बैठे थे, हाथ में एक पत्थर घुमाते हुए। उनके उदास चेहरे को देखकर गुरु नानक ने कोमल स्वर में पूछा, “आज इतने खोए हुए क्यों लग रहे हो?” भाई मरदाना झिझके, फिर बोले: “कभी-कभी मेरे मन में एक तूफ़ान उठता है, जिसे मैं समझ नहीं पाता। हम इतने सारे स्थानों की यात्रा करते हैं। कुछ जगहों पर अजनबी आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, आपको जाने भी नहीं देना चाहते। लेकिन अन्य जगहों पर लोग आपको कोसते हैं, मज़ाक उड़ाते हैं, यहाँ तक कि शत्रुता भी दिखाते हैं। ऐसा क्यों है? सब लोग आपको एक समान क्यों नहीं देखते?”
गुरु नानक ने सुना और फिर कहा, “मैं तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दूँगा। लेकिन पहले, यह पत्थर बाज़ार में ले जाओ और देखो कि तुम्हें इसके बदले क्या मिलता है।” भाई मरदाना हैरान हुए, पर आज्ञा का पालन किया।
बाज़ार में मिठाइयों, सब्ज़ियों, कपड़ों और अन्य सामान की दुकानें थीं। वे पहले हलवाई के पास गए। उसने पत्थर देखा, हँस पड़ा और कहा कि आगे बढ़ो। अनाज की दुकान पर व्यापारी व्यस्त था, उसने ग्राहकों की ओर इशारा करते हुए उन्हें टाल दिया। सब्ज़ी वाले ने मज़ाक उड़ाया, पर उनसे पीछा छुड़ाने के लिए एक प्याज़ थमा दिया ।
अंततः वे सालस राय जौहरी की दुकान में पहुँचे। सालस राय की आखें पत्थर देखते ही चमक उठीं । “यह साधारण पत्थर नहीं—यह एक माणिक(रूबी) है! इसकी पूरी कीमत तो मैं नहीं दे सकता, पर यदि आप मुझे इसे पास से देखने दें, तो मैं आपको सौ रुपये दे सकता हूँ।”
हैरानी भरे भाई मरदाना रुपये लेकर लौटे। उन्होंने पूछा, “इस बात का क्या मतलब है?”गुरु नानक ने समझाया, “सत्य इस रत्न के समान है। बहुत लोग इसे व्यर्थ समझकर ठुकरा देंगे। लेकिन जो इसे वास्तव में पहचानते है, वे जानते हैं कि इसका मूल्य किसी भी मूल्य से कहीं अधिक है।”
हम अक्सर सही मार्ग पर चलने के पुरस्कारों के बारे में सुनते हैं। लेकिन बहुत कम ही हम उसके साथ आने वाली तीखी आलोचनाओं के लिए तैयार होते हैं। सत्य को हर कोई मूल्यवान नहीं मानता। आपको उपहास, अस्वीकृति या यहाँ तक कि शत्रुता पूर्ण व्यवहार का सामना भी करना पड़ सकता है।
फिर भी, यदि आपको अपने हाथ में मौजूद रत्न का मूल्य पता है, तो आप उसे छोड़ेंगे नहीं। इस मार्ग पर चलते हुए, गुलदस्ते और आलोचनाएँ दोनों ही मिल सकती हैं।
मनन के लिए बीज प्रश्न : आप इस धारणा के बारे में क्या सोचते हैं कि सत्य, एक दुर्लभ रत्न की तरह, बहुतों द्वारा व्यर्थ समझा जा सकता है, लेकिन जो उसे पहचानते हैं उनके लिए वह अनमोल होता है? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव साझा कर सकते हैं जब आपने किसी ऐसी चीज़ के लिए उपहास या अस्वीकृति झेली हो, जिसे आप मूल्यवान और सत्य मानते थे? आप को औरों की आलोचना एवं शत्रुता के बावजूद, सत्य की खोज में दृढ़ रहने और उसी दृढ़ता में बने रहने, में किस बात से मदद मिलती है ?
Seed Questions for Reflection
What do you make of the notion that truth, like a rare gem, might be dismissed by many as worthless, yet is priceless for those who recognize it? Can you share a personal story that reflects a time when you faced ridicule or rejection while standing up for something you believed was valuable and true? What helps you remain steadfast in your pursuit of truth and maintain your resolve, even when facing criticism or hostility from others?