Longer Ladders Don't Get You To The Moon

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
लंबी सीढ़ियाँ आपको चाँद तक नहीं ले जातीं द्वारा माइकल गॉर्डोन

धूपघड़ी, 3,000 साल से अस्तित्व में आई है , जो सूर्य द्वारा डाली गई छाया के आधार पर समय बताती हैं। लेकिन दिनों की लंबाई में भिन्नता और लैटिट्यूड में अंतर के कारण सटीक परिणाम नहीं मिलते थे | रेखा गणित का उपयोग इन समस्याओं को ठीक करने के लिए केवल आंशिक रूप से सफल था, और निश्चित रूप से रात में धूपघड़ी बेकार थी। छाया की जगह, ग्रेविटी पर आधारित घड़ियों ने इन्ही समस्याओं को ठीक करने का प्रयास किया।

जल घडी , एक संकीर्ण छेद से टपकते पानी - का उपयोग किसी भी मौसम या लैटिट्यूड में किया जा सकता है। लेकिन वे नाजुक थीं एवं आसानी से परिवहन योग्य नहीं थीं, (जो की नौसंचालन के लिए आवश्यक था ), इसलिए उनका उपयोग करना मुश्किल था और सही समय बताने के लिए विधिपूर्वक उत्पादन करना भी मुश्किल था। रेतघडी, ये भी ग्रेविटी पर आधारित है (लेकिन यहाँ पानी के बजाय रेत का उपयोग होता है), जो कुछ समस्याओं का समाधान करती हैं, लेकिन फिर भी उसके नतीजे विशेष रूप से सटीक या उनका मानकी करण उतना आसान नहीं था|

कम से कम इसकी तुलना अगली पीढ़ी की घड़ियों से नहीं की जा सकती, जो स्प्रिंग्स और गियर पर निर्भर थीं।

अभी के समय में छलांग लगा के देखें तो आज की दुनिया में परमाणु घड़ियाँ हैं, जो आश्चर्यजनक रूप से सटीक और विश्वसनीय हैं, जो प्रति सेकंड लगभग 10 करोड़ बार आगे और पीछे जाने वाले इलेक्ट्रॉनों की गिनती करके काम करती हैं।

ध्यान करें कि प्रत्येक प्रगति ना ही अधिक सटीक और उपयोगी है, बल्कि यह अपने उत्तराधिकारियों की तुलना में पूरी तरह से अलग सिद्धांत पर भी आधारित है - पृथ्वी का घूमना; ग्रेविटी; मैकेनिक्स (भौतिक विज्ञान); और परमाणुओं का दोलन। और इसी तरह से टेक्नोलॉजी में, नए सिद्धांतों को लागू करके, बिना क्रमागत परिवर्तन होते हैं|

आप किसी तकनीक में लगातार बदलाव करके बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त नहीं कर सकते। आख़िरकार सिद्धांत बदलना ही होगा। लंबी से लंबी सीढ़ियाँ आपको चाँद तक नहीं ले जातीं हैं ।

अर्थव्यवस्था, हालाँकि यह विशाल है, स्वयं एक विज्ञानं है। [...] और शायद इसके लिए भी नए सिद्धांतों की आवश्यकता है। विभिन्न सिद्धांत जिनके द्वारा अर्थव्यवस्था इस तरह से संचालित हो सके जिससे यह अधिक लोगों को लाभ पहुंचाए, और इस बात का सम्मान करे कि हम एक प्रकृति का ही हिस्सा हैं, उससे अलग नहीं हैं |

उनका क्या स्वरुप हो सकता है?

“इसमे मेरे लिए क्या है “? अधिकांश आर्थिक सोच का आधार यह ही है। एडम स्मिथ के समय के अर्थशास्त्रियों ने तर्क दिया है कि स्व-हित से कार्य करने से सभी के लिए एक जीवंत अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा। चीजों को संतुलन में लाने के लिए शायद हमें यह पूछना चाहिए कि इसमें “हम “ सबके लिए क्या है?

गॉडफादर फ़िल्म में माइकल कोरलियोन ने कहा था, ‘यह व्यक्तिगत नहीं है, यह पूरी तरह से व्यवसायिक है’| यह सिद्धांत बताता है कि परिणामों और नतीजों के आधार पर हिसाब कैसे रखा जा सकता है | शायद बेहतर निर्देश यह रहता कि रिश्तों पर ध्यान केंद्रित किया जाय , और इन रिश्तों को संचालित करने में हमारी खुद की व भूमिका क्या हो सकती है, देखा जाए और वहीँ से परिणाम आने दिया जाय |

शक्तिशाली की ही सर्वत्र विजय ( survival of the fittest) - यह शक्ति के बारे में है, और यह सलाह भी है (स्वयं मजबूत बनें) और धमकी भी है (ताकि आपसे अधिक मजबूत लोगों द्वारा पराजित न हो) । संभावित है कि यह उपरोक्त सिद्धांत ही है जो हमें सबसे अधिक उलझता है। क्योंकि हमेशा कोई न कोई व्यक्ति (या कोई चीज़) होती है जिसके पास अधिक ताकत, अधिक पैसा, अधिक प्रभाव या हमसे अधिक आक्रामक व्यवहार होता है। जो हमें यह यकीन दिलाता है कि हमें - और हमारे द्वारा बनाई गई प्रणालियों को - और अधिक शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है। हमारा निरंतर प्रयास, एक-उन्नति, प्रदर्शन, पुरस्कृत होने की आवश्यकता, आगे बढ़ना, लगातार प्रतिफल का लाभ निकालना – बन जाता है और ये स्वरुप हमारे जीवन में प्रवेश कर जाते हैं और उन प्रणालियों को रेखांकित करने लगते हैं जिन्हें हम बनाते हैं और जिनसे हम जीवन व्यतीत करते हैं।

फिर चाहे हम शक्ति एवं ताकत की कितनी भी ऊंची सीढ़ी चढ़ जाएं, शीर्ष तक पहुँचने पर भी हम कभी सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच पाते। हम कोशिश में लगे रहते हैं, जबतक हम यह नहीं पहचान लेते कि सीढ़ी एक दीवार के सहारे टिकी हुई है, जिससे आगे बढ़ने की कोई सम्भावना नहीं है।

जब तक हम एक बुनियादी सिद्धांत नहीं बदलते, जब तक हम अपने इस यकीन से दूर नहीं जाते कि पर्याप्त शक्ति से चीजें बेहतर हो जाएंगी, तब तक कुछ नहीं बदलता ।आइये , हम उस ओर बढ़ें जिसे आध्यात्मिक गुरु प्रेम या करुणा कहते हैं।

क्या यह पागलपन लगता है? (यह मुझे भी कुछ साल पहले लगता था था)। यदि हां, तो यह मनन के लिए अच्छा प्रश्न है | (10वीं शताब्दी के जर्मन दार्शनिक नीत्शे द्वारा कथित एक कहावत है ), "और जो लोग नाचते हुए दिख रहे थे, उन लोगों द्वारा पागल माने जा रहे थे , जो उनका संगीत सुनना सुन नहीं पा रहे थे।"

आइये ,सुनने का प्रयास करते हैं।

मनन के लिए बीज प्रश्न : आप इस धारणा से कैसा नाता रखते हैं कि हमारी अर्थ व्यवस्था की सोच को उभारने के लिए नए सिद्धांत अपनाने की जरूरत है ? क्या आप उस समय की निजी कहानी साझा कर सकते हैं हब आपने नए सिद्धांत खोज निकाले हों , अपने प्रयासों में बिना क्रमागत उछाल लाने के लिए? आपको नए सिद्धांतों को खोजने के लिए , गहराई से सुनने में, किस चीज़ से सहायता मिलती है ?
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the need for new principles for evolving our economic thinking? Can you share a personal story of a time you discovered new principles to make a non-incremental leap in your endeavor? What helps you listen deeply to discover new principles?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

11 Past Reflections
AD
Ade
Apr 27, 2024
Interesting how Sun dial and other ancient/older time mechanisms provide basis for this discussion about I...me...them...us...we...philosophy for better balanced society.
ST
Apr 17, 2024
Much to ponder in Michael Gordon's essay and in the reflections I have read so far. Beginning with the exploration of time: What is the need that is met by marking time with clocks and even calendars. If we just woke up each day and did what we love to do and need to do for survival and rested when we needed to and ate when we needed to and shared what we could in both a material way and an intellectual, creative, and emotional way, that may eliminate a need for what has become "economics".
The fitness that has aided my survival most was taught to me by Baba Hari Das. He told me silently that my "business" depended on my "social life". When I take time to really deeply connect with other humans and help in any way I am able, I have received all that I need.
GU
Apr 17, 2024
The conventional economic principles and human behaviour paradigms are deeply entrenched ( arising from the
Instinctive assumption that I must compete with others for resources and , once I start accumulatung wealth, pander to greeds well beyond needs) .
Can anything be done from within this system ( inexorably leading to self destruction on a planetary scale) ? I liked some fairly new concepts like carbon credits and I have heard of "goodness" credit in a European country where credits are recorded for hours spent volunteering for elder care which can be redeemed later in kind. Can there be a mechanism to directly tax excess resource consumers and transfer benefits in a simple way to those being more considerate to nature and fellow humans ?
GU
Gururaj Apr 17, 2024
But even this is likely to be of impact.
The author , i suppose , is hinting at some transformation in the human psyche ( listening to a uniquely different " music" ) which can alone change direction once a critical mass of people get transformed.Till then those pioneers will just do/be whatever that ( divine ?) music impels them to
GU
Gururaj Apr 17, 2024
...likely to be of little impact ..
i meant , in the first line
DM
Apr 16, 2024
Perfect.
WD
Apr 16, 2024
There is a place where people follow and live ‚Economy of Love‘: SEKEM.
MN
Michelle Nur Allah Apr 16, 2024
Thank you for this information!
JP
Apr 12, 2024
If we want to flourish personally and socially we need to replace old paradigms by innovative ideas and approaches. Adam Smith is considered the Father of Western Capitalism. His philosophy has given rise to capitalism. There is nothing wrong in creating wealth when it creates wellness not at the cost of the wellness of others who do not have adequate wealth for survival and maintenance. Communism and socialism provide an antidote to self-serving capitalism with their own shortcomings. A new movement called Sarvodaya has been launched in India by the enlightened teacher Vinoba Bhave, a close companion of Mahatma Gandhi. His movement is based on the spiritual concept of Dana-gift from the heart. It is a way of serving others with no selfish desires and aspirations. Going beyond oneself and serving others is the spiritual foundation of liberation or salvation. This is a spiritual call not only for survival but also for enhancement. Research shows that capitalist countries are not on a... View full comment
MN
Michelle Nur Allah Apr 16, 2024
Glad to know about Sarvodaya.
DD
Apr 12, 2024
Totally new principles regarding economic thinking are overdue. We'd benefit from a quantum leap to replace greed, undo the rich getting richer and poor getting poorer, and have a level playing field in all matters. Principles benefitting more people and that we are in harmony with nature sound wonderful. Problems seem obvious and are crazy; I wish you would suggest some crazy remedies. As Shakespeare said, "Desperate illness is by desperate appliance relieved, or not at all." I made a giant leap by seeing the sickness of our money principles including to see the illusion of money being wealth. What helps me listen deeply is listening deeply, not just accepting propaganda that is pushed, and seeing so many people being miserable chasing money and living by economic principles that we are taught.