When My Father Faced An Emergency

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week


"जब मेरे पिता को आपातकाल का सामना करना पड़ा"
- नोरा बेटसन के द्वारा



एक बार किसी ने मुझसे पूछा था कि क्या मैंने कभी अपने पिता को आपातकालीन स्थिति में देखा है, और क्या मैं बता सकता हूँ कि उन्होंने इसका सामना कैसे किया। उस समय मैंने उत्तर दिया कि मैंने उन्हें कभी किसी खतरे में या आपात स्थिति में नहीं देखा। लेकिन बाद में मुझे याद आया कि मैंने देखा है। मेरे द्वारा उनकी आपातकाल स्तिथि याद न आने की वजह महत्वपूर्ण है।

हम कार में थे. मेरे घुड़सवारी पाठ के लिए जा रहे थे । उस समय हम कैलिफोर्निया के बिग सर में रहते थे। यदि आपको कभी हाईवे वन पर बिग सर समुद्रतट किनारे पर गाड़ी चलाने का आनंद या भय मिला है, तो आपको पता होगा कि दो लेन वाली सड़क की विशेषता एक तरफ विशालकाय पहाड़ और दूसरी तरफ़ एकदम सीधी खड़ी, मौत को मात देने वाली चट्टानें हैं जो प्रशांत महासागर तक गिरती हैं। हमारे पास एक पुरानी गंदी सफ़ेद वोक्सवैगन वैन थी। यह 70 का दशक था, हम एक हिप्पी परिवार थे और मैं लगभग 10 साल का एक लंबे पैरों वाला, टेढ़ा-मेढ़ा पहाड़ी बच्चा था। मैं पिछली सीट पर था, घूमने के लिए स्वतंत्र था क्योंकि उस समय सीट बेल्ट नहीं हुआ करते थे। मेरे पिता गाड़ी चला रहे थे, और हालाँकि यह बात इस कहानी का हिस्सा नहीं है, मैं बस यह कहना चाहता हूँ कि वह अब तक के सबसे खराब ड्राइवरों में से एक थे। वह हमेशा समुद्र में व्हेलों को देखने या आकाश में बाज़ पक्षियों को देखने में व्यस्त रहये थे । भयंकर !

जैसे ही हम तट की ओर बढ़े, हम सड़क के किनारे एक सहयात्री के पास से गुज़रे जिसने अपना अंगूठा बाहर निकाला हुआ था लिफ्ट माँगने के लिए। वह एक बड़े बैग वाला युवक था। एक यात्री. मेरे पिता, जो कभी मानवविज्ञानी थे, यात्रियों और आम तौर पर सभी लोगों में रुचि रखते थे। उन्हें सड़क पर लिफ्ट माँगने वाले लोगों को अपनी कार में बिठाना पसंद था। सहयात्रियों को अपने साथ बिठाना पसंद था। उन्हें अजनबियों से बातचीत करना पसंद था. तो हमने इस व्यक्ति को कार में बिठाया।

कुछ मिनट बाद जब हम गाड़ी चला रहे थे तो अचानक उस आदमी ने मेरे पिता के गले पर चाकू रख दिया। वह पैसे की मांग कर रहा था; वह आदमी उत्तेजना से भरा हुआ था ।

मुझे लगता है कि यह आपातकाल के योग्य घटना है। दो लेन की सड़क, जहां कार रोकने की कोई जगह नहीं है। पिछली सीट पर एक बच्चा, और यह मोबाइल टेलीफोन के आविष्कार से 30 साल पहले की बात है।

लेकिन मेरा ध्यान नहीं गया। मैंने आपातकाल नहीं देखा क्योंकि मेरे पिता की प्रतिक्रिया थी , प्रसन्नता से चाकू को देखने और फिर सहयात्री की आँखों में देखने और अपनी सबसे असामान्य अँग्रेज़ी भाषा में कहने की, “अच्छा नमस्ते, यहाँ क्या हो रहा है ?”

वह प्रामाणिक रूप से शांत और प्रसन्नचित्त थे।बातचीत के बाद (यानी एक चाकू और पैसों की माँग) इस हताश युवक में उनकी रुचि वास्तव में कई गुना बढ़ गई थी। मेरे पिता उनसे सवाल पूछने लगे. वह बिग सर में कैसे आया था? उसने खुद को इतनी मुसीबत में कैसे पाया? इन प्रश्नों के माध्यम से और, सबसे महत्वपूर्ण बात, प्रश्नों के लहजे के माध्यम से, मेरे पिता सुन रहे थे और सीख रहे थे कि कोई इस तरह के रास्ते पर कैसे आ सकता है। वह कोई मनोवैज्ञानिक चाल या तकनीक लागू नहीं कर रहे थे। ये कोई हेरफेर नहीं था. वह उस आदमी को शांत करने की 'कोशिश' नहीं कर रह थे। यह बस एक इंसान की दूसरे इंसान में दिलचस्पी थी। उस युवक में उनकी जिज्ञासा जागृत हुई और उनकी पूछताछ से यह बात प्रतिबिंबित हुई। उन्होंने चाकू नहीं देखा... उन्होंने चाकू के आगे एक कहानी वाले व्यक्ति को देखा।

अधिकांश लोगों की प्रतिक्रिया कैसी होगी? क्या वे लड़ेंगे, या क्या वे उसे तुरंत पैसे दे देंगे ? क्या वे उसे बहलाने की कोशिश करेंगे? वे कौन सी सम्भावनाएँ हैं जो तुरंत सामने आती हैं? हममें से अधिकांश के लिए, हमारे बगल में चाकू एक घबराहट का क्षण होगा। यह एक आपातकाल था. लेकिन किसी वजह से ऐसा लग नहीं रहा था. वैन की पिछली सीट पर एक यात्री के रूप में मैंने उनका आपस में व्यवहार देखा और कार में एक सेकंड के लिए भी डर महसूस नहीं हुआ। नाटक में कोई हलचल नहीं थी, साँसों की कोई छटपटाहट नहीं थी, ख़तरे का कोई संकेत ही नहीं था। मैं अभी भी उस दोपहर को जीवन के लिए ख़तरा नहीं मानता, हालाँकि ऐसा था ज़रूर।

आधे घंटे और गाड़ी चलाने के बाद हम एक ऐसी जगह पर पहुँचे जहाँ हमें अपने सहयात्री को उतारना था और मुझे घुड़सवारी सिखाने के लिए ले जाना था। जब हम सड़क से हटे तो मेरे पिता ने अपना बटुआ खोला और युवक को 20 डॉलर का एक नोट दिया। उन्होंने कार में गिरे हुए कागज के एक टुकड़े पर हमारे घर का फ़ोन नंबर लिखा और उस व्यक्ति को गले लगाया। मेरे पिता ने सुझाव दिया कि अगर तुम कभी मुसीबत में फँसो तो फोन करो। ये सदभावना का सिर्फ़ संकेत देने वाली ख़ाली ख़ाली उदारताएं नहीं थीं। वह यह दिखावा नहीं कर रहे थे । यात्री के लिए उन्होंने जो स्नेह और फ़िक्र महसूस की वह वास्तविक थी। मैं ऐसा महसूस कर सकता था, और निश्चित तौर पर, सहयात्री भी ऐसा महसूस कर सकता था। हम तीनों ने वीडब्ल्यू वैन में उस आधे घंटे से बहुत कुछ सीखा।

आज जब मैं उस स्थिति को देखता हूं तो मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि मुझे आशा है कि एक दिन मैं संदर्भ (context) को उसी तरह देख सकूंगा जैसा मेरे पिता ने देखा था। जब यह कहानी घटित हुई तब वह युवा नहीं थे। चाकू की नोक से आगे और अधिक देखने का अभ्यास करते करते वह शायद 74 वर्ष के हुए थे। मेरा मानना ​​है कि समय लगता है ये समझ आने में कि किसी गंभीर परिस्थिति की प्रतिक्रिया जटिलता(complexity) में से उपजे प्रेम के साथ देने में या शायद इसका ठीक उल्टा होता है:जटिलता जो प्रेम से उत्पन्न होती है?

शायद इस लूप की कोई शुरुआत नहीं है. मैं अपनी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देने से शुरुआत करूंगा, और जिस जटिलता पर मैं प्रतिक्रिया कर रहा हूं, जवाब दे रहा हूँ , उस की विशाल और गहरी धार (edges) की खोज करूंगा और उसे परस्पर सीख ( mutual learning) में बदल दूंगा।



मनन के लिए मूल प्रश्न: आप उस प्रेम को कैसे समझते हैं जो जटिलता से उत्पन्न होता है, या उस जटिलता को जो प्रेम से उत्पन्न होती है? क्या आप कोई निजी कहानी साझा कर सकते हैं जब आप किसी खतरनाक स्थिति का स्नेह और वास्तविक जिज्ञासा के साथ जवाब देने में सक्षम थे? 'केवल चाकू की नोक से आगे और अधिक देखने' में आपको किस से मदद मिलती है?


Seed Questions for Reflection

How do you understand love that stems from complexity, or complexity that stems from love? Can you share a personal story of a time you were able to respond to a dangerous situation with warmth and genuine curiosity? What helps you 'see more than just the tip of the knife'?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

10 Past Reflections
MA
Mar 12, 2024
I think love from complexity is divine Grace! And complexity from love is.. is that too a form of Grace? That allows us to appreciate life, love, complexity and grow ? I can't really think of a dangerous situation but there was a time when I was disillusioned with my work and was violent in my thinking about the setup and the supervisor and her supervisor. In a fit of rage and disappointment, I submitted my paper and was sure my supervisor would face the music from higher ups who had to accept the resignation. Meanwhile my supervisor seemd to have sensed that and she fell sick and had to be admitted for High BP. Though my team members said she was a drama queen and I need not worry, I thought as a fellow human I would do what was in my control and I withdrew my application without mentioning any reasons. My supervisor got better but because of my withdrawal her supervisor labelled me erratic, whimsical and I was denied promotion that year despite stellar performance. I was disap... View full comment
MT
Mar 1, 2024
We had an experience one night. My dad stopped the car to chase after a man running after a man. Only later did we find out that somehow the man gave my father the knife and all three knelt to pray together. Things like this happened a lot with my father.
RA
Feb 7, 2024
what a way to respond with love, calm and curosity. i have found myself in this postion before when i witnessed a theif being hurdeled around and i stepped in to ease the pain of the theif. this is a good memory for me that i would not of gathered had not i read the story and been asked the question.
AP
Feb 6, 2024
Godliness reflected just as a caring mother for her child.
Evoked hearty feelings to reach such tranquility by sheer will to be helpful to anyone in need.
AW
Feb 6, 2024
I have no story but want to share my gratitude for reading this memory and being reminded not to get sucked into being reactive and caught in the drama. THANK YOU
SN
Feb 5, 2024
Oh, I love this story! It is beautiful and I totally understand. It reminds me of my grandmother, who was born in 1899 and lived to be 98. Her personality was the opposite of your father - she was matter-of-fact and had an air of confidence & strength about her - but she treated everyone the same. You felt respected (or scared if you were a small child) when she addressed you because she would be right to the point and with an insightful observation. I was the scared small child around her when I was 6-8 years old, but when I was 16-18 years old, I lived with her. She hadn't changed, I had. And I found her matter-of-fact strength to be the first truly unconditional love I'd ever experienced. She didn't judge - she offered her insightful view. Yes, she was ahead of her time. Years later, in her 90's, she had a map of the middle east on her kitchen cabinets -long before computers or internet - because she was trying to keep track of which countries bordered whic countries. Sh... View full comment
DD
David Doane Feb 6, 2024
How fortunate you are to have had and still have a grandmother like that in your life.
DD
Feb 3, 2024
Love is the oneness of all that is. All that is abounds in complexities. Complexities stem from love in that love includes the complexities of all that is. A personal story: In 1970, I was at Mardi Gras with a couple buddies. We were moving along in a big crowd, halfway drunk, and a guy pulled a knife on us and wanted money. I was feeling warmth and happiness, I doubt I was feeling curiosity, and in a moment of crazy without thinking joking I said, "I'm with him," pointing to the guy with the knife. He look bewildered, turned and walked away from us. It was a moment of me being real and spontaneous and crazy that derailed that scary dangerous happening and saved us from what could have been. I could have been killed. I didn't do what I did with purpose. I couldn't do it on purpose. I couldn't do it again. Lastly, what helps me see more than the tip of the knife is being sure there is more than the tip, wanting to see the more, maybe being in an usual state, and opening my... View full comment
JP
Feb 2, 2024
Life is complex. Life has many threads. Life has many beads. Life has many leveles. Life has many colors like a rainbow. The musical instrument of life has seven sound notes. When we see these differences without eyes covered by seperatededness, we see the underlying oneness or indivisible unity or harmony. And that is pure love. Thus there is oneness in manyness. Pure unselfish love stems from complexity. Likewise complexity stems from love. It's like branches steming from a deep rooted tree. When we look at differences with coloered eyes the differences divide us and cause violence and destruction. It all depends upon how clear our vision is. How we view others different from us. When we realte to others with clear mind and clear heart life becomes hrmonious. It has taken time for me to move in the direction of harmony and unconditional love and acceptance. Walking on the path brings deep joy, fulfillmemnt, oneness and bliss in me. There are two ways of looking at the knife in our... View full comment
ST
Feb 2, 2024
Ahhh! I have a personal story of be accosted by a robber with a gun and showing empathy and ending up listening to his story of childhood abuse and a close friend’s story of being intentional hit by a car by a man who then began to rape her at gun point and when she showed him empathy he stopped , cried, told his story of his father abusing his sisters, promised to never do this again and turned himself into police.
What helps me see more than the tip of the knife is remembering that I am just human like any other and I have all of the fear , anger, and whatever else is behind the violent threat of the knife in me and that what I want and need is what everyone wants and needs. Love.