The Exquisite Risk

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
वह उत्कृष्ट जोख़िम , द्वारा मार्क नेपो

किसी भी क्षण , अगर हम जरूरत अनुसार शांत हैं और जरूरत अनुसार खुले हैं, तो हम उस अस्तित्व की संरचना में उतर सकते हैं, जहाँ पर सब कुछ , यहाँ तक कि दर्द भी, अपनी शक्ति की क्षाप छोड़ देता है, जिसे हम , अलग अलग समय में, सत्य, खूबसूरती एवं शांति के नाम से बुलाते हैं|

इसी मूल अस्तित्व से ही, हम समस्त जीवों के , उन अदृश्य रिश्तों के जाल या बनावट को , जान भी सकते हैं और महसूस भी कर सकते हैं| और इसी स्थान से हम अपनी इच्छाओं और निराशाओं के तनाव की सतह में, बहुत स्पष्ट तरीके से देख सकते हैं|

वह उत्कृष्ट जोख़िम , जिसकी चर्चा संत जोहंस करते हैं, दोहरा मार्ग है: अपने अंतर गृह को स्थिर करने का जोख़िम ताकि आत्मा का साक्षात्कार हो सके, ताकि हम सब चीज़ों के मार्मिक स्वरुप में उतर सकें, एवं उसके पश्चात, उस हासिल हुए खूबसूरत ज्ञान को, जीवन में उतारने का जोख़िम |

यह जोख़िम उत्कृष्ट है, क्योंकि ये एक ऐसा पर्दा हटाती है , जिसके पहले धरती पे नरक और बाद में धरती पे स्वर्ग है| क्योंकि समस्त जीवों के अदृश्य रिश्तों को जाने बिना या महसूस किये बिना, हमारे अनुभवों के स्वरुप के मायने समझ में नहीं आ पाते हैं| उन रिश्तों को अंदर से जान एवं पहचान के , हम समस्त जीवंत जीवन के खींच और तान को महसूस कर सकते हैं|इससे दर्द ख़त्म नहीं हो जाता , परन्तु उसकी तीव्रता बंट जाती है, ठीक उसी तरह जिस तरह एक सुरक्षा जाल अपने पे गिरने वाली चीज़ की चोट को हल्का कर देता है|इन रिश्तों के अहसास को महसूस करने के अभाव में, हम जीवन में चीज़ों या घटनाओं की आकस्मिकता से भौंचक्के हो कर, अंधी टक्कर खाते रहते हैं ||इन रिश्तों को महसूस करके , हम अपने आप को ऐसे परिदृश्य में रख सकते हैं जहाँ उदेश्यों का समूह वास करता हो, और जहाँ जीवन हमारा इंतज़ार कर रहा होता है|यह उत्कृष्ट जोख़िम एक ऐसा मार्ग द्वार है जो हमें साधारण के आगे असाधारण का अनुभव कराता है| यह हमेशा हमारे करीब है| सत्य से यह खुलता है| प्यार से यह खुलता है|नम्रता से यह खुलता है|और अगर हम हठी हैं तो दर्द भी घनीभूत होकर इसे खोल देगा|दुःख भी इसे खोल सकता है अगर हम उसे गहराई से महसूस कर सकें|मौन का समय भी इसे खोल सकता है, अगर हम उसमे प्रवेश कर सकें, , ना कि हम सिर्फ उसे देख रहे हों|

जिस तरह पानी के सतह को निहारना हमें सम्मोहित तो कर सकता है परन्तु उसकी गहराई का दर्शन नहीं करा सकता, उसी तरह जीवन की व्यस्तता एवं विश्व का मायाजाल , हमें उनही लम्हों की सतह के नीचे जाने से रोकता है , जो हमारे आत्म दर्शन के लिए हैं| मेरे जीवन में, मैंने सत्य एवं ख़ूबसूरती एवं शांति को हमेशा साथ रहने वाले साथी की तरह जाना है, जिनके साथ मैं बैठा रहता हूं और जिनका अभाव का मुझे पछतावा रहता है|

ज्यादातर , वह जोख़िम जो प्रकटीकरण की ओर ले जाता है एवं उसके पश्चात की हिम्मत , शुरुआत में, एक शांत दहलीज की तरह होती है जिसे हमें चुनौती पूर्वक पार करना होता, और उसी के पार जीवन की सच्चाईयां, खुले में छुप कर, इंतज़ार करती हैं|यह शांत जोख़िम हमें उस बातकी याद दिलाता है, हम सबके बीच में कुछ फर्क नहीं है, हमारे ह्रदय एवं विशाल समुन्द्र के बीच कुछ फर्क नहीं है, हमारी आँखों और रेगिस्तान की धूल के बीच कुछ फर्क नहीं है, उस अंतहीन दुःख एवं सब प्रकार की चका चौंध के बीच भी कुछ फर्क नहीं है, जिनके आधार पे पृथ्वी पर सांस लेता जीवन बसा है|

मनन के लिए बीज प्रश्न : “ एक शांत दहलीज ,जिसके पार ,जीवन की सच्चाईयां, खुले में क्षुप कर, हमारा इंतज़ार करती हैं “, इस धारणा से आप कैसा नाता रखते हैं | क्या आप ऐसी निजी कहानी साझा कर सकते हैं जब आपने वह दहलीज पार करी हो? जीवन के समस्त जीवों की खीच और तान महसूस करने में आप को किस चीज़ से सहायता मिलती है?
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the notion of the quiet threshold across which life awaits us, hidden in the open? Can you share a personal story of a time you crossed such a threshold? What helps you feel the tug and pull of everything alive?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

6 Past Reflections
AR
Nov 9, 2022
For living authentically and fully, we need to be quiet , clear and open to see and relate to the beauty and receive the blessings of life, to hear the silnce of sound. If I keep myself bound by the fear of the unkown I restrict my growth and development. If I keep myself bound by the self created threshold and refuse to go beyond the threshold, my life will be stagnant. I do not need to hide my face behind the veil. I need to remove the veil to see the beauty of the unknown. Fear of the unkown and reluctance and restanace to go beyond the known keeps me bound and stagnant.I nee to remove the veil to see the splendor and beauty shining right in front of me. There have been times in my life when I was reluctant and hesistant to go beyond the known and familiar landscape. I felt this fear of the unknown when I came to this land called America. It was hard for me to go beyond the threshold to relate to the new and different world-different in climate, food, culture, and relgion.
AN
May 24, 2022
Great way to soften the impact of fall by a net.
Like to add and link it to the property defined in engineering- Raise our "Coefficient of Restitution" for ease of absorption without rebounding.
DD
May 21, 2022
The quiet threshold across which life awaits us is real for me. I don' know what to call Life, so I'll call it Ultimate Being, which is for me the Ground out of which the hustle and bustle, the ups and downs, the pains and joys of this earthly reality emerge. Ultimate Being is hidden in the open. We certainly don't have to die in this life to be aware of it and get glimpses of it. I don't know how my awareness of what Nepo calls the threshold and beyond happened, but I began being aware of it probably 25 years ago, and my awareness has grown over the years. I've come to more and more often be living in this worldly reality and be not of it. I believe there is a tug and pull, a tension, of everything. I don't think that is a problem. What helps me accept it is believing all is one, is of one Source, expressed in a zillion different forms, and tug and pull is how existence is.
ME
me May 24, 2022
Yes! Amen.
JP
May 19, 2022
For living authentically and fully, we need to be quiet , clear and open to see and relate to the beauty and receive the blessings of life, to hear the silnce of sound. If I keep myself bound by the fear of the unkown I restrict my growth and development. If I keep myself bound by the self created threshold and refuse to go beyond the threshold, my life will be stagnant. I do not need to hide my face behind the veil. I need to remove the veil to see the beauty of the unknown. Fear of the unkown and reluctance and restanace to go beyond the known keeps me bound and stagnant.I nee to remove the veil to see the splendor and beauty shining right in front of me. There have been times in my life when I was reluctant and hesistant to go beyond the known and familiar landscape. I felt this fear of the unknown when I came to this land called America. It was hard for me to go beyond the threshold to relate to the new and different world-different in climate, food, culture, and relgion. What... View full comment
ME
me May 24, 2022
Amen J!