मन और आत्मा के सम्बन्ध
- मिशेल द्वारा (२३ अगस्त, २०१७)
हमारे जीवन का विभिन्न प्रकार के संबंधों से सामना होता है। कुछ मज़ेदार, कुछ आरामदायक और अंतरंग, कुछ दीवाने और जोखिम भरे, कुछ हमेशा साथ रहने वाले। फिर भी, और भी कई तरीके के नाते होते हैं, जो इन सब से परे हैं। ये मन और आत्मा के सम्बन्ध हैं। किसी को बात करने या संदेशों का आदान-प्रदान करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन फिर भी अन्य व्यक्ति का बोध या अहसास है। यहां मन और आत्मा के संबंध की राहें जीवित हैं।
हम सबने अपने जीवन के किन्हीं क्षणों में इसका अनुभव किया है। जैसा कि जब आप कोई विशेष पकवान खाने की इच्छा कर रहे होते हैं और कोई शब्द कहे बिना आपकी मां / पिता / सहवासी आपके लिए वही बना देते हैं। जब आपने अचानक किसी दोस्त के बारे में सोचा और महसूस किया कि वह ठीक नहीं है और आप उसका पता लेने के लिए फोन करते हैं, तो आप पाते हैं कि वह किसी कठिनाई से गुज़र रहा है। जब आप किसी के साथ इतनी गहराई से जुड़े होते हैं तो कैसी ऊर्जा का प्रवाह आप अपने शरीर में अनुभव करते हैं। जिस समय आप अपने सपनों में किसी से मिलते हैं और यह बहुत वास्तविक लगता है। जब आप किसी की आँखों में गहराई से देखते हैं और आप उनका असली सार जान लेते हैं। जब आपके जीवन साथी के पेट में दर्द होता है और आप भी सहानुभूति में वो दर्द महसूस कर सकते हैं। जब आप किसी के बारे में सोचते हैं और फिर अचानक वह आपको फोन करते हैं और आप कहते हैं "अरे! मैं आप ही के बारे में सोच रहा था!” जब आप किसी चीज़ के बारे में सोच रहे हों और अगले ही पल में आपका मित्र भी उसी चीज़ के बारे में बात करता है - आपके वाक्य को पूरा कर देता है।
हम इन अनुभवों को अपने जीवन में कुछ लोगों के साथ बांटते हैं; वास्तव में हम इन्हें और अधिक लोगों के साथ बाँट सकते हैं। यह हास्यास्पद लगता है। फिर भी, यह हम में से प्रत्येक के लिए यह मौजूद है।
हम अक्सर संवाद के कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जैसे बातचीत, टेक्स्ट करना, लिखना आदि, और यह सब बहुत अच्छा है लेकिन एक अन्य स्तर पर भी जुड़ना भी अद्भुत है। मन और आत्मा के स्तर पर। यहां जुड़ना सरल है और चेतना एकसीध में बंधी है। वर्तमान क्षण के लिए ज़्यादा जागृत रहना, एक-दूसरे के मनोस्थानों से जुड़ने में मदद करता है। यह अनुभवातीत है और बहुत सुंदर। आप मीलों पार प्यार भेज सकते हैं; यह महसूस और प्राप्त किया जाएगा। अगली बार जब आप किसी मित्र या प्रिय जन से मिलें; कुछ मिनटों के लिए केवल चुप्पी में बैठें। जो चमकते सम्बन्ध उभरें उन्हें महसूस करें।
इस प्रकार के रिश्ते उन सब लोगों के साथ बन सकते हैं जिन्हें हम जानते है! यही इसकी ख़ासियत है। यह हम सभी को एक साथ प्यार और सद्भाव में जोड़ता है। इस महीने आप सभी को बहुत सा प्यार! प्रार्थना है कि कई ऐसे मन और आत्मा के सम्बन्ध बढ़ें और हमारे जीवन के सभी दिनों को भरपूर बनाएं। वे बहुत सार्थक हैं।
प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: आप लेखक की सम्बद्धता की इस धारणा से क्या समझते हैं जो समय और स्थान की भौतिक सीमाओं को तोड़ती है? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब आपने किसी और के साथ “मन और आत्मा के सम्बन्ध” का अनुभव किया हो? आपके दैनिक जीवन में "मन और आत्मा के सम्बन्ध" को विकसित होने में किस चीज़ से मदद मिलती है?
मिशेल परेरा द्वारा
by Michelle Pereira.
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the author's notion of connectedness that seems to break the material boundaries of space and time? Can you share a personal story of a time you experienced "heart and soul bonds" with someone else? What helps you grow in "heart and soul bonds" in your daily life?