रसोई की मेज पर बैठ कर जीवन की कहानियां सुनना | राचेल नओमी रमन
हर कोई ,एक कहानी है। जब मैं छोटी थी, तब लोग रसोई की मेज़ के चारों ओर बैठकर अपनी कहानियाँ सुनाया करते थे। अब हम ऐसा उतना नहीं करते। मेज़ के चारों ओर बैठकर कहानियाँ सुनाना केवल समय बिताने का जरिया नहीं है। यह तो वह तरीका है जिससे ज्ञान और बुद्धिमत्ता आगे पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुँचती है—वही सब जो हमें एक यादगार जीवन जीने में मदद करता है। तकनीक की अद्भुत शक्तियों के बावजूद, हममें से कई लोग अब भी बहुत अच्छी तरह से नहीं जी पाते हैं। हमें एक बार फिर एक-दूसरे की कहानियों को सुनने की आवश्यकता हो सकती है।
अब हमें जो अधिकतर कहानियाँ सुनाई जाती हैं, वे उपन्यासकारों और पटकथा लेखकों द्वारा लिखी जाती हैं, और अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों द्वारा अभिनीत की जाती हैं—ऐसी कहानियाँ जिनकी शुरुआत और अंत होता है, जो वास्तविक नहीं होती हैं। लेकिन जो कहानियाँ हम एक-दूसरे को सुना सकते हैं, उनकी कोई शुरुआत या अंत नहीं होता। वे वास्तविक अनुभव को एकदम करीब से देखने जैसी होती हैं। भले ही वे किसी अलग समय या स्थान पर घटी हों, फिर भी उनमें एक जानी-पहचानी अनुभूति होती है। किसी न किसी रूप में, वे हमारे बारे में भी होती हैं।
सच्ची कहानियाँ समय लेती हैं। हमने कहानियाँ सुनाना तब बंद कर दिया जब हमने उस तरह का समय खोना शुरू कर दिया— जैसे ठहराव लिया समय, आत्मचिंतन का समय, और भटकते हुए होने का समय। जिंदगी की भागदौड़ हमें बहा ले जाती है और बहुत कम लोग इतने मजबूत होते हैं जो खुद को रोक सकें। अक्सर, कोई अप्रत्याशित घटना हमें रोक देती है और केवल तभी हमारे पास जीवन की रसोई की मेज़ पर बैठने का समय होता है; अपनी कहानी को जानने और उसे सुनाने का समय, दूसरों की कहानियों को सुनने का समय, और यह याद रखने का समय कि असली दुनिया ऐसी ही कहानियों से मिलकर बनी है।
जब तक हम खुद को रोक नहीं लेते—या अक्सर, किसी घटना द्वारा रोक नहीं दिए जाते—तब तक हम जीवन की कुछ घटनाओं को 'पीछे छोड़ने' और अपने जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद करते रहते हैं। रुकने के बाद हम देखते हैं कि जीवन के कुछ मुद्दे जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक हमारे साथ रहेंगे। हम बार-बार उनसे होकर गुजरेंगे—हर बार एक नई कहानी के साथ, हर बार एक गहरी समझ के साथ, जब तक कि वे हमारे आशीर्वाद और हमारी बुद्धिमत्ता से अभिन्न (एक समान) न हो जाएँ। यही वह तरीका है जिससे जिंदगी हमें जीना सिखाती है।
जब हमारे पास एक-दूसरे की कहानियों को सुनने का समय नहीं होता, तब हम विशेषज्ञों की तलाश करते हैं जो हमें बताएं कि कैसे जीना है। हम जितना कम समय रसोई की मेज़ पर साथ बिताते हैं, दुकानों और हमारी किताबों की अलमारियों पर उतनी ही अधिक 'हाउ-टू' (मार्गदर्शिका) किताबें दिखाई देने लगती हैं। लेकिन ऐसी किताबों को पढ़ना, किसी के जीवंत अनुभव को सुनने से बहुत अलग बात है। चूँकि हमने एक-दूसरे को सुनना बंद कर दिया है, इसलिए शायद हम सुनना भी भूल चुके हैं, अर्थ को पहचानना और अपने जीवन की सामान्य घटनाओं से खुद को तृप्त करने को सीखना बंद कर चुके हैं। हम एकाकी बन गए हैं—साझा करने वाले और सहभागी बनने के बजाय, केवल पाठक और दर्शक बनकर रह गए हैं।
रसोई की मेज़ सभी को एक समान धरातल देती है। यहाँ हर किसी की कहानी मायने रखती है। सबसे शिक्षित और शक्तिशाली व्यक्ति की कहानी में मौजूद बुद्धिमत्ता अक्सर एक बच्चे की कहानी की बुद्धिमत्ता से बड़ी नहीं होती, और एक बच्चे का जीवन हमें उतना ही सिखा सकता है जितना कि एक ऋषि या ज्ञानी का जीवन।
अधिकांश माता-पिता बच्चों को उनकी अपनी कहानी बार-बार सुनाने का महत्व जानते हैं, ताकि बच्चे सुनाए जाने के क्रम में यह जान सकें कि वे कौन हैं और वे किससे संबंधित हैं। रसोई की मेज़ पर हम एक-दूसरे के लिए यही करते हैं। सभी कहानियों में एक 'परम कहानी' छिपी होती है। हम जितना अधिक सुनते हैं, वह कहानी उतनी ही स्पष्ट होती जाती है। हमारी सच्ची पहचान—हम कौन हैं, हम यहाँ क्यों हैं, क्या चीज़ हमें संभाले रखती है—इसी कहानी में है। हर रसोई की मेज़ की कहानियाँ उन्हीं तरह की बातों के बारे में होती हैं: पाने, रखने और खोने की कहानियाँ; वासना की कहानियां , शक्ति, दर्द, घाव, साहस, आशा और उपचार की कहानियाँ; अकेलेपन और फिर अकेलेपन के अंत की कहानियाँ; और ईश्वर की कहानियाँ।
उन्हें सुनाकर, हम एक-दूसरे को मानवीयता की कहानी सुना रहे होते हैं। हमारी साझी मानवता के इस स्थान पर हमें छूने वाली कहानियाँ हमें जगाती हैं और एक बार फिर हमें एक परिवार के रूप में आपस में पिरो देती हैं।
चिंतन के लिए बीज प्रश्न : आप इस विचार से खुद को कैसे जोड़ते हैं कि जीवन की सबसे दर्दनाक रुकावटें—वे अप्रत्याशित बातें जो हमें हमारे रास्ते में रोक देती हैं—अक्सर वही होती हैं जो आखिरकार हमें "जीवन की रसोई की मेज़ पर बैठने" और अपनी कहानी का ईमानदारी से सामना करने का समय देती हैं? क्या आप किसी ऐसे समय की अपनी व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं जब आपने खुद को सचमुच सुने जाते हुए अनुभव किया हो, या किसी दूसरे को पूरे मन से सुना हो, और उस जानी-पहचानी भावना को महसूस किया हो जिसका वर्णन गद्यांश में किया गया है—वह अहसास कि किसी और की कहानी, किसी सूक्ष्म तरीके से, आपकी अपनी भी कहानी थी? वह क्या चीज़ है जो आपको " रूकने का समय, आत्मचिंतन का समय, और विचारशील होने का समय" बचाकर रखने में मदद करती है, जिससे आपका अपनी कहानी के करीब रहना और अपने आसपास के लोगों की कहानियों के प्रति सच्चे दिल से खुले रहना, संभव हो सके?
Rachel Naomi Remen passed last week, after a life of expounding wisdom of the heart. Excerpt above from Kitchen Table Wisdom.
How do you relate to the notion that life's most painful interruptions - the unforeseen things that stop us in our tracks - are often what finally give us the time to "take a seat at life's kitchen table" and meet our own story with honesty? Can you share a personal story of a time when you found yourself truly listened to, or truly listened to another, and felt that familiar feeling the passage describes - the sense that someone else's story was, in some quiet way, also about you? What helps you protect the kind of "pausing time, reflecting time, wondering time" that makes it possible to stay close to your own story and remain genuinely open to the stories of the people around you?