मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ, मैरियन राइट एडेलमैन
हे प्रभु, मैं मार्टिन लूथर किंग, जूनियर की तरह उपदेश नहीं दे सकती
या माया एंजेलो की तरह काव्यात्मक पंक्तियाँ नहीं गढ़ सकती ,
लेकिन मैं मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ।
मेरे पास फ्रेड शटल्सवर्थ और हैरियट टबमैन जैसा साहस
या फ्रैंकलिन और एलेनॉर रूज़वेल्ट जैसी राजनीतिक कुशलता नहीं है,
लेकिन मैं मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ।
मैं फैनी लू हैमर की तरह गा नहीं सकती
या एला बेकर और बेयार्ड रस्टिन की तरह संगठित नहीं कर सकती,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मैं आर्चबिशप टूटू की तरह पवित्र नहीं हूँ,
मंडेला की तरह क्षमाशील या गांधी की तरह अनुशासित नहीं हूँ,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मैं डा डब्ल्यू.बी.डू बोइस या एलिज़ाबेथ कैडी स्टैंटन की तरह प्रतिभाशाली नहीं हूँ,
या सोजर्नर ट्रुथ और बुकर टी. वॉशिंगटन की तरह भावपूर्ण वक्ता नहीं हूँ ,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मेरे पास मदर टेरेसा की संतत्व भावना, डोरोथी डे का प्रेम
या सीज़र शावेज़ की की कोमल किन्तु दृढ आत्मा नहीं है,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
हे प्रभु , अब यह पहले जैसा आसान नहीं रहा किसी मुद्दे को परिभाषित करना
और और उसका समाधान गढ़ना,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मेरा मन और शरीर अब अपनी युवावस्था जितने तीव्र नहीं रहे
और मेरी ऊर्जा भी रुक-रुक कर आती है,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मैं बहुत नादान हूँ ,कोई नहीं सुनेगा ,
मुझे नहीं पता क्या कहूँ या क्या करूँ
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
मैं ठीक से देख या सुन नहीं सकती, मैं अच्छी अंग्रेज़ी नहीं जानती ,
कभी-कभी हकलाती भी हूँ,आलोचना से डरती भी हूँ ,
और दूसरों के सामने खड़े होकर सचमुच घबरा जाती हूँ ,
लेकिन मुझे परवाह है और मैं सेवा करने को तैयार हूँ|
चिंतन के लिए बीज प्रश्न: आप इस धारणा को कैसा मानते हैं कि ऐतिहासिक व्यक्तियों के जैसे व्याप्त , असाधारण गुण न होने के बावजूद भी , हमारे लिए परवाह करना और सेवा करना संभव है? क्या आप उस समय को दर्शाती एक निजी कहानी साझा कर सकते है जब आप दूसरों की तुलना में स्वयं को अपर्याप्त महसूस करते होने के बावजूद , आपने योगदान देने या बदलाव लाने का चयन किया? आपको अपनी अपूर्णताओं को स्वीकार करते हुए, दूसरों की परवाह एवं सेवा, समर्पण के साथ जारी रखने में, किस चीज़ से मदद मिलती है ?
Marian Wright Edelman a renowned American civil rights and children's rights activist, lawyer, and author, best known as the founder and president emerita of the Children's Defense Fund (CDF), a leading advocacy group ensuring children have a fair, healthy, and safe start in life. A trailblazer in the Civil Rights Movement, she was the first Black woman admitted to the Mississippi Bar and worked alongside leaders like Martin Luther King Jr., later establishing the CDF to champion policies for vulnerable youth.
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the notion that despite not possessing the exceptional qualities of historical figures, it is possible to care and serve? Can you share a personal story that reflects a time when you felt inadequate in comparison to others but still chose to contribute or make a difference? What helps you embrace your imperfections and continue to serve others with care and dedication?