Genjo Koan

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week


“जेनजो कोआन” शुनरु सुजुकी के द्वारा


आत्मज्ञान पानी में दिखने वाली चंद्रमा की परछाई की तरह है। चंद्रमा भीगता नहीं है, न ही पानी टूटता है। यद्यपि इसका प्रकाश व्यापक और महान है, चंद्रमा की परछाई एक इंच चौड़े गड्डे में भी दिखाई देती है। पूरा चंद्रमा और पूरा आकाश घास पर ओस की बूंदों में या पानी की एक बूंद में भी दिखाई देता है। आत्मज्ञान आपको विभाजित नहीं करता है, जैसे कि चंद्रमा पानी को नहीं तोड़ता है। आप आत्मज्ञान को अटका नहीं सकते हैं, जैसे कि पानी की एक बूंद आकाश में चंद्रमा को रोक नहीं करती है। बूंद की गहराई चंद्रमा की ऊंचाई है। प्रत्येक परछाई , चाहे उसकी अवधि कितनी भी लंबी या छोटी हो, ओस की बूंद की विशालता को प्रकट करती है, और आकाश में चांदनी की असीमता का एहसास कराती है।

जब आप नाव में बैठकर समुद्र के बीच में जाते हैं, जहाँ कोई भूमि नज़र नहीं आती, और चारों दिशाओं को देखते हैं, तो समुद्र गोलाकार दिखता है, और किसी और दिशा में नहीं दिखता। लेकिन समुद्र न तो गोल है, न ही चौकोर; इसकी विशेषताएँ विविधता में अनंत हैं। यह एक महल की तरह है। यह एक रत्न की तरह है। यह केवल उतना ही गोलाकार दिखता है, जितना आप उस समय देख सकते हैं। सभी चीज़ें ऐसी ही हैं। हालाँकि धूल भरी दुनिया और परिस्थितियों से परे की दुनिया में कई विशेषताएँ हैं, लेकिन आप केवल वही देखते और समझते हैं, जिसे आपकी अभ्यास की आँख देख सकती है। असंख्य चीज़ों की प्रकृति को जानने के लिए, आपको यह जानना होगा कि भले ही वे गोल या चौकोर दिखें, लेकिन समुद्र और पहाड़ों की अन्य विशेषताएँ विविधता में अनंत हैं; पूरे संसार हैं। यह न केवल आपके आस-पास है, बल्कि आपके पैरों के ठीक नीचे या पानी की एक बूँद में भी है।
मछली समुद्र में तैरती है, और चाहे वह कितनी भी दूर तैर जाए, पानी का कोई अंत नहीं है। पक्षी आकाश में उड़ता है, और चाहे वह कितनी भी दूर उड़ जाए, हवा का कोई अंत नहीं है। हालाँकि, मछली और पक्षी ने कभी भी अपने तत्वों को नहीं छोड़ा है। जब उनकी गतिविधि बड़ी होती है तो उनका क्षेत्र बड़ा होता है। जब उनकी ज़रूरत छोटी होती है तो उनका क्षेत्र छोटा होता है। इस प्रकार, उनमें से प्रत्येक अपनी पूरी सीमा को पूरी तरह से कवर करता है, और उनमें से प्रत्येक अपने क्षेत्र का पूरी तरह से अनुभव करता है। यदि पक्षी हवा को त्याग देता है तो वह तुरंत मर जाएगा। यदि मछली पानी को त्याग देती है तो वह तुरंत मर जाएगी। जान लें कि पानी जीवन है और हवा जीवन है। पक्षी जीवन है और मछली जीवन है। जीवन पक्षी होना चाहिए और जीवन मछली होना चाहिए। इसे और अधिक उपमाओं (समानता, तुलना) के साथ स्पष्ट करना संभव है।

आध्यात्मिक अभ्यास, आत्मज्ञान और मनुष्य ऐसे ही होते हैं।

अब यदि कोई पक्षी या मछली अपने (मूल) तत्व में जाने से पहले उसके अंत तक पहुँचने की कोशिश करती है, तो यह पक्षी या यह मछली अपना रास्ता या अपना स्थान नहीं खोज पाएगी। जब आप अपना स्थान पा लेते हैं जहाँ आप हैं, तो अभ्यास होता है, जो मूल बिंदु को साकार करता है। जब आप इस क्षण अपना रास्ता खोज लेते हैं, तो अभ्यास घटित होता है, जो मूल बिंदु को साकार करता है; क्योंकि वह स्थान, वह मार्ग न तो बड़ा है और न ही छोटा, न ही आपका है और न ही दूसरों का। वह स्थान, वह मार्ग अतीत से नहीं आया है, और यह केवल अभी उत्पन्न नहीं हुआ है। तदनुसार( उसी के अनुसार, उसी तरह),बुद्ध मार्ग के अभ्यास-ज्ञान में, एक चीज़ से मिलना उस पर महारत हासिल करना है; एक अभ्यास करना पूरी तरह से अभ्यास करना है।

यहीं पर वो जगह है ; यहीं पर वो राह खुलती है | बोध कि सीमाएँ स्पष्ट नहीं हैं, क्योंकि बोध हमारी धर्मं की प्रवीणता के साथ साथ ही आता है | ऐसा न मान के चलें कि जो आपको बोध होता है , वो आपका ज्ञान भी बन जायेगा, और आपकी जागृत अवस्था द्वारा भी पकड़ लिया जायेगा।यद्यपि बोध तत्काल ही यथार्थ बन जायेगा, पर वो हमारी समझ से ऊपर रहेगा एवं बहुत स्पष्टता से प्रतीत नहीं होगा। उसकी उपस्थिति एवं एहसास हमारी भौतिक समझ से परे है।

एक बार माउंट मायू के जेन गुरु बओचे गर्मी से बचने के लिए कपड़े के पंखे से अपने आपको हवा दे रहे थे। एक भिक्षु उनके पास आये और बोले “ स्वामी, वायु की प्रकृति तो स्थायी एवं नित्य है , और ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहाँ वो पहुंचती न हो।फिर , आप अपने ऊपर पंखा क्यों झलते हैं ? बओचे ने जवाब दिया , यद्यपि आप समझते हो कि वायु कि प्रकृति स्थायी एवं नित्य है , पर आपको उसके हर जगह पहुँच पाने का अर्थ पता नहीं है।उस भिक्षु ने फिर प्रश्न किया “ वायु के हर जगह पहुँच पाने के अर्थ क्या है ? जेन स्वामी सिर्फ अपने पे पंखा झलते रहे। भिक्षु ने स्वामी को गहरा नमन किया।धर्मं का यथार्थ पन, उसके संचरण (transmission) का मार्मिक (vital) मार्ग , ऐसा ही है।

मनन के लिए मूल प्रश्न : ज्ञानोदिप्ती/ आत्मज्ञान (enlightenment) की धारणा से आप कैसा नाता रखते हैं ? क्या आप उस समय की एक निजी कहानी साझा कर सकते हैं जब आपने किसी चीज़ के प्रारूप को उसके तत्व में होने से समझा हो ? आपको किस चीज़ से सहायता मिलती है इस समझ से बचने में कि जो भी आपको बोध होता है , वो आपका ज्ञान भी बन जाता है ?

Seed Questions for Reflection

How do you relate to the notion of enlightenment? Can you share a story of a time you understood the nature of something in its element? What helps you avoid assuming that what you realize becomes your knowledge?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

7 Past Reflections
KE
Jun 4, 2024
When I was young, my parents suggested I study the major religions. They encouraged me to choose one, but they didn’t want to tell me which one to choose. I studied and learned that each had a different philosophy, a different body of knowledge in the form of acceptable practices that would take me…where…? To a relationship with god and thereby a way to know myself. It was clear to me that I could spend decades gathering knowledge in this system or that, to master this approach or that, but doing so would exclude the wisdom of the other systems. If I am free to choose any of them, and they all point toward the same direction, my choice was to begin in the place that was common to all of them - in connection with god. From there, I reasoned that I can be committed to knowing who and what I am. I called it a “religion of one”, as it was also clear to me that if we all made this commitment, we would all be connected with god and each other. The perspectives of how and what it ta... View full comment
JD
Jun 4, 2024
Enlightenment is the realization that we are pure awareness, prior to the arising of thought. It manifests as a state of presence, love, and boundless freedom.
AN
Jun 4, 2024
I am not in the present moment, i am the present moment
SW
Jun 3, 2024
One day I was sitting in my friend's office feeling bored, feeling I should be doing something. I asked why can I do? He looked up from his work. Put down his pencil. Looked at me. With a placid face, he said"do what you always do." What's that I asked? "Spread your light."
I was confused. I got up and went walking around the temple. How do I spread my light, I wondered? My energy moved to my head as I pondered.people who came greeted me. I smiled. Yet I was still pondering. I was confused. I was out of my element. I felt heavy. After many hours, I returned to myself. Back to my element. Smiled inwardly and allowed myself the freedom to be....to allow my heart its freedom to open and to close...to let the judgment go and stop seeking... to come to the presence of the moment...to be.
DD
May 31, 2024
My understanding is that we are each in the light, and the challenge is to allow and embrace the light, not block it, and live in and from it. At times I have some understanding that what we see is not what is. We have very limited view of Being filtered through the very limited equipment of our senses and through cataracts of conditioning and preconceived notions. What we see is illusion or maya. I very much value William Blake's saying "This life's dim windows of the soul distorts the heavens from pole to pole, and leads you to believe a lie when you see with, not through, the eye." What I make real or realize for me is different than what is. I don't leave my element, to use Suzuki's phrase. Knowing that helps me avoid assuming that what I realize becomes my knowledge, but usually I am hypnotized and don't avoid it.
SW
Sandy Weiner Jun 3, 2024
Such a beautiful sharing and teaching of awareness, presenting and our limitations... thank you, David.
JP
May 30, 2024
The opening statement of this article helps me understand the notion of enlightenment. "Enlighenment is like the moon reflected in the water. The moon does not get wet, nor the water is broken." According to my undersatding, when one gets enlightened, he does not get attached to that state of consciousness. There are no clouds of attachment. Enlightenment is like the open and clear sky. Enlightenment is not bound by space and time. It is a pure and free state of consciousness. When we get free from the boundaries of mine and thine, me and you, we experience oneness. Enlightenment frees us from the egotisttic and divisive mindset. An enlghtened being is a member of the universal family, He has attained a unitive pure state of consciousness filled with eternal bliss. I experience glimpses of enlighenment when I am not bound by my self-created bondage. When I let go of my self-created attachments, my possesiveness, my righteousness. When I transcend my self-created boudaries. When... View full comment