Isness

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
"अस्तित्व में होना "द्वारा लता मणि

“अस्तित्व में होना” वह समझ है कि जो कुछ भी मौजूद है वह न केवल अनंत रूप से जीवित है बल्कि उसकी अपनी विशेष जीवंतता, कंपन, विशिष्टता और खास तौर से हर दूसरे अस्तित्व के साथ एक गहन जटिल, आपस में प्रेमपूर्ण, एक दूसरे पर आधारित संबंध में है। और सभी अस्तित्व उस चीज का हिस्सा हैं जिसे हम गैर-पदानुक्रमित (जहाँ कोई बड़ा -छोटा, आगे-पीछे नहीं है) बहुअस्तित्व कह सकते है, जिसे हम सृजन कह सकते हैं। इसलिए न केवल हर चीज अपने विशेष अस्तित्व को व्यक्त और प्रकट करती है - जैसे कि उदाहरण के लिए हम जानते हैं कि एक पेड़ पर दो पत्ते एक दूसरे के समान नहीं हैं। हम यह भी जानते हैं कि ऐसे दो व्यक्ति नहीं हैं जो एक दूसरे के समान हों। हर कोई अपनी विशेष ऊर्जा को प्रकट करता है, और प्रकट करता है अपनी विशिष्टता को [...]

जब आप अस्तित्व से शुरू करते हैं तो यह एक बहुत ही अलग यात्रा होती है। यह समझने का एक बहुत ही अलग तरीका है। सबसे पहले, अस्तित्व का सृजन होता है। यह इस समझ का हिस्सा है कि निर्माता ने अनंतता, या अस्तित्वों की नजदीकी अनंतता को प्रकट किया है, जिनमें से सभी का उद्देश्य परस्पर प्रेमपूर्ण, सहयोगी और एक दूसरे पर आधारित तरीके से आपस में संबंधित होना है। हो सकता है कि आप ऐसे व्यक्ति हों जो सृष्टिकर्ता में विश्वास नहीं करते। कोई बात नहीं , लेकिन आप जो कर सकते हैं वह यह है कि ब्रह्मांड जिस तरह से है, ब्रह्मांड जिस तरह से काम करता है, उसका निरीक्षण करें और आपको यह बात निश्चित रूप से दिखाई देगी कि चीजें आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं। सभी वस्तुएँ वा प्राणी , सभी अन्य वस्तुओं एवं प्राणियों के साथ एक संयुक्त नृत्य में है।

“अस्तित्व में होने “ की महिमा है कि यह आपको उन सामाजिक श्रेणियों से पूरी तरह पहचान बनाने से बचाता है, जिन्हें समाज ने आपके लिए एक तरह के दर्पण के रूप में दिया है, जिससे आप स्वयं को खोज सकें। दूसरे शब्दों में, आप इन सामाजिक श्रेणियों से पूरी तरह नहीं बंधते। आप इससे बचते हैं क्योंकि आप समझते हैं कि आपका अस्तित्व इन श्रेणियों से कहीं अधिक व्यापक है।आप इस प्रवृत्ति से भी बचते हैं कि अपनी सच्ची आत्मा तक पहुँचने के लिए मानवता से ऊपर उठने की कोशिश करें। 'ट्रांसेंड' का अर्थ ही होता है ऊपर उठना। अस्तित्व हमें अपने अस्तित्व में गहराई से साँस लेने की अनुमति देता है—जीवन के अर्थ को खोजने के लिए, अपनी यात्रा के अर्थ को समझने के लिए, ताकि इससे हम जीवन के सार को समझ पायें| ।

यह बातें सुनने में थोड़ी जटिल लग सकती हैं, लेकिन अगर आप ध्यान (मेडिटेशन) के बारे में सोचें, तो आपको समझ में आएगा। ध्यान में क्या किया जाता है? या तो आप अपनी साँसों को देखते हैं या अपने विचारों को। इसका मकसद बस यह होता है कि आप शांत और स्थिर हो जाएँ। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप धीरे-धीरे उन धारणाओं से नीचे उतरते हैं, जिन पर आप अब तक जी रहे थे। और जब आप उस गहराई में उतरते हैं, तो आप असल में अपने अस्तित्व को महसूस करने लगते हैं।

अस्तित्व में होना हमें अपने अस्तित्व की गहराई में जाने में मदद करता है ; जीवन के मायने खोजने में मदद करता है , हमारी जीवन यात्रा का मकसद खोजने में मदद करता है , हम कहाँ जाना चाहते हैं , आपने आप के स्वयं की खोज में, और हम यह कर पाते हैं अपने अस्तित्व पर ध्यान दे कर | यह सुनने में बहुत ही काल्पनिक लग सकता है| पर अगर हम ध्यान लगाने के बारे में सोचते हैं , तो वह अभ्यास हमें क्या करने को कह रहा है ? चाहे अपनी साँसों पर ध्यान देना हो अथवा अपने मन पर ध्यान देना हो, दोनों ही बातों में हम अपने आपको शांत करते हैं ओर हम स्थिर हो जाते हैं| हमारे उस प्रशिक्षण का ही हिस्सा है जो हमें नीचे गहराई में नीचे उतरने में मदद करता है , उस अनुभूति से भी नीचे जहाँ अभी तक हम क्रियारत थे| हम किस चीज़ में नीचे उतरते जाते हैं? मेरा मानना है कि हम अपने अस्तित्व में होने में उतर जाते है |

और आप जब अस्तित्व में रहने लग जाते हैं तब आप अपने बारे में ऐसी बातें देखने लग जाते हैं जो उन श्रेणियों से भी ऊपर हैं, और आप अपने बारे में ऐसी चीजें पाने लग जाते हैं हो आपने पहले नहीं देखीं हों | और इस प्रवृति में आप वो रूप रेखा जिसे आप दुनिया को समझने एवं पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह भी देखने लग जाते हैं | आप जब किसी एक ध्यानशील अभ्यास की शांति में बैठते हैं , चाहे वो अभ्यास कैसा भी रूप ले, जैसे कोई भजन गाना, ध्यान में बैठना , किसी अनुष्ठान वाली कर्म क्रिया करना , अथवा कर्मयोगी बनना, तब आप क्या कर रहे हैं ? तब आप आप अपने अस्तित्व में स्थिर होने लग जाते हैं| | और जब आप अपने अस्तित्व में समा जाते हैं, , तब आप अपने बारे में बिलकुल नई तरह की जानकारियां हासिल करने लग जाते हैं | वह गूँज, वह लहराव जो सिर्फ विशेष रूप से आपका ही है, वह ही यथावत वही चीज़ है जो आपको चाहिए जिससे की आप कह सकें “ मैं कौन हूँ जो इन सबके बाहर हूँ , वह सब कुछ जो मुझे सिखाया गया है अपने आप को एक अस्तित्व के रूप में सोचने के “ |

मुझे धीरे धीरे नज़र आने लगा कि हमारे स्वयं के कुछ पहलूँ हैं जिनके बारे में मैं अभी तक अनभिज्ञ थी | मैंने अपने शरीर के ऊपर कभी ध्यान नहीं लगाया था | मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा शरीर भी ज्ञान के स्तोत्र का स्थान है | मैंने मान लिया था कि जो भी मुझे जानकारी हासिल करनी थी वो मैं अपने मन /बुद्धि से कर पाऊंगी | और मुझे यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि इस त्रिमूर्ति में तीसरी बिंदु ह्रदय है | ह्रदय की अपनी एक समझ है | मैं अपने दिमाग के सहारे रह रहा थी , और वह भी सतह पर| और उस एक्सीडेंट ने जो एक चीज़ मुझे समझाई कि कैसे ह्रदय की गहराई से गहराई में उतरा जा सकता है , कैसे शरीर की गहराई में उतरा जा सकता है, और उस प्रक्रिया में और अब तक के दस वर्ष के जीवन में , मैं जान पायी हूँ कि वो कैसा अनुभव है जब हम शरीर, मन/बुद्धि , एवं ह्रदय को गले लगा लेते हैं , एक ज्ञान की त्रिमूर्ति मानते हुए , वह त्रिमूर्ति जो हम सब इंसानों के पास उपलब्ध है

मनन के लिए मूल प्रश्न : आपके लिए “ अस्तित्व में होना “ क्या मायने रखता है ? क्या आप उस समय का अनुभव साझा कर सकते हैं , जब आप अपने स्वयं के बारे मैं ऐसे पहलु जान पाए , जिनके बारे में आप पहले अनभिज्ञ थे ? आपको शरीर , मन/बुद्धि, एवं ह्रदय को ज्ञान कि त्रिमूर्ति मान कर ,उसे गले लगाने में किस चीज़ से सहायता मिलती है ?
Seed Questions for Reflection

What does 'isness' mean to you? Can you share an experience of a time you became aware of aspects of self that you were oblivious to previously? What helps you embrace body, mind and heart as a triadic form of intelligence?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

8 Past Reflections
SH
Feb 11, 2025
Am reminded of a Quote " "What is, is. Is what I want. Nothing else, but this" Thomas Aquinas. Fully accepting the present moment as the best one can have.
The author has talked about Isness as a " beingness" , which again is about living in the present moment with full acceptance and awareness. A state when we can listen and tune into the body and the heart , instead of being in the mind , which again is guided by ego.
CH
Chitra
Feb 11, 2025
Beautiful awareness:) Thank you for naming it for us. To me issness would be embracing all that is, and thereby honouring it. Reminders like this, poetry, tree watching, sky watching, watching myself with compassion - leads me to watch this in the other too.
RO
Feb 11, 2025
what a simple pleasure to come to understand in my heart, that "isness" and my personal dharma are essentially the same energetic movement, and the more I experientially live out my "isness", the closer I get to the centering ground of being. Thank you for this post.
KE
Feb 11, 2025
Or, as a good friend of mine, who IS now in the bigger IS, would say, like a mantra....with emphasis on each word in succession: "WHAT it is. what IT is. what it IS!" TK, rip
AP
Feb 11, 2025
Diving into 'isness' is easy and it brings BMSS (Body Mind Soul Spirit) in unison.
KS
Feb 11, 2025
Good and useful information . Concentrating on breathing and instantly shifting to some obscure thoughts or concentrating on minds thinking for a fleeting second or so is all part of my daily meditation. The article put some light on my complex and shifting thinking and after reading I am understanding that it is “Isness”,
from where I see myself totally.
JP
Jagdish P Dave
Feb 7, 2025
Isness means that somthing is. Isness is the understanding that everything that exists is not only infinitely alive but it has its own particular vibrancy that connects our body, mind and heart as a triadic form of intelligence that is available to us all as humans. Sadly, we are taught or conditioned to focus on divisiveness on the basis of caste, color and creed. According to me this is not spirituality. Spiritually we all are children of God regardless of which religion we may follow. Real religiosity unites us as brothers and sisters. It doesn't hurt, It heals. To a real religious person, the whole universe is a family. Such a spiritual orientation does not believe in conversion, in a spiritual superiority. Unfortunately and sadly we have leaders who sadly have this kind of mental complex. I have heard some political and religious leaders proclaiming God is on the outside when we fight deadly wars. Understanding and practicing illness unites us, elevates us on a higher pla... View full comment
DD
Feb 7, 2025
To me, isness means being. It means that something is. I don't believe isness is created. I believe there is Infinite Ultimate Isness or Being that manifests as the very many forms of isness, all of which are interrelated. Reflection has been for me an experience that increased my awareness of what I am that I had been oblivious to, increased my awareness that I am is different than ego me and is different than what I or others told me I am. Paying attention and awareness help me know that all of me -- mind, body, heart, spirit, stomach, every cell -- is intelligent. I believe there are many different intelligences in me, most of which get ignored. I believe that if we would embrace that all of us is intelligent we would live more healthily and happily.