अनपेक्षित के साथ दौड़ें
आर्ये कूपर स्मिथ द्वारा
हिन्दू, यहूदी, सूफी, सिख,
कलाकार, प्रेमी, नर्तक, अन्वेषी, शांति- सेनानी,
आप के लिए कई सारे प्रवेशद्वार हैं |
अजीब तरह से परिचित बच्चे
नमस्कार और पहल करने के लिए,
आपके पास भाग के आ रहे |
हर्षित कौवे आपके लिए, फैले हुए पेड़ों पे से
अपनी पुकार और उनके उत्तर गा रहे हैं |
जबकि नीचे झाड़ियों से छलांग लगाते हुए,
चिड़ियाँ भिनभिना रही हैं |
आपके चेहरे की तरफ रुख किये हुए,
अध्यात्मिक चन्द्रमा भोर में विलीन हो रहा |
दौड़ें, हवा के साथ, अंजान राहों पे,
जहाँ खूबसूरत फफूंद, सिहरन युक्त पौधे एवं जंगली फूल,
आपके लिए सैर करने को, उन्माद के मध्य में,
कई प्रफुल्लित धाराएं बना रहे हैं |
जब एक अति पूर्वानुमानित जिंदगी, नीरस और थक गई हो,
अनपेक्षित के साथ दौड़ें |
ये रहस्य सीख लें |
स्वयं से किये हुए,
जो आप पर भरोसा करते हैं और आप पर निर्भर हैं, उनसे किये हुए,
जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे किये हुए,
सभी पवित्र वादे,
उन सभी वादों को निभाइए |
वो दूसरे वाले वादे,
आदतों का जाल जो आपने बुना है,
जो आपको जकड़े जा रहे हैं
वो प्रतिज्ञाएँ तोड़े |
कैसे ?
अनपेक्षित के साथ दौड़ें |
मनन के लिए बीज प्रश्न : अनपेक्षित के साथ दौड़ना, आपके लिए क्या मायने रखता है? क्या आप एक निजी कहानी साझा कर सकते हैं उस वक़्त की , जब आप हवाओं के साथ दौड़े थे और आपने अन्जान राहों को गले लगाया था? आपको पवित्र पुण्य वाली प्रतिज्ञाओं और आदत क्रम प्रतिज्ञाओं में फर्क देखने में क्या चीज़ से मदद मिलती है?
Aryae Coopersmith co-founded the House of Love and Prayer in 1968 with Rabbi Shlomo Carlebach, and is ordained as a Jewish spiritual teacher. He is the author of
Holy Beggars.
Seed Questions for Reflection
What does running with the unexpected mean to you? Can you share a personal story of a time you were able to run with the wind and embrace the unknown? What helps you distinguish between sacred promises and habit-thread promises?