गलतियाँ: परिणाम जो चीजों की सच्चाई दिखाते हैं
- क्रिस लोम्बार्ड के द्वारा
सबसे बड़ी आशंका वास्तव में सबसे बड़े अवसर हैं।
मैंने गिरना देखा है। मैंने खून देखा है। मैंने गहरे ज़ख्मों, सूजे हुए जोड़ों और टूटी हड्डियों को देखा है और मैंने उनके साथ मृत्यु को भी देखा है। मैंने एक चीज और भी देखी है जो इन सब से बदतर है।
'दर्द के किसी भी अवसर से बचना।'
सुरक्षा की चाह में कितना कुछ खो जाता है। ऐसा नहीं है कि नीचे गिरने में कोई मज़ा है, लेकिन इस संभावना से बचते रहना एक आपदा है। जीवन मृत्यु के साथ आता है, और इसे स्वीकार करने से खुशी मिलती है। जीवन वास्तव में अपने साथ कई मौतों को लाता है। शुरुआत और अंत। उन जीवन और मृत्युओं का अनुभव करने के साथ ही बहुत कुछ बदल जाता है। लेकिन हमेशा एक निरंतरता है जो बदलती नहीं है।
'आप सुरक्षित है।'
आप वह मौका ले सकते हैं। आप उस छलांग को लगा सकते हैं। आपको चोट लग सकती है, लेकिन अगर आप अपने दिल को जानते हैं और इसका अनुसरण करते हैं, तो चाहे एक छोटा कदम हो या विशालकाय, आप असफल नहीं हो सकते। सफल हो या न हो, जो होना है वही होता है। गलत सोच यह है कि छलांग से बचना ही सब कुछ है। क्योंकि सिर्फ छलांग लगा लेने से तुम वह सब पा लेते हो, जिसके लिए तुम आए थे। अपने साहस से आप जो भुगतान करते हैं वह प्यार के रूप में वापस आता है।
विशालकाय छलांग हर समय नहीं लगाई जा सकती। सच्चे प्यार और साहस का मतलब कभी-कभी कदम पीछे खींच लेने का हो सकता है। सच्चा साहस एक अलग रास्ता चुन सकता है। एक तरीका सही लगता है और दूसरा नहीं, और आप अपने दिल के करीब वाला सबसे अच्छा रास्ता चुनते हैं। उसके बाद जो भी होता है वह कभी गलत नहीं होता। क्योंकि प्रकृति कभी गलत नहीं होती। जैसे आप कभी गलत नहीं होते। गलतियाँ वास्तव में सिर्फ चीजों का सच दिखाने के परिणाम हैं। वे आपको दिखाते हैं कि आप कहाँ हैं, और यदि आप सुनते हैं, तो वे आपको यह भी दिखाते हैं कि आपको क्या करने की आवश्यकता है।
हमारे पैदा होने से मृत्यु तक का सफर चीज़ों को समझने में लगाने के लिए है। अपने दिल की खोज करना और अपने विश्वास की छलांग से उसे बांधना। इससे चोट लग जाती है। कभी-कभी आप चोट को देखते हैं, कभी-कभी आप इसे महसूस करते हैं। आपके ज़ख्म आपकी कोशिशें दिखाते हैं। निशान उपचार दिखाते हैं। हानि प्रेम को दर्शाता है।
आप उस छलांग को लगाते हैं या नहीं, अंतिम परिणाम हमेशा एक ही होता है। कूदो और तुम पकड़े जाओगे, उतरो और तुम पकड़े जाओगे, गिरोगे और तुम पकड़े जाओगे। कूदो मत और तब भी तुम पकड़े जाओगे। इसलिए आगे बढ़ो और दिल से जियो। मौन में बैठें जब तक प्यार नहीं बोलता है, और फिर उस एहसास की ओर आगे बढ़ें। आगे बढ़ने में स्वतंत्रता है। अपना सर्वस्व उस रास्ते पर बढ़ने में लगा दो। जीवन को महसूस करो। संपूर्ण जीवन को महसूस करो। दुनिया के भय को भी महसूस करें और बिल्कुल नन्हे कदमों को आगे बढ़ाएं, यह जानकर कि आपको प्यार जितना ही भय चाहिए।
जानो कि भय प्रेम है।
मनन के लिए मूल प्रश्न: आप इस धारणा से कैसे सम्बद्ध हैं कि गलतियां वास्तव में परिणाम हैं जो चीजों की सच्चाई दिखाती हैं? क्या आप उस समय के व्यक्तिगत अनुभव को साझा कर सकते हैं जब आप दर्द के डर को दूर करने और छलांग लगाने में सक्षम थे? आपको यह जानने में क्या मदद करता है कि डर प्यार है?
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the notion that mistakes are really results that show the truth of things? Can you share a personal experience of a time you were able to overcome the fear of pain and take the leap? What helps you know that fear is love?