Trapped By Views

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
धारणाओं द्वारा फंसाया हुआ
- अजहं पसन्नो के द्वारा


हम मानते हैं कि जो कुछ भी सामने आता है वह केवल मन के भीतर एक मानसिक गठन है, केवल एक विचार या धारणा है। हम किसी चीज़ के बारे में एक धारणा बना सकते हैं और महसूस कर सकते हैं कि यह अस्थिर, असंतोषजनक और स्वयं नहीं है। कभी-कभी हम उन विचारों या धारणाओं पर कार्य कर सकते हैं यदि उस समय विशेष में उनकी उपयोगिता है, लेकिन हम अपने घर, या उस स्वयं की भावना का निर्माण नहीं कर रहे हैं।

उसे फिर से मैत्री के साथ बांधना: यह आपके और दूसरों के लिए दयालुता है, क्योंकि किसी धारणा विशेष के कारण आप किसी के साथ पिछली बार कब भिड़े थे, यह याद करने में बहुत समय नहीं लगता है। आप इसके बारे में बाद में सोचते हैं और आश्चर्य करते हैं, "मैं वहां गया ही क्यों? उसका औचित्य क्या था?"

यदि हम धारणाओं में नहीं फंसे हैं, तो आमतौर पर हम काफी निपुणता से जवाब दे सकते हैं, और यह अति-उपयोगी है। मैत्री के आधार के रूप में गैर-विवाद की भावना पर मनन करें। शास्त्रों की भाषा में एक मुहावरा है जो विचारों को जोड़ने की इस मानसिक स्थिति का वर्णन करता है: "केवल यह सच है, बाकी कुछ भी गलत है।" यह ऐसा नहीं है जैसे हमने सचेत रूप से यह सोचा है या इसे मन के भीतर व्यक्त किया है, लेकिन यह वहाँ है। हम अपने विचार बदल सकते हैं, लेकिन उस क्षण विशेष में ऐसा महसूस होता है, "यह सही है और बाकी सब गलत है।"

जैसे ही हम उस तरह की स्थिति में होते हैं, वह विवाद और संघर्ष का आधार है। यह जलन और घृणा महसूस करने का आधार है, चाहे वह छोटी या लंबी हो। दुर्भावना उस विचार विशेष को धारण करने में सहायक बनती है।

मैत्री की खेती के माध्यम से इसे बहुत जागरूक बनाने की कोशिश करें ताकि विचारों की गाँठ को इतना मजबूत न होने दिया जाए। अपने प्रति मैत्री और शुभचिंतक होने की भावना रखें क्योंकि जब आप किसी विशेष दृष्टिकोण में कसकर बंद होते हैं, आप आमतौर पर इन धारणाओं के फल को भुगतने वाले सबसे पहले व्यक्ति होते हैं। फिर, निश्चित रूप से, दूसरों को भी नुकसान होता है।

मैत्री का सक्रिय अनुप्रयोग केवल एक अच्छा भाव नहीं है जिसे हम कभी-कभी उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं जब हम आराम से बैठे होते हैं। यह एक बहुत व्यावहारिक अनुप्रयोग है कि हम अपने आस-पास की दुनिया के साथ, बिना निश्चित दृष्टिकोणों में फंसे, कैसे व्यवहार कर सकते हैं। यह शांति और स्पष्टता को आधार देता है।

हम छोड़ सकते हैं - एक विशेष मनोदशा, जलन या घृणा को; उस विचार को, जो उत्पन्न होना शुरू हो रहा है; उस दृष्टिकोण विशेष को जो कहता कि यह कैसा होना चाहिए; हम ज्ञानेन्द्रियों से जुडी इच्छाओं को छोड़ सकते हैं; और "मैं हूँ" के पूरे विचार को छोड़ सकते हैं। यह 'छोड़ देना" हमें एक वास्तविक शांति को उपयोग करने और अनुभव करने की अनुमति देता है।

मनन के लिए प्रश्न: आप इस धारणा से कैसे सम्बद्ध हैं कि हम एक ऐसे विचार को जाने दे सकते हैं जो उत्पन्न होना शुरू हो रहा है? क्या आप अपने विचारों को जाने देकर, वास्तविक शांति तक पहुँचने की कोई व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं? आपको अपने दृष्टिकोण को छोड़ने में क्या मदद करता है?

अभयगिरि वन मठ में लेखक का निवास है। 'प्रचुर, अतिरंजित, अपरिमित' से ऊपर का अंश।
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the notion that we can let go of a view that's starting to arise? Can you share a personal story of accessing real peace by letting go of your views? What helps you let go of your perspectives?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

5 Past Reflections
SO
Nov 25, 2019
This very thought...I refuse to be trapped by the fixed gestalt of others....I shared with myself as I shook of the irritation created by power imbalance at work.
PK
Nov 17, 2019
Here is an image. It is about mid-day sun caught through leaves changing color. Reality trapped by beauty…



Click on the image for higher-res photo.
JP
Nov 16, 2019
We all have our views or perspectives and opinions about what is good and what is bad, what is right and what is wrong. If we get strongly attached to our view and judge others who have a different point of view, there is a strong probability of creating contention and conflict or even enmity. When I am with people whose views are different from my views, I become aware of my point of view that is starting to arise in my mind and let it go. That meansI do not get attached to it or bound by it. I do not want to be trapped by my view that can block or hinder my empathic understanding of the other person's point of view. I believe in having open-minded and open-hearted relationships. When I operate this way our relationship thrives. When I am not trapped by my views,I can respond to the other person more skillfully meaning non-judgmentally, empathicallyand respectfully. The ideal way of freeing myself of my view is to recognize that "whatever comes up is just a mental formation w... View full comment
DD
Nov 16, 2019
What comes up in the mind, such as a view or perception, is a mental formation but not 'just' a mental perception, as Pasanno writes. That it's not permanent doesn't mean it's without value -- everything but Being is impermanent. It may be satisfactory and 'not-self'. The challenge is to have a view or perception without being trapped or locked in or controlled by it. We are able to let go of a view -- we can control it rather than it control us. I've accessed peace sometimes by letting go of religious and nationalistic and racial views I learned as a child, and have sometimes accessed more struggle. What helps me let go of my perspectives is being open and seeing what is rather than seeing my thinking, my prejudices, my preconceived notions, and my expectations.