क्या आपको अपना गीत याद है?
- एलन कोहेन के द्वारा
एक अफ्रीकी जनजाति की महिला जब यह जानती है कि वह गर्भवती है, तो वह कुछ दोस्तों के साथ जंगल में जाती है और वह सब साथ में प्रार्थना करती हैं, और तब तक ध्यान लगाती हैं, जब तक कि वह बच्चे का गीत नहीं सुन लेती। वे पहचानती हैं कि प्रत्येक आत्मा का अपना स्पंदन होता है जो उसके अद्वितीय स्वाद और उद्देश्य को व्यक्त करता है। फिर महिलाएं उस गीत के साथ लयबद्ध होती हैं, और उसे ज़ोर से गाती हैं।
फिर वे जनजाति में लौटते हैं और इसे बाकी सभी को सिखाते हैं। जब बच्चा पैदा होता है, तो समुदाय इकट्ठा होता है और बच्चे के गाने को गाता है।
बाद में, जब बच्चा शिक्षा में प्रवेश करता है, तो गांव के सभी लोग इकट्ठा हो कर बच्चे के गीत को गाते हैं। जब बच्चा वयस्कता की दीक्षा से गुजरता है, तो लोग फिर से एक साथ आते हैं और वही गीत गाते हैं।
शादी के समय भी, व्यक्ति अपना गाना सुनता है।
अंत में, जब आत्मा इस दुनिया से जाने वाली होती है, तो परिवार और दोस्त उस व्यक्ति के पास इकट्ठा होते हैं, जैसे उन्होंने जन्म के समय किया था, और वे उस व्यक्ति को उसका गीत सुनाते हुए नई दुनिया और जीवन में भेजते हैं। अफ्रीकी जनजाति में एक और अवसर होता है, जब सारा समुदाय बच्चे को गीत सुनाता है।
यदि अपने जीवन के दौरान, किसी भी समय, यह व्यक्ति कोई अपराध या घृणित सामाजिक कार्य करता है, तो व्यक्ति को गांव के केंद्र में बुलाया जाता है और समुदाय के लोग उसके चारों ओर एक चक्र बनाते हैं। फिर वे उस व्यक्ति को उसका गीत सुनाते हैं। जनजाति मानती है, कि असामाजिक व्यवहार के लिए सुधार का तरीका सजा नहीं है; वह है प्यार और अपनी पहचान को याद करना।
जब आप अपने स्वयं के गीत को पहचानते हैं, तो आपको ऐसी कोई भी इच्छा नहीं होती है, और न ही ऐसा कुछ करने की आवश्यकता होती है जिससे दूसरे को ठेस पहुंचे।
मित्र वह होता है जो आपके गीत को जानता है, और जब आप उसे भूल जाते हैं तो उसे आपके लिए गाता है। जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे आपके द्वारा की गई गलतियों या आपके द्वारा अपने बारे में बनाई गई गलत छवियों से मूर्ख नहीं बनते। वे आपकी सुंदरता को याद करते हैं जब आप बदसूरत महसूस करते हैं; जब आप टूट जाते हैं तो आपकी पूर्णता; जब आप दोषी महसूस करते हैं तो आपका भोलापन; और जब आप भ्रमित हों तो आपका उद्देश्य।
आप, हो सकता है, अफ्रीकी जनजाति में पले-बढ़े नहीं हों, जो आपके गीत को महत्वपूर्ण जीवन संक्रमणों में गाता है, लेकिन जीवन आपको हमेशा याद दिलाता है कि आप कब खुद के साथ लय में हैं, और जब आप नहीं हैं।
जब आप अच्छा महसूस करते हैं, तो आप जो कर रहे हैं, वह आपके गीत से मेल खाता है, और जब आप ख़राब महसूस करते हैं, तो यह नहीं होता है। अंत में, हम सभी अपने गीत को पहचानेंगे और इसे अच्छे से गाएंगे। हो सकता है कि आप इस समय लयबद्ध न हों, लेकिन ऐसा सभी महान गायकों के साथ भी होता है। बस गाते रहो और तुम अपना घर खोज लोगे।
मनन के लिए प्रश्न: आप इस धारणा से कैसे सम्बद्ध हैं कि मित्र वह हैं जो आपके गीत को जानते हैं और जब आप इसे भूल गए हैं तो इसे गाते हैं? क्या आप किसी ऐसे समय की व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं जब किसी ने आपको अपना गीत याद दिलाया हो? आपको दूसरों की गलतियों से परे और उनके गीत के साथ जुड़ने में क्या मदद करता है?
एलन कोहेन की पुस्तक विजडम ऑफ द हेअर से लिए गए अंश
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the notion of a friend being someone who knows your song and sings it to you when you have forgotten it? Can you share a personal story of a time someone reminded you of your song? What helps you see beyond the mistakes of others and connect with their song instead?