हममें बहुलता समाहित है
- चैड डिकर्सन
वॉल्ट व्हिटमैन ने एक बार लिखा था, "क्या मैं खुद का प्रतिवाद करता हूं? तो ठीक है, मैं खुद का प्रतिवाद करता हूं, (मैं विशाल हूं, मेरे भीतर बहुलता है)।
एक ही समय में, एक व्यक्ति के साथ विभ्भिन्न अनुभव होना संभव है। आप एक ऐसे बच्चे हो सकते हो जिसके घर की आर्थिक परिस्थिति अत्यंत क्षीण है, आपके परिवार में एक अनपढ़ दादा और विघटनकारी मानसिक बीमारी हो सकती है, तब भी आप ड्यूक महाविद्यालय में जाकर शेक्सपियर का अध्ययन कर सकते हैं और एक सफल वृत्ति का निर्माण कर सकते हैं और अंततः एक सीईओ के रूप में एक सार्वजनिक कंपनी बना सकते हैं। मुझे वास्तव में लगता है कि अगर हमारे सार्वजनिक और निजी जीवन में नेतृत्व के पदों पर ऐसे अधिक लोग हो, जो यह समझते हैं कि कड़का होना क्या है, जिसने ऐसी त्रासदी देखी हो कि कैसे दादा ने अपना पूरा जीवन बिना पढ़ना सीखे निकला हो, और जिसने एक अत्यंत सम्मानित विद्यालय में प्रवेश पाया हो और ऐसा महसूस किया हो कि उसको उस जगह नहीं होना चाहिए, लेकिन फिर बहुत मेहनत करी और वहाँ और बाहरी दुनिया में अपनी जगह बनायीं । किसी भी पर्याप्त आकार के संगठन का कोई भी नेता लोगों के एक विविध समूह के साथ काम करेगा और अनुभवों की विविधता होने से संवेदना का निर्माण होने में मदद मिल सकती है।
अपने निजी जीवन में, मुझे विस्तृत भोज और इस तरह के अन्य प्रसंगो में आमंत्रित किया जाता है। कभी-कभी अपना परिचय देते समय, लोग अपनी पेशेवर उपलब्धियों को गिना देते है और मैं खुद को वास्तविक व्यक्ति - न कि लिंक्डइन प्रोफाइल - को जानने में अक्षम पाता हूं। मैं सोचता रहता हूँ: आपके संघर्ष क्या थे? आपके माता-पिता कैसे थे? आपको अनिश्चितता कब महसूस हुई और आपने इसे कैसे दूर किया? आप जीवन में यहाँ तक कैसे पहुँचे? मुझे एहसास है कि कोई भी उन चीजों को मेरे साथ साझा करने के लिए बाध्य नहीं है और मैं कभी दबाव नहीं डालता हूं। लेकिन इस तरह की घटनाओं में मेरी कुछ सबसे अच्छी बातचीत तब हुई है जब मैंने स्वयं को थोड़ा ढीला छोड़ा, और मेरे बगल वाले व्यक्ति को मेरे वास्तविक - लिंक्डइन-प्रोफाइल नहीं - स्वयं के बारे में बताया। अक्सर, वह व्यक्ति भी थोड़ा खुलता है। और फिर हम यह बातें कर कर हँसते हैं जैसे कि जब हम पहली बार इस तरह के भोज में गए थे और यह पता लगाने की कोशिश करी की वहां की व्यवस्था किस प्रकार काम करती है, या किसी नए शहर में अपनी पहली बड़ी नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान हमें कैसा लगा। या फिर कैसे मेरे बगल वाला व्यक्ति भले ही अमीर हो गया हो, लेकिन जीवन में ऐसी कठिन चुनौतियों का सामना करा और उनसे आगे निकला है, जिनका निवारण धन नहीं कर सकता है। इन वार्तालापों में से कुछ, गहरी प्यार भरी दोस्ती का आधार बन गए हैं जो मेरे लिए खजाना हैं।
हो सकता है कि अगर हम सभी एक दूसरे की जटिलताओं के लिए जगह बनायें - बजाये अपने को केवल जनता की धारणा, हमारे पेशेवर वृतांत, हमारे लिंक्डइन प्रोफाइल, हमारे बारे में दूसरों के कथन, में सीमित करने के - तो हम एक दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं और खुद को जटिल लेकिन चमत्कारिक मनुष्य बनने के लिए जगह दे सकते हैं।
जैसा कि व्हिटमैन ने लिखा है: मैं विशाल हूं, मेरे भीतर बहुलता है। हम सभी में बहुलता समाहित हैं। या जैसा कि जॉर्ज और टैमी ने एक साथ "टू स्टोरी हाउस" में गाया: I’ve got my story, and I’ve got mine, too."
और तुम में भी बहुलता है। हम सभी को उन्हें गर्व के साथ और उनकी पूरी जटिलता में बताना चाहिए।
मनन के लिए मूल प्रश्न: आप इस धारणा से कैसे सम्बद्ध हैं कि हमारे भीतर बहुलता है? क्या आप एक व्यक्तिगत कहानी साझा कर सकते हैं जब आप अपने गैर-लिंक्डइन-प्रोफाइल को किसी के साथ साझा करने में सक्षम थे? आपको स्वयं और दूसरों की जटिलताओं के लिए जगह बनाने में क्या मदद करता है?
चैड डिकर्सन पूर्व में Etsy के सह-संस्थापक और सीईओ थे।
Chad Dickerson was formerly the co-founder and CEO of Etsy. This post was excerpted from
here.
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the notion that we contain multitudes? Can you share a personal story from a time you were able to share your non-LinkedIn-profile self with someone? What helps you offer space (to yourself and others) to be complex people?