Three Stages Of Perceiving Impermanence

Image of the Week
Image of the Week
अस्थिरता अनुभव करने के तीन चरण
- शिनजन यंग (12 दिसंबर, 2018)

अस्थिरता केवल प्रत्येक अनुभव के सामान्य बदलते-रहने को गहरे स्तर पर देखना है।इसे देखने का एक तरीका है - इसे अस्थिरता के तीन पहलुओं की तरह देखना: तुच्छ, कठोर और आनंददायक।

सबसे पहले, अस्थिरता खुद को एक तरह के तुच्छ तरीके की तरह से दिखाती है। उदाहरण के लिए, आप ध्यान में बैठे है, और आपको खुजली महसूस होनी शुरू हो जाती है।कुछ समय के लिए आपका ध्यान उस ओर लग जाता है। फिर कोई चीज़ आपका ध्यान बटाती है, और जब आपका ध्यान वापस आता है, खुजली गायब हो जाती है।आपने वास्तव में उसे जाते नहीं महसूस किया, आप केवल इतना जानते हैं कि कोई चीज़ जो पहले थी, अब वो अनुपस्थित है। आपका ध्यान टूट गया था, लेकिन आपने फिर भी देखा कि कुछ बदल गया है। अस्थिरता को समझने का यह स्तर निरंतर एकाग्रता की कमी पर आधारित है। अस्थिरता की गहरी समझ निरंतर एकाग्रता के माध्यम से आती है।

जैसे-जैसे आपका एकाग्रता कौशल बढ़ता है, और आप बिना ध्यान बंटे लगातार चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होते हैं, आप इस बात की सराहना कर सकते हैं कि चीजें लगातार कैसे बदलती हैं। लेकिन निरंतर परिवर्तन का मतलब आसान परिवर्तन होना जरूरी नहीं है। इस स्तर पर, आपका बदलाव का अनुभव शायद विषम, ऊँचा-निचा, और कठोर हो। उदाहरण के लिए, आप अपनी टांग में होते दर्द पर ध्यान दे रहे हैं, और आप देखते हैं कि वह तेज़, घुमावदार, पैना, तेज़, या विस्फोटक है। अब, चलने के ये सब बहुत ही विषम और असहज तरीके हैं, लेकिन फिर भी यह है चलन ही। ये वो तरीके हैं जिनमें दर्द की अनुभूति बदल रही है। ऐसा लगता है जैसे किसी ने आपकी टांग में एक चाकू भोंक दिया हो और उसे बायीं तरफ और दायीं तरफ घुमा रहा है, उसे अंदर और बाहर भोंक रहा है।यह कठोर है, यह विषम है, ऊँचा-नीचा है, लेकिन यह बदलते-पन के साथ लगातार संपर्क का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा केवल दर्दभरे अनुभवों के साथ ही नहीं होता। ऐसा बहुत सुखद अनुभवों के साथ भी हो सकता है।

आखिरकार, आपके एकाग्रता और समानता कौशल इस हद तक परिपक्व हो जाते हैं जहाँ बदलाव का आपका अनुभव न केवल लगतार हो जाता है, बल्कि आसान भी। एक कोमलता आ जाती है। अस्थिरता द्रव, सुखदायक, चहकती और अंदर- बाहर जाने वाली एक सहज श्वास जैसी हो में जाती है। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि आपका ध्यान उच्च-रिज़ॉल्यूशन मॉनीटर या हाई-डेफिनिशन टीवी स्क्रीन जैसा है, और आप स्पष्टता के साथ उप-स्तरीय हरकतों को समझने में सक्षम हो जाते हैं। एक तकनीकी रूपक बनाने के लिए, ऐसा लगता है कि आपने अपने परिवर्तन डिटेक्टर की दर या बैंडविड्थ का सैंपलिंग रेट बढ़ा दिया है।आप इसे होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, लेकिन जब आप ध्यान दे रहे हैं, और अस्थिरता के मुश्किल तरीकों को स्वीकार करने का विकास कर रहे हैं, तो वो अस्थिरता के सीधे प्रकारों में टूट जाते हैं -जैसे, अशांति, उत्तेजना, जोश, सहज फैलाव, और टूट जाना। जब ऐसा होता है, अस्थिरता आपका सामना करने लगती है, वह एक सन्देश बन जाती है।

इस बिंदु पर, हम एक महत्वपूर्ण संक्रमण के किनारे पर हैं, क्योंकि अब हम इस बहाव के आगे घुटने टेक सकते हैं और उसे हमें "ध्यान" करने दे सकते हैं। यह विचार कि "मैं ध्यान कर रहा हूं" कहीं पीछे चला जाता है और इस धारणा से कि "अस्थिरता मुझे ध्यान कर रही है,” से प्रतिस्थापित हो जाता है।

प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: आप इस धारणा से क्या समझते हैं कि "अस्थिरता मुझे ध्यान कर रही है?" क्या आप कोई अनुभव बाँट सकते हैं जब आप एक कठोर प्रकार की अस्थिरता को स्वीकार कर सके हों? आपको कठोर प्रकार की अस्थिरता की स्वीकार करने में किस चीज़ से मदद मिलती है?

शिन्ज़ेन यंग एक ध्यान शिक्षक है, और ऊपरी उद्धरण उनकी पुस्तक 'ज्ञान का विज्ञान' से है।


Seed Questions for Reflection

How do you relate to the perception "impermanence is meditating me?" Can you share an experience of a time you were able to accept harsher kinds of impermanence? What helps you develop an acceptance of the harsher kinds of impermanence?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

3 Past Reflections
DD
Dec 8, 2018

My reflection:  I am very aware that change is constant and nothing is permanent.  This life and every aspect of life is impermanent.  That's how life is.  We abide in impermanence, know it or not, and to a great degree I abide in awareness of the impermanence of life.  Awareness of impermanence makes acceptance of even harsher kinds of impermanence easier for me.  Harsher kinds of impermanence currently in the foreground of my life are my declinig abilities and to a greater degree serious illnesses and deaths of loved ones.  Awareness of and acceptance of impermanence are comforting for me, bring me peace, and in that sense are at least at times meditating me, eliminating unnecessary fretting, getting me to basic being.

JP
Dec 7, 2018

 Meditation to me is training the mind to cultivate skills of unwavering concentration and non-judgmental acceptance. It creates a state of witnessing consciousness in which things come and go, perceptions of all kinds of impermance. When I do not get attached to the changing scenario of impermanence, pleasant or unpleasant, I do not perceive the distinction between "me meditating impermanence" and "impermanance meditating me." The distinction between subject and object goes away in such unitary state of consciousness.

For me the harsher kinds of impermanence are the passing aways of people close to me. Practicing mindfulness meditation has gradually helped me to accept such harsher kinds of impermanence. It has taken time for me to heal such deep wounds. Sharing my deep sadness with my family and freinds close to me along with doing the inner work mindfully have helped me to accept such harsher kinds of impermanence. It takes time to heal such wounds.

AM
Amy Dec 13, 2018

 People "close to you" never pass away!  They are closer than you think!  Always hope ...