Meaning And The Song Of The Soul

Image of the Week
Hand-drawn art by Rupali Bhuva
Image of the Week
अर्थ और आत्मा का गीत
- लेविलेन वॉन-ली (२२ जनवरी, २०२०)

अर्थ वह है जो आत्मा की गहराई से पुकारता है।

यह वह गीत है जो हमें जीवन में देता है। हमारे पास एक सार्थक जीवन है या नहीं, वह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या हम इस गीत को सुन सकते हैं, यह पवित्र संगीत। "पवित्र" मुख्य रूप से धार्मिक या आध्यात्मिक भी नहीं है। यह एक ऐसी गुणवत्ता नहीं है जिसे हमें सीखने या विकसित करने की आवश्यकता है। यह सभी की प्राथमिक प्रकृति से संबंधित है। जब हमारे पूर्वजों को पता था कि वे जो कुछ भी वो देख सकते हैं वह पवित्र है, यह वो नहीं था जो सिखाया गया था बल्कि वह सहज रूप से ज्ञात था। यह उतना ही स्वाभाविक है, जितनी सूर्य की रोशनी, जितना सांस लेना आवश्यक था। यह दुनिया के आश्चर्य, सौंदर्य और दिव्य प्रकृति की एक मौलिक मान्यता है। और इस पवित्र भावना से, वास्तविक अर्थ का जन्म होता है, वह अर्थ जो हमारे दिलों को सबसे गहरे उद्देश्य के गीत से भर देता है।

अफसोस की बात है कि आज जीवन का इतना हिस्सा विकर्षणों में लगा हुआ है, उपभोक्तावाद के व्यसनों में। जीवन के निरंतर कोलाहल के बीच आत्मा का गीत सुनना आसान नहीं है, और आश्चर्य और रहस्य और ज़्यादा दुर्गम हो गए हैं। एक संस्कृति के रूप में हम उस तार को खो चुके हैं जो दुनिया को आपस में जोड़ती है: आंतरिक दुनिया जहां से अर्थ का जन्म होता है, और बाहरी दुनिया जहां हम अपने दिन बिताते हैं। आत्मा की कहानियों को अब नहीं बताया जाता, इसके बजाय हमारे सपने भौतिकवाद की इच्छा बन गए हैं। यहां तक कि आध्यात्मिकता को अक्सर बाजार में बेचा जाता है, एक और दवा जो हमें शांति देने का वादा करती है, उस बढ़ती चिंता को दबाने के लिए कि कुछ आवश्यक चीज (हमारे जीवन से) गायब है।

अर्थ खोजने के लिए हमें अपने “पवित्रता” के भाव को पुनः प्राप्त करना होगा, कुछ ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी संस्कृति जिसे अनदेख रही है या भूल गई है। “पवित्रता” जीवन का एक अनिवार्य गुण है। यह हमें अपनी आत्मा और उस परमात्मा से जोड़ता है जो सभी का स्रोत है।

पवित्र किसी भी रूप में पाया जा सकता है: एक छोटा पत्थर या एक पहाड़, एक नवजात बच्चे का पहला रोना और मरने वाले व्यक्ति की अंतिम साँस। यह खाने की मेज़ पर खाने का इंतज़ार करते हुए, रोटी के एक टुकड़े में, और खाने से पहले की गयी प्रार्थना में मौजूद हो सकता है। पवित्र की याद जीवन के भीतर एक केंद्रीय सुर की तरह है। इस स्मरण के बिना हमारे अस्तित्व में कुछ मौलिक चीज़ गायब है। हमारे दैनिक जीवन में मूल पोषण, अर्थ की गहराई का अभाव है।

जब हम इस संगीत को महसूस करते हैं, जब हम इस गीत को महसूस करते हैं, तब हम पृथ्वी और जीवन के साथ अपना स्वाभाविक संबंध बना कर रहते हैं। अर्थ कुछ ऐसा नहीं है जो हमारे लिए है, बल्कि हमारा जीवन "सार्थक" हो जाता है जब हम इस संबंध को जीते हैं, जब हम हम सड़क पर चलते हुए इसे अपने पैरों के नीचे महसूस करते हैं, एक फूल की खुशबू में, बारिश के गिरने में। [...]

हम सभी एक जीवित प्राणी हैं, जिसे हम पृथ्वी कहते हैं, के भाग हैं, जो हमारी समझ से परे जादुई है। वह हमें जीवन देती है और उसके आश्चर्य हमें पोषण देते हैं। उसके अस्तित्व में सारी दुनिया एक में सिमट जाती है। उसके बीज हमें रोटी और कहानियाँ दोनों देते हैं। सदियों से बीज की कहानियां मानवता के लिए केंद्रीय थीं, कहानियां जो बार-बार सुनाई जाती रहीं -पुनर्जन्म की कहानियां, जीवन जो अंधेरे में खुद को फिर से बनाता है। अब हम इन कहानियों को लगभग भूल चुके हैं। इसके बजाय, अपने अलग-थलग जीवन में फंसे हुए हम यह भी नहीं जानते कि हम कितने भूखे हो गए हैं। हमें इस बात का पता लगाना होगा कि क्या जरूरी है, एक बार फिर से पवित्र तरीके से चलना सीखना है, कैसे प्यार और प्रार्थना के साथ खाना बनाना है, कैसे सरल चीजों पर ध्यान देना है। हमें जीवन को उसके सभी रंगों और सुगंधों में स्वागत करना सीखना होगा, बार-बार "हां" कहना सीखना होगा । फिर जीवन हमें अपनी ही आत्मा से संबंध वापस दिलाएगा, और एक बार फिर हम इसके गीत को सुनेंगे। तब अर्थ एक उपहार और एक वादे के रूप में वापस आ जाएगा। और हमारे अपने दिल के भीतर कुछ खुल जाएगा और पता चल जाएगा कि हम घर पहुंच गए हैं।

पहले एक्सीलेंस रिपोर्टर में प्रकाशित।


प्रतिबिंब के लिए मूल प्रश्न: अपने सभी रंगों और सुगंधों में जीवन का स्वागत करने का क्या मतलब है? क्या आप कोई व्यक्तिगत कहानी बाँट सकते हैं जब आपने अपने जीवन में अर्थ को एक उपहार और एक वादे के रूप में लौटने का अनुभव किया हो? आपको पवित्रता के भाव को पुनः प्राप्त करने में क्या मदद करता है?

यह हिंदी अनुवाद रेखा गर्ग द्वारा Awakin - Service Space के लिए नि-स्वार्थ भेंट है।
Seed Questions for Reflection

What does welcoming life in all its colors and fragrances mean to you? Can you share a personal story of a time meaning returning in your life as a gift and a promise? What helps you reclaims your sense of the sacred?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

12 Past Reflections
QM
May 2, 2022
Amazing a good deal of beneficial information
BD
Bob Derek
Jul 12, 2021
Great article
PA
Paul
May 25, 2021
Just great review and great article!Loved that very much,thank's!
KA
Jan 25, 2020
I wouldn't call the feeling I have towards the world as the feeling of it being sacred. However, I do find the world beautiful and filled with small and big wonders. When I appreciate all those different things, when I feel gratitude towards what's going on, life becomes pleasant and I start looking forward to what comes next. There's no need for a (specific) meaning here - I can just be.
SU
Susie
Jan 21, 2020
When composers write their songs, many say it happens to them,the song comes through them. They cannot make it happen. A common mystery of creativity in the arts.

For the audience, some songs or movies or literature or artworkresonate deeply in our soul and we carry them with us for awhile. They teach us of what our soul needs at the time. We feed our physical body daily, but do not nourish our soulenough.

Actually it is our soul that nourishes us and the arts help us connect.
RA
Rayeve
Jan 21, 2020
For me, Life is the quintessential spiritual being of this universe. Its beauties and wonders are my elixir to living in the universe.
AP
Jan 21, 2020
Thanks Llewellyn..
The deepest purpose of being alive is to sense my interactive role and deliverables to the existence. These indeed are the notes of music when comprehended and played through - melody engulfs myself, and also the universe around. Just being aware of my every action, has the potential to connect and being in sync with my inner self. Call it inner-engineering?
GU
Gururaj Jan 22, 2020
"Being in sync" is somehow an apt phrase to describe (if an attempt be made) this experience of the sacred source of all there is being connected with my organism which isrelaxed, receptive, mindful, non-reactive.
DD
Jan 18, 2020
For me, life in all its colors and fragrances means that life is a mixed bag full of an immense variety of experiences for us to be part of, respond to, learn and grow from. There was a time when the Christian theology I learned lost meaning. Western theology separates God from human, sacred from secular. Meaning returned in my life as a gift and a promise with my learning from the Eastern Wisdom tradition, the wisdom of the Vedic tradition, that all creation, living and not living, is one inseparable phenomena that I am part of. Meaning returned with my learning that all creation -- every thing, every plant, animal, and person, every color and fragrance -- is God incarnate. Knowing that means that all creation is sacred, and with that I reclaim my sense of the sacred. Meaning returned with Namaste, seeing God in all that is.
AS
Ashok Mar 1, 2021
Beautiful, and very true!!
JP
Jan 17, 2020
I love this thought provoking essay written by Llewellyn Vaughn-Lee. We are born out of the sacred and nourished by the sacred. Is not something that can be taught. We are born with it. It is natural, instinctiveand effortless. It is our home. When we live in the sacred home life feels wonderful, beautiful, colorful, fragrant and meaningful, like a flower of different colors and fragrances. It is an experience of joys and sorrows, smiles and tears, lights and shades, a gift and a promise. In my journey of life, I have seen sun setting and rising, clouds coming and going, life passing through dark zones and light zones, gains and losses. I have learned many lessons from life's ups and downs. At times from long periods of pain and suffering. When I acknowledged and accepted darkness and emptiness, and quietly, non-judgmentally, and compassionately investigated what brought me down, I started seeing the light behind the floating clouds. This awakening was a gift and a promise to me. ... View full comment
VI
Jan 16, 2020
the concert begins when one sits still and pays attention toone's breath.and then nature's orchestra plays on forever.