Letting Meaning Flow Into Purpose

Image of the Week
Image of the Week


उद्देश्य में अर्थ को प्रवाहित होने देना
-- ब्रदऱ डेविड स्टाइंडल-रस्ट (१ फरवरी, २०१७)

केवल एक ऐसा समय जब हम मृत्यु को मिलाकर, किसी भी विषय में बात कर सकते हैं, तब होता है जब हम खुद को पहचान लेते हैं। और मेरे लिए यह एक बेनिदिक्तिन भिक्षु का तरीका है। सेंट बेनेडिक्ट के सिद्धांत में, मृत्यु की याद दिलाने वाली वस्तुएं हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं, एक बात जो सेंट बेनेडिक्ट कहते हैं, "अच्छा काम करने के साधन" यानी मठ के दैनिक जीवन के लिए बुनियादी दृष्टिकोण यह है कि मृत्यु को हर समय अपनी आँखों के सामने रखा जाए। जब मैं पहली बार बेनिदिक्तिन नियम और परंपरा के संपर्क में आया, खास तौर पर यह वाक्य ऐसा था जिसने मुझे सबसे अधिक प्रभावित और आकर्षित किया। इसने मुझे अपने दैनिक जीवन में मौत के बारे में जागरूकता को शामिल करने की चुनौती दी, क्योंकि वास्तव में इसका यही अर्थ है। यह मुख्य रूप से अपने अंतिम समय को याद करने की साधना नहीं है, या मौत को एक भौतिक घटना के रूप देखने की; यह जीवन के हर पल को मौत के क्षितिज के सामने देखने की साधना है, और मौत की जागरूकता को हर पल में शामिल करने की चुनौती है जिससे हम पूरी तरह से सजीव हो जाते हैं।

मृत्यु का जीवन के महत्वपूर्ण तत्वों में से एक होना ज़रूरी है, क्योंकि यह एक ऎसी घटना है जो कि जीवन के पूरे अर्थ पर प्रश्न सामने खड़ा क्र देती है। हम उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों में लगे हो सकते हैं, जिम्मेवारियां निभाने में, काम पूरे करने में, और फ़िर मृत्यु की अद्भुत घटना हमारे पास आ जाती है - चाहे वो हमारी अंतिम मौत हो या उन कई मौतों में से एक जिसमें से हम रोज़ ब रोज़ गुज़रते हैं। और मृत्यु हमें इस तथ्य के मुकाबले में खड़ा कर देती है कि उद्देश्य पर्याप्त नहीं है। हम अर्थ के द्वारा जीते हैं। जब हम मौत के करीब आते हैं और सभी उद्देश्य हमारे हाथ से फ़िसल जाते हैं, जब हम फ़िर विशिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चीजों के साथ हेरफेर और उन पर नियंत्रण नहीं कर सकते, क्या हमारा जीवन तब भी सार्थक हो सकता है? हमारी अक्सर उद्देश्य की अर्थ के साथ समानता करने की प्रवृत्ति होती है, और जब उद्देश्य हमसे दूर कर दिया जाता है, तो हम बिना अर्थ के खड़े रह जाते हैं। तो यहां एक चुनौती है: कैसे, जब सभी उद्देश्य समाप्त हो जाते हैं, क्या यहां फिर भी अर्थ रह सकता है?

यह प्रश्न बताता है कि हमें मठ में मृत्यु को हमेशा अपनी आँखों के सामने रखने की सलाह (या चुनौती) क्यों दी जाती है। क्योंकि मठ का वास जीवन के प्रश्न का मौलिक रूप से सामना करने का एक तरीका है। इसमें आप उद्देश्य में नहीँ फंस सकते: इसके साथ कई उद्देश्य जुड़े हुए हैं, लेकिन वे सभी कम महत्व वाले हैं। एक साधु के रूप में आप पूरी तरह से निर्रथक हैं, और इसलिए आप अर्थ के इस सवाल से दूर नहीं कर भाग सकते।


यह भेद जो मैं उद्देश्य और अर्थ के बीच कर रहा हूँ उसे हमारी रोजमर्रा की भाषा और सोच में हमेशा बनाए नहीं रखा जाता। वास्तव में, हम अपने जीवन में काफी भ्रमों से बच सकते हैं अगर हम इस भेद पर ध्यान दें। इस बात को समझने में कम से कम चेतना की ज़रूरत है कि किसी उद्देश्य, एक ठोस कार्य, को पाने की कोशिश करने के लिए हमारा भीतरी रवैया, हमारे उस रवैये से बिलकुल अलग है जो हम तब बनाते हैं जब हमें कोई चीज़ खासतौर पर अर्थपूर्ण लगती है। उद्देश्यों के साथ, हमें सक्रिय और नियंत्रण में होना ज़रूरी है। जैसा कि कहते हैं, हम, “बागडोर संभालें,” “चीजों को अपने हाथों में लें,” और "मामलों को नियंत्रण के अधीन रखें,” और परिस्थितियों को ऐसे साधनों के रूप में प्रयोग करें जो आपके उद्देश्य को सफल होने में मदद करें। जिन मुहावरेदार अभिव्यक्तियों का हम उपयोग करते हैं वो लक्ष्य-उन्मुख, उपयोगी गतिविधि के लक्षण हैं, और संपूर्ण आधुनिक जीवन इस प्रकार उद्देश्य-उन्मुख हो जाता है। लेकिन जब हम अर्थ की बात करते हैं तो मामला अलग होता है । यहाँ इस्तेमाल करने की बात नहीं है, बल्कि अपने चारों ओर की दुनिया का आनंद लेने की बात है। उन मुहावरो को जिनका हम इस्तेमाल करते हैं जो अर्थ से संबंधित हैं, उनमें हम खुद को सक्रिय होने की बजाए अधिक निष्क्रिय ही दर्शाते हैं: “उसने मुझपर कुछ कर दिया,” “उसने मुझे बहुत गहराई से छुआ, ” "इसने मुझे द्रवित कर दिया।” बेशक, मैं उद्देश्य के खिलाफ अर्थ को भिड़ाना नहीं चाहता, या सक्रियता के खिलाफ निष्क्रियता को। यह केवल हमारे अति-सक्रिय, उद्देश्य से ग्रस्त समाज के संतुलन को ठीक करने की बात है। हम उद्देश्य और अर्थ में फर्क उन्हें जुदा करने के लिए नहीं करते, बल्कि उन्हें जोड़ने के लिए करते हैं। सक्रियता और निष्क्रियता को सच्ची अनुकूलता में जोड़ने के लिए हमारा लक्ष्य है अपनी उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों में अर्थ को प्रवाहित होने देना।

मौत हमारी प्रतिक्रियाशीलता को अंतिम कसौटी पर कस देती है।

विचार के लिए कुछ मूल प्रश्न: अपनी उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों में अर्थ को प्रवाहित होने देने से आप क्या समझते हैं? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब मृत्यु ने आपकी प्रतिक्रियाशीलता को अंतिम कसौटी पर कस दिया हो? आप अर्थ के बारे में सोचने के लिए मृत्यु को कैसे इस्तेमाल कर पाए हैं?

ब्रदऱ डेविड स्टाइंडल-रस्ट एक बेनिदिक्तिन भिक्षु हैं । आप उनके जीवन के बारे में और जानकारी “इस प्रोफाइल”, और gratefulness.org में​ पा सकते हैं। यह उद्धरण १९७७ के पैराबोला के अंक में प्रकाशित एक निबंध से लिया गया है।
Seed Questions for Reflection

What does letting meaning flow into our purposeful activities mean to you? Can you share a personal story of a time that death put your responsiveness to the ultimate test? How have you been able to use death to reflect on meaning?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

6 Past Reflections
PR
Feb 2, 2017

 Today, after few weeks I was back home, hosting the meditation in the common room.
I was not sure if anyone would attend, but was glad when there were 3 others who came by and 4 of us together had a silent sitting.
During the discussion, one member shared, how she was taught from childhood, that she is 'replaceable' and that has helped her a lot. Another lady said that she loved all her people so much that death is scary and she never thinks about it. One man stated few words of Gandhi ji - 'Live as if you were to die tomorrow. Learn as if you were to live forever.' One woman shared, how being close to death, taught one person to release negativity and design a course which helps others do so as well.
Overall, the Awakin circle was a great welcome!

NC
Nalanda Chakraborty
Jan 31, 2017
 Thought of death is very natural to me and I don't feel any sorrow as I think of my death approaching, however, the pace is not known to me. But I can see me ever ready to accept it. And paradoxically more I become friendly with the thought of dying, the more vigour I find in myself. Even it can be said I am dying for experiencing death in a full alert state.
 
JP
Jan 29, 2017
 I deeply value such reflective writings. They evoke deep thinking in me and I am very grateful to Awakin for giving such gifts to me and others. Here are my reflections on this reflective writing. We all who are born are journeying from womb to tomb, from the first breath to the last breath.The question is how awakened and conscious we are as we are aging every moment?Are we present to ourselves, to others and to the surroundings or are we half present or absent to what is happening? Am I aware of the fact that my inhalation is accompanied by my exhalation? Awakening and awareness are the foundations for me to live fully. Awareness of death-the tomb-makes me realize the value of living my life wisely. Am I living my life purposefully and meaningfully? What is the purpose of my living and how am I realizing this purpose? These are foundational questions for me. The purpose of my life is to live a good life, a happy life that brings goodness and happiness not only in me but i... View full comment
DD
Jan 28, 2017
As Steindl-Rast says, purposeful and meaningful are different and can be united.  Purposeful means goal-directed, having a goal that I want to accomplish.  Meaningful means something has significance to me.  I can be purposeful about something that is meaningless to me.  Something can be meaningful to me and I do nothing about it.  Meaningful and purposeful are united when I am purposeful or goal-directed about something that is meaningful or significant to me.  I don't know of a personal near death experience, other than everyday living, but my wife was very near death, and my responsiveness was probably greatly selfish as I was sad and scared as I wanted her to continue to be bodily with me, and worried about my being without her.  She lived, is well, and we go on, I am happy to say.  For me, death precipitates thinking about what is meaningful to me, what it is I want to do, and stirs some urgency to be more purposeful about what is meaningfu... View full comment
AM
Amy Jan 28, 2017

 The big death is actually the beginning of life!  Until born to Him, I have yet to live!  (We are never bodily apart from those we love)

DD
david doane Jan 31, 2017

 Actually, Amy, we may never be apart spiritually from others, but bodily is one way we are often apart from others.