Stepping into the Present Is a Gift

Image of the Week
Image of the Week
वर्तमान में कदम रखना एक उपहार है
-- कैरोलाइन हॉब्स (३ अगस्त, २०१६)

हम में से अधिकांश ने अहंकार के बारे में सुना है और बिना जाने हम अहंकार को अपने जीवन को चलाने देते हैं। लेकिन हम में से बहुत कम को यह मालूम है कि किस गहराई से हमारा अहंकार - हमारा वो छोटा, कम परिपक्व, रक्षात्मक हिस्सा जो व्यक्तिगत रूप से हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया देता है - वर्तमान का विरोध करके हमें तोड़-फोड़ देता है। चाहे वो ज़ोर और रौब से बोले या हौले और मोहकता से, हमारा अहंकार हमें यह समझाने में खर्च हो जाता है कि हमारे पास बेकार, बोरिंग वर्तमान पर अपना समय बर्बाद करने की बजाए और अधिक महत्वपूर्ण चीजें और योजनाऐं और काम हैं। लेकिन इस सब वाहवाही के नीचे, अहंकार वर्तमान को जीवन के लिए खतरनाक प्लेग की तरह समझता है।

हमारे जीवन में अहंकार का काम है हमें हर हाल में सुरक्षित रखना। एक सुरक्षा प्रबंधक के रूप में, यह अपने काम को बहुत गंभीरता से लेता है। यह अपने को रोक नहीं सकता। लेकिन सिर्फ पास की चीजें देख पाने की वजह से, यह भय और वास्तविकता के बीच के अंतर को समझ नहीं पाता। अगर यह खुद को यह विशवास दिलवा लेता है कि हमारा प्रेमी संभवतः हमें चोट पहुंचा सकता है, तो हमारे रिश्ते को नष्ट करने के लिए अहंकार कुछ भी करता है। अहंकार अपने सब वफादार सैनिकों - डर, चिंता, संदेह, आलोचना, और निराशा- को अपनी नवीनतम लूटपाट पर लगा डेता है।

याद रखें, सुरक्षा (न कि खुशी या प्रेम) अहंकार का एकमात्र लक्ष्य है। हमें संभव चोट, बेचैनी, बीमारी, पीड़ा या दर्द से - विशेष रूप से एक टूटे हुए दिल से - बचाने के लिए हमें मदद करने के लिए यह हर किस्म की रोक लगा देता है। दिन भर, अहंकार हमारे दिमाग को लगातार विचारों, यादों, कल्पनाओं, भयों, पछतावों, योजनाओं, चिंताओं, निराशाओं से भरता रहता है - हमारा ध्यान खींचने के लिए कुछ भी। हम कह सकते हैं कि अहंकार को वर्तमान से डर लगता है।

दादी की शादी की अंगूठी और पिताजी की सोने की घड़ी के अलावा, हमें अहंकार की धोखाधड़ी के लिए एक निर्विवाद वफादारी भी विरासत में मिली है। जब यह हमारे वर्तमान के अनुभव को "अच्छा" या “बुरा” का नाम देता है, तो हम इसके निर्णय को मान लेते हैं। जब यह भविष्य की चोटों से बचने की बेकार कोशिश में अतीत की चोटों का विश्लेषण करने में घंटों लगा देता है, हम उसके निष्कर्षों को पूरी तरह मान लेते हैं। जब अहंकार मेरे विचार, मेरी भावनाओं, मेरी ज़रूरतों के बारे में रसभरी कहानियों के साथ हमें मोहित कर लेता है - यह जानते हुए कि हमारी कहानियों का हम पर क्या असर पड़ता है- हम फिर उनमें फंस जाते हैं।

हम कौन हैं, उसके छोटे से एक भाग के लिए हमारी सम्पूर्ण वफादारी पर सवाल उठाने का समय अभी है। सतह के नीचे एक खरोंच इस बात को सामने ले आती है कि अहंकार कैसे एक पांच वर्षीय बच्चे की तरह सोचता और काम करता है। किसी भी अपरिचित, अप्रत्याशित, आकस्मिक चीज़ जो परेशानी पैदा कर सकती है, उसके शुरू होते ही यह बिस्तर के नीचे छिप जाता है, और साथ ही हमारे लिए और अधिक दुःख पैदा करता है।

अगर हमारा लक्ष्य स्वतंत्रता और खुशी है, तो हमें अहंकार की चतुर हरकतों के आर-पर देखने की जरूरत है।

कुछ गहरी खोज करने की ज़रूरत है।अहंकार ने सदियों पहले अपने खेलों पर महारत हासिल कर ली थी और हर बार जब यह हमारे ध्यान को खींचता है, उन्हें और बेहतर बना लेता है। सबसे पहले, हमें अहंकार के इस झूठे मुख्य स्तम्भ को कि, "अगर तुम अगली बार इस चीज़ को ठीक से कर लोगे तो तुम्हें कभी दुखी, निराश, डर या वंचित महसूस नहीं करना पड़ेगा” इस सच् से बदलना होगा कि: “दुख जीवन के साथ आता है।" हम अहंकार की सम्मोहक कहानियों पर मुस्कराते और सर हिलाते हैं और, इसके बजाय, हम अपने इतना विश्वास करने वाले दिल को हौले से कहते सुनते हैं कि, "तुम्हें आसानी से डर या शक को सीधे महसूस करने और फिर उसे छोड़ देने की खुली छुट्टी है।” [...]

हम डर या आलोचना को रोक नहीं सकते। इससे पहले कि पहले हमें उनके बारे में सोचने का समय मिले, अहंकार के विचार पहुंच जाते हैं। लेकिन हम क्या प्रतिक्रिया दें, इस बात का हम होशपूर्वक चुनाव कर सकते हैं। वर्तमान में कदम रखना एक ऐसा उपहार है जो हम अपने आप को कभी भी, कहीं भी, किसी भी क्षण दे सकते हैं। उपस्थिति, हमारी भीतरी कम्पस, हमारे चुनावों को मन की शांति और स्वतंत्रता की ओर मार्गदर्शित करती है।

विचार के लिए कुछ मूल प्रश्न: आप इस धारणा से क्या समझते हैं कि सुरक्षा ही अहंकार का एकमात्र लक्ष्य है? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब अहंकार की सम्मोहक कहानियों को छोड़कर आप अपने दिल की बात सुन पाए हों? वर्तमान में कदम रखने के लिए आपको कौनसी साधना से मदद मिलती है?

कैरोलाइन हॉब्स की पुस्तक, खुद को आज़ाद करो, के कुछ अंश। कैरोलाइन हॉब्स एक विपश्यना ध्यानी, शिक्षक और लेखिका हैं।
Seed Questions for Reflection

How do you relate to the notion that safety is ego's single goal? Can you share a personal story of a time you were able to hear your heart over ego's compelling stories? What practice helps you give yourself the gift of stepping into the present?

Moved by this reading? Join a live Awakin Circle to discuss in community.
Join this week
More ways to connect

Add Your Reflection

8 Past Reflections
HA
harishji1
Mar 28, 2019
You are read my best article
DA
Aug 5, 2016

Dealing with my ego is a daily activity. I agree that it does fear the present. When we are fully present we are naked emotionally and spiritually. We have nothing to clothe ourselves with, not our past successes or failures nor our future hopes, anxieties and dreams. In the present we have the opportunity to be just ourselves and to truly accept and appreciate what is before us and within us. This confuses ego as it continually wants to take us elsewhere. The ability to meditate and just observe this phenomena is the beginning to better understanding and living alongside our ego. Little by little it's hold on us will diminish and our ability to be truly present will become easier and more enjoyable. 

MA
Mary
Aug 2, 2016

In my experience, Ego tries to keep me safe is the core of it's bamboozles.  It tries to distract me from this here now which kept me alone with only Ego's thoughts - it is a self preservation machine that can only be uncovered with being present.  Wonderful article!

DD
Jul 31, 2016
I like the line that ego has a phobia about the present, and I agree.  And I agree that ego's job is to keep us safe, though it often peddles an illusion of safety, steers us wrong, working to keep itself safe rather than do what is really best for us.  Ego is the connection between unconscious and conscious, between instinct and reason.  It can serve as a navigator in the world.  The ego has some power, and power often corrupts.  Just as power goes to some peoples' heads, the ego easily goes overboard with its own power and operates as though the person works for it rather than it works for the person.  Ego often becomes out of control.  There have been times that I have related from my heart, related simply, honestly, and openly, and ignored my ego's warnings that I'll look foolish or be embarrassed or be hurt, and such relating has been my happiest.  For me, learning to be in the present began in psychotherapy and many psychotherapy related e... View full comment
AM
amy Aug 4, 2016

 Amen!

JP
Jul 30, 2016
 Carolyn Hobbs' writing resonates deeply with and within me. As I understand, each one of us has two identities: Ego Identity and True Identity. Our ego identity is developed in social contexts and social milieu sustained by identifying ourselves with ego identity and living in that socially conditioned bubble. Since all of us are born in a social nest, we all are impacted by our upbringing and social transactions. Such conditioning  serves to some extent our practical functions of living. However, it restricts and limits our inherent capacity to develop and cultivate our true identity. Our true identity has its own authentic true voice not suppressed or muffled by the voice of the ego identity. When we live and behave from the center of our true identity, we feel whole and wholesome, relating to ourselves and others genuinely, empathetically and compassionately. We become each other's brother keepers.It is a relationship in which join our heads, hearts and hands come togeth... View full comment
JO
Jo Jul 30, 2016

 Amen!  We are each other's answered prayer.  Thankful!

Namaste

LM
Laurie MacAdams Aug 1, 2016

 Beautiful Jagdish P Dave'. Thank You with Love and Gratitude.