Honor the Seed

Author
Jim Ewing
44 words, 31K views, 17 comments

Image of the Weekबिज का सम्मान करो

जिम एविंग

बिज का सम्मान करे| यह शब्द कितने सरल लगते है| ये ज्ञान मुझे अपने पिता से मिला है| फिर भी, आज उन सरल शब्द और भावनाओ को हम भूल रहे है|

मेरे पिता बड़े शक्तिशाली थे| वह अपने विशाल हाथो से मुझे और मेरी बहन को उठाकर घंटो तक बिना थके आसानी से बगीचे के आसपास घुमते थे| मेरे पिता मिसिसिप्पी के एक खेत में बड़े हुए थे| हालाकि विश्व युद्ध के बाद अपनी जवानी में वह शहर में आकर बसे थे और अपने टेबल पर ही काम करते थे | लेकिन फिर भी उनमे देशभावना बहुत थी| कुछ भावनाए बहुत अशिष्ट थी पर कुछ बहुत बुद्धिमान| मिटटी की तरह गहरी और उपजाऊ , मौसम की तरह स्थायी रूप से |

वह मेरे पिता थे जिन्हों ने मुझे जमीन की परख करना सिखाया था| अगर जमीन सपाट हो तो उसे खाद चाहिए, अगर धातु की मिटटी हो तो उसे ज्यादा जैव पदार्थ चाहिए, अगर जमीन तीखी हो तो उसे चूना चाहिए| उनकी जमीन परखने की रीत काफी सहज थी| मुझे लगता है, वह स्वाद की बात थी. सचमुच. [...]

सात पीढ़ीओ तक समाज की रक्षा करने के लिए फसल में से काफी सतर्क तरीके से बिज को निकालना और उसमे से श्रेष्ठ बिज को आनेवाली अगली मौसम में बोना ज़रूरी है| यह जीवन का एक तरीका है जो समाज का स्वास्थ्य और निरंतरता सुनिश्चित करता है| यह सब के लिए जीवन जीने का एक उत्तम रास्ता है, सिर्फ उन लोगो के लिए नहीं जो जिंदा है, पर आनेवाली उस पीढ़ी के लिए भी जो समाज के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए ज़रूरी है|

यहाँ पर बिज का मतलब एक कृषि उत्पादक पदार्थ से कई ज्यादा है| वह आनेवाली पीढ़ी के लिए आशा का प्रतिक और भविष्य है| अगर हम यह ध्यान नहीं रखे की हम क्या प्लांट कर रहे है, अगर हम अपने कार्यो पर ध्यान न दे तो हम कैसी फसल पाएंगे? उत्सव? अकाल? भविष्य? या अंत? यह वह बिज है जिसका हम अपने आधुनिक समाज में रोपण कर रहे है|

हम उस समाज में वापस नहीं जा सकते जहा किसान कई पीढ़ीओ तक तक अलग गाँव में रहते थे| लेकिन हम अपने पूर्वजो से सीख सख्ते है और चुन सकते है की हमें अपने, अपने बच्चे, अपने बच्चो के बच्चे और आने वाली सात पीढ़ीओ तक केसा भविष्य बनाना है| यह जिम्मेदारी हमें निभानी होगी| कुछ सरल और प्राचीन सलाह - बिज का सम्मान करो |

जिम एविंग

आत्म निरिक्षण के लिए प्रश्न: आपके लिए अपने सात पेढियो की परवाह करने का मतलब क्या है? क्या आप बिज को सन्मान करने की व्यक्तिगत कहानी सुना सकते है? हम जो बिज रोप रहे है उसके बारे में जागरूकता कैसे फेलाए?


Add Your Reflection

17 Past Reflections