मेरी अंतिम शेयरहोल्डर चिट्ठी से
— वारेन बफ़ेट के द्वारा
मैं एक बात स्वीकार करना चाहूँगा—अपने जीवन के दूसरे पड़ाव में, मैं पहले से ज़्यादा संतोष महसूस करता हूँ। मेरी एक सरल सलाह है: अपनी पुरानी गलतियों को लेकर खुद को मत कोसो। उनसे जितना हो सके सीखिए और आगे बढ़ जाइए। सुधार करने, बेहतर बनने के लिए कभी देर नहीं होती।
अपने जीवन में सही आदर्श चुनिए और उनसे सीखिए। आप शुरुआत टॉम मर्फ़ी से कर सकते हैं—वे मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन रोल मॉडल रहे हैं।
अल्फ्रेड नोबेल का उदाहरण याद आता है, जिनके नाम पर आगे चलकर नोबेल पुरस्कार जारी किया गया। कहा जाता है कि जब उनके भाई की मृत्यु हुई तो एक अखबार ने गलती से अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु-घोषणा छाप दी। उसमें अपने बारे में पढ़कर वे स्तब्ध रह गए। उसी झटके ने उन्हें अपने जीवन का रास्ता बदलने पर मजबूर किया।
लेकिन हम बाकी लोग किसी अखबार की गलती का इंतज़ार नहीं कर सकते। यह स्वयं तय करें कि आपकी विदाई के बाद लोग आपको किस रूप में याद रखें।
और फिर वैसा जीवन जिएँ, जो उस याद के योग्य हो।
सच्ची महानता धन, प्रसिद्धि या सत्ता से नहीं आती। महानता तब जन्म लेती है जब आप किसी की किसी भी रूप में मदद करते हैं—कभी एक शब्द से, कभी किसी छोटे-से काम से।दयालुता में कुछ खर्च नहीं होता, लेकिन उसका मूल्य अनमोल होता है।आप किसी भी विश्वास या समुदाय के हों, “जैसा व्यवहार आप दूसरों से चाहते हैं, वैसा ही आचरण आप भी करें”—इस नियम से बेहतर जीवन-मार्गदर्शन मुश्किल है।
मैं यह सब एक ऐसे व्यक्ति के रूप में लिख रहा हूँ जिसने जीवन में अनगिनत गलतियाँ की हैं, कई बार लोगों के प्रति असावधानी दिखाई है। लेकिन सौभाग्य से, मुझे ऐसे मित्र मिले जिन्होंने मुझे धीरे-धीरे बेहतर इंसान बनना सिखाया—आज भी यह यात्रा जारी है।
और याद रखिए—सफाई काम करने वाली भी उतनी ही इंसान है, जितना कोई चेयरमैन।
मनन के लिए मूल प्रश्न -
1. आप इस विचार को कैसे देखते हैं कि सच्ची महानता धन या शक्ति से नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की दयालुता और सहायता से जन्म लेती है?
2. क्या आपके जीवन में ऐसा कोई क्षण आया है जब आपको लगा—“मुझे अपने व्यवहार में बदलाव करना चाहिए”—ठीक वैसे ही जैसे अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी गलती से छपी मृत्यु-घोषणा पढ़कर महसूस किया?
3. हर दिन आपको क्या सहारा देता है जिससे आप ऐसा जीवन जी सकें जो आपके मूल्यों, आपकी करुणा और उस विरासत से मेल खाता हो जिसके लिए आप याद किए जाना चाहेंगे?
Warren Buffett is a legendary investor and one of the richest person in the world. In his 90s, as he retires, he wrote a final letter to his shareholders in Nov 2025, and the excerpt features his concluding thoughts. He also added, "I owe everything to luck."