No Fingerprint On The Infinite


Image of the Week“अनंत पर कोई छाप (निशान) नहीं”
⁃ लेखिका एंड्रिया गिब्सन

आघात
यह था कि जैसे घड़ी की सुइयाँ
मुझ पर ही अटकी रह गई हों
और मैं उनसे
छुटकारा न पा रहीं हूँ।

आघात से ठीक होना,
यह सीख है कि, मेरे अंदर एक हिस्सा ऐसा है
जिसे किसी ने
कभी छुआ तक नहीं,
जहाँ कोई छाप ( निशान) नहीं,
वह हिस्सा अनंत है।

मनन के लिए मूल प्रश्न:
- आप इस धारणा के बारे में क्या सोचते हैं कि आघात का मतलब है समय का क़ैदी महसूस करना?
- क्या आप कोई ऐसी निजी कहानी साझा कर सकते हैं जो उस पल को दर्शाती हो जब आप एक चुनौतीपूर्ण समय के बीच अपने अनंत स्व से जुड़े थे?
-जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए अपने अछूते, अनंत स्वभाव के प्रति जागरूकता को पोषित करने में आपको क्या मदद करता है?
 

Andrea Gibson is a spoken word poet.


Add Your Reflection

13 Past Reflections