Each Thing's Way

Author
Ray Grigg
23 words, 26K views, 6 comments

Image of the Week
प्रत्येक चीज का तरीका
- रे ग्रिग द्वारा (१६ अगस्त, २०१७)

मुसीबत उन लोगों के कारण होती है जो सोचते हैं कि वे इतने चतुर हैं कि वे चीजें सुधार सकते हैं। पहले वे कोशिश करते हैं। जब प्रतिरोध होता है, तो वे ज़ोर लगाते हैं। फिर वे तब तक और ज़ोर लगाते हैं जब तक कि उनके इरादे संघर्ष और झगड़ने में खो नहीं जाते। चालाकी और चातुर्य चीज़ों को और खराब कर देते हैं।

दुनिया में हौले से जाओ। जो ज्ञात नहीं है उसकी महानता के बगल में जो ज्ञात है उसके छोटेपन को रखो। विनम्रता के साथ समझो।जो ज्ञात है उसका सम्मान करो। जो ज्ञात नहीं है उसका और भी सम्मान करो। चीजों के प्राकृतिक तरीके पर भरोसा करो। सामान्य सादगी अचूक है।

सभी को अपना रास्ता ढूंढने दो। अनिच्छा से सिखाओ। एक ही रहस्य हर किसी के लिए अलग है। किसी को मत बताओ लेकिन कोई रहस्य न रखो।

जीवन की एक सीमा होती है, लेकिन जीवन में होने वाले रहस्य की सीमा नहीं है। तो फिर सीमित में असीमित पकड़ने की कोशिश में कितनी मूर्खता है। यह समझना कितने घमंड की बात है। समझने को, इस तरह, हर चीज़ के रास्ते में नहीं आना चाहिए।

प्रतिबिंब के लिए बीज प्रश्न: आप इस धारणा से क्या समझते हैं कि "समझ को हर चीज के रास्ते में नहीं आना चाहिए?" क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब जो आपको ज्ञात नहीं है उसकी महानता ने, जो आपको ज्ञात है, उसके छोटेपन को समझने में मदद दी हो? आप “सीमित में असीमित को पकड़ने की कोशिश की मूर्खता” का कुछ सप्ताह पुराने लेख से कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं, जो इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि "वो हर जोशीला व्यक्ति जो खंडित और सतही चीज़ों से परे संपूर्णता के रहस्य को खोजता है, वो सारी मानवता को इस बात का अनुभव कराने में मदद करता है कि पूरी तरह से इंसान होने का क्या अर्थ है?"

रे ग्रिग द्वारा लिखित ‘द ताओ बीइंग”, लाओ ज़ू की ताओ ते चिंग का एक आधुनिक प्रतिपादन।
 

From The Tao of Being, a modern rendering of Lao Tzu’s Tao Te Ching by Ray Grigg


Add Your Reflection

6 Past Reflections