सुपर क्रिसैलिस (कोष)
— जॉन जे. प्रेंडरगास्ट
कुछ हफ्ते पहले, एक नाले के किनारे बने रास्ते पर चलते हुए, मैं एक मोनार्क वे-स्टेशन को देखने के लिए रुक गया, जिसे इसी बसंत में बनाया गया था। वहाँ बड़े ध्यान से सँभाले गए कई प्लांटर बॉक्स थे, जिनमें मिल्कवीड के पौधे लगे थे (यही वे एकमात्र पौधे हैं जिन पर मोनार्क तितलियाँ अपने अंडे देती हैं) और साथ ही रंग-बिरंगे ज़िनिया के फूल भी खिले थे।
वहीं मेरी मुलाक़ात सुज़ैन से हुई—इस वे-स्टेशन की प्रसन्नचित्त रचनाकार से—जो अपने कैटरपिलरों की देखभाल कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी-अभी नई-नई निकली तितलियों का एक बड़ा समूह खुले में छोड़ा है, जिनमें से कुछ पास के फूलों पर बैठकर बहुत नाज़ुक ढंग से रस पी रही थीं। उन्हें चिंता थी कि ठंडे होते दिनों के कारण शायद उनके लिए प्रवास करना और फलना-फूलना अब कठिन हो जाए। इन कोमल कीड़ों के प्रति उनका स्नेह मुझे गहराई से छू गया।
इल्ली से तितली बनने की यात्रा आज भी उतनी ही अद्भुत लगती है, जितनी मुझे बचपन में लगती थी। कौन सोच सकता है कि यह बड़ी, अत्यधिक खाने वाली, काली-पीली धारियों वाली, रेंगती हुई इल्ली एक कोष (क्रिसैलिस) बनाएगी, कई दिनों तक ग़ायब रहेगी, और फिर इतनी गहराई से बदली हुई, इतनी सुंदर रूप में दोबारा प्रकट होगी?
इस प्रतीत होने वाले जादुई परिवर्तन को अक्सर आध्यात्मिक जागरण और रूपांतरण की प्रक्रिया के रूपक के रूप में देखा जाता है। शुरुआत में हम एक भूखी इल्ली की तरह होते हैं—अनजाने में जितना हो सके उतना ग्रहण करते रहते हैं। एक समय ऐसा आता है जब बाहरी दुनिया हमें संतुष्ट नहीं कर पाती, और स्वाभाविक रूप से हमारा ध्यान भीतर की ओर मुड़ने लगता है।
हम भीतर मौजूद उस “आंतरिक प्रकाश की चिंगारी” को महसूस करने और सँजोने लगते हैं, जिसे अध्याशांति बहुत सुंदर शब्दों में कहते हैं। जैसे-जैसे हम ऐसा करते हैं, रूपांतरण की एक स्वाभाविक प्रक्रिया खुलने लगती है। हम अपनी पुरानी कहानियों और छवियों से कम जुड़े रहते हैं, और साथ ही अपने वर्तमान अनुभव को जैसा है वैसा स्वीकार करने लगते हैं, उसके और निकट आने लगते हैं। यही एक गहरे परिवर्तन की प्रक्रिया को जन्म देता है। इस दौरान कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है, जैसे हम उसी घर में रह रहे हों जिसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण चल रहा हो।
रिट्रीट पर होना एक तरह से सुपर क्रिसैलिस में होने जैसा है। उपस्थिति के एक साझा क्षेत्र में डूबे हुए, और अपने अस्तित्व के सत्य को जानने के लिए सामूहिक रूप से समर्पित होकर, हमारा शरीर और मन जागरूकता के प्रकाश के साथ सामंजस्य बैठाने लगते हैं—कभी धीरे और कोमलता से, और कभी तेज़ी से और उथल-पुथल के साथ।
और जैसे एक छोटा बच्चा विस्मय से देखता है कि कैसे एक तितली अपने कोष से बाहर निकलकर अपने नए नारंगी और काले पंख फैलाती है, वैसे ही हर रिट्रीट के अंत में मैं भी आश्चर्य से देखता हूँ कि कैसे अनेक प्रतिभागी अपनी ग़लत पहचानों और भीतर की जकड़नों से बाहर आते हैं, और उस विशाल, प्रेमपूर्ण वास्तविकता के प्रति अधिक खुल जाते हैं, जो वे वास्तव में हैं।
चिंतन के लिए बीज-प्रश्न-
इल्ली से तितली में परिवर्तन को आध्यात्मिक जागरण और पुरानी पहचानों को छोड़ने के रूपक के रूप में देखने से आप कैसे जुड़ते हैं?
अपने जीवन का कोई ऐसा अनुभव साझा करें, जब आपने तितली के कायांतरण जैसा कोई गहरा परिवर्तन महसूस किया हो।
आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में “सुपर क्रिसैलिस” बनाने में क्या सहायक होता है—जिससे आप अपने अनुभव के साथ अधिक स्वीकार और निकट हो पाते हैं, और पुरानी कहानियों से कम जुड़े रहते हैं?
John J. Prendergast is the founder and editor-in-chief of Undivided: The Online Journal of Nonduality and Psychology.
Seed Questions for Reflection
How do you relate to the notion that the transformation from caterpillar to butterfly serves as a metaphor for spiritual awakening and the shedding of old identities? Can you share a personal story that reflects a time when you experienced a profound transformation similar to the metamorphosis of a butterfly? What helps you create a 'super chrysalis' in your daily life, allowing you to be more accepting and intimate with your experience, and less attached to old stories?